प्रश्नावली-14.3
1. एक संगठन ने पूरे विश्व में 15-44 (वर्षों में) की आयु वाली महिलाओं में बीमारी और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए किए गए सर्वेक्षण से निम्नलिखित आंकड़े (℅ में) प्राप्त किए:
क्र०सं० कारण महिला मृत्यु दर(℅)
1. जनन स्वास्थ्य 31.8
अवस्था
2. तंत्रिका मनोविकारी 25.4
अवस्था
3. क्षति 12.4
4. हृदय वाहिका 4.3
अवस्था
5. श्वसन अवस्था 4.1
6. अन्य कारण 22.0
(i)ऊपर दी गई सूचनाओं को आलेखीय रूप में निरूपित कीजिए|
(ii)कौन सी अवस्था पूरे विश्व की महिलाओं के खराब स्वास्थ्य और उनकी मृत्यु का बड़ा कारण है?
(iii)अपने/अपनी अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से ऐसे दो कारणों का पता लगाने का प्रयास कीजिए जिनकी ऊपर (ii) में मुख्य भूमिका रही हो|
उत्तर:—
(i)
(ii) पूरे विश्व में महिलाओं के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु का प्रमुख कारण जनन स्वास्थ्य अवस्था है|
(iii) वे दो कारण जिनकी ऊपर (ii) में मुख्य
भूमिका है:
(a) एक प्रमुख कारण तो गरीबी है जिसकी वजह से प्रसव अवस्था के दौरान अधिकांश महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाना पड़ता है साथ ही अन्य चिकित्सा सुविधाओं को न प्राप्त कर पाने के कारण उन्हें मृत्यु को प्राप्त होना पड़ता है|
(b)दूसरा प्रमुख कारण अल्प आयु में विवाह का होना है आदि|
2. भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की (निकटतम दस तक की) संख्या के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:
क्षेत्र प्रति हजार लड़कों
पर लड़कियों की संख्या
अनुसूचित जाति 940
अनुसूचित जनजाति 970
गैर अनुसूचित जाति/ 920
जनजाति
पिछड़े जिले 950
गैर पिछड़े जिले 920
ग्रामीण 930
शहरी 910
(i)ऊपर दी गई सूचनाओं को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए|
(ii)कक्षा में चर्चा करके, बताइए कि आप इस आलेख में कौन कौन से निष्कर्ष निकाल सकते हैं|
उत्तर:—
(i)
(ii)उपर्युक्त आलेख से हमें यह निष्कर्ष निकालते हैं कि प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की (निकटतम दस तक) संख्या अनुसूचित जनजाति में अधिकतम है जबकि वे (लड़कियाँ) शहरी क्षेत्रों में (संख्या) निम्नतम है|
3. एक राज्य की विधान सभा के चुनाव में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा जीते गए सीटों के परिणाम नीचे दिए गए हैं:
राजनैतिक पार्टी जीते गए सीट
A 75
B 55
D 29
E 10
F 37
(i)मतदान के परिणामों को निरूपित करने वाले एक दंड आलेख खींचिए|
(ii)किस राजनैतिक पार्टी ने अधिकतम सीटें जीती है?
उत्तर:—
(i)
(ii)A
4. एक पौधे की 40 पत्तियों की लंबाइयाँ एक मिलीमीटर तक शुद्ध मापी गई है और प्राप्त आंकड़े को निम्नलिखित सारणी में निरूपित किया गया है
लंबाई (किलोमीटर में) पत्तियों की संख्या
118-126 3
127-135 5
136-144 9
145-153 12
154-162 5
163-171 4
172-180 2
(i)दिए हुए आंकड़े को निरूपित करने वाले वाला एक आयत चित्र खींचिए|
(ii)क्या इन्हीं आंकड़ों को निरूपित करने वाला कोई अन्य उपयुक्त आलेख है?
(iii)क्या यह सही निष्कर्ष है कि 153 मिलीमीटर लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है? क्यों?
उत्तर:—
(i)
(ii)हाँ, दिए गए आंकड़ों को निरूपित करने वाला अन्य उपयुक्त आलेख बारंबारता बहुभुज है|
(iii)नहीं, यह सही निष्कर्ष नहीं है कि 153 मिलीमीटर लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है| क्योंकि वर्गांतर की उपरि सीमा 153.5,144.5-153.5, में शामिल नहीं है अतः 153 भी इसमें शामिल नहीं है|
5. नीचे की सारणी में 400 नियान लैम्पों के जीवन काल दिए गए हैं:
जीवन काल (घंटों में) लैम्पों की संख्या
300-400 14
400-500 56
500-600 60
600-700 86
700-800 74
800-900 62
900-1000 48
(i)एक आयत चित्र की सहायता से दी हुई सूचनाओं को निरूपित कीजिए|
(ii)कितने लैम्पों के जीवन काल 700 घंटों से अधिक है?
उत्तर:—
(i)
(ii)184
6. नीचे की दो सारणियों में प्राप्त किए गए अंकों के अनुसार दो सेक्शनों के विद्यार्थियों का बंटन दिया गया है:
सेक्शन A सेक्शन B
अंक बारंबारता अंक बारंबारता
0-10 3 0-10 5
10-20 9 10-20 19
20-30 17 20-30 15
30-40 12 30-40 10
40-50 9 40-50 1
दो बारंबारता बहुभुजों की सहायता से एक ही आलेख पर दोनों सेक्शनों के विद्यार्थियों के प्राप्तांक निरूपित कीजिए|दोनों बहुभुजों का अध्ययन करके दोनों सेक्शनों के निष्पादानों की तुलना कीजिए|
उत्तर:—-
सेक्शन A
अंक वर्ग चिह्न बारंबारता
0-10 5 3
10-20 15 9
20-30 25 17
30-40 35 12
40-50 45 9
सेक्शन B
अंक वर्ग चिह्न बारंबारता
0-10 5 5
10-20 15 19
20-30 25 15
30-40 35 10
40-50 45 1
(iii)हमने पाया कि सेक्शन B ने बढ़िया परिणाम दिखाया है (23, 16) तक जबकि इसके बाद सेक्शन B का परिणाम, सेक्शन A के परिणाम से खराब है|
7. एक क्रिकेट मैच में दो टीमों और द्वारा गेदों में बनाए गए रन नीचे दिए गए हैं:
गेंदों की संख्या टीम A टीम B
1-6 2 5
7-12 1 6
13-18 8 2
19-24 9 10
25-30 4 5
31-36 5 6
37-42 6 3
43-48 10 4
49-54 6 8
55-60 2 10
उत्तर:—-
गेंदों की संख्या वर्ग चिह्न टीम A टीम B
0.5-6.5 3.5 2 5
6.5-12.5 9.5 1 6
12.5-18.5 15.5 8 2
18.5-24.5 21.5 9 10
24.5-30.5 27.5 4 5
30.5-36.5 33.5 5 6
36.5-42.5 39.5 6 3
42.5-48.5 45.5 10 4
48.5-54.5 51.5 6 8
54.5-60.5 57.5 2 10
8. एक पार्क में खेल रहे विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों की संख्या का एक यादृच्छिक सर्वेक्षण करने प निम्नलिखित आंकड़े प्राप्त हुए:
आयु(वर्षों में) बच्चों की संख्या
1-2 5
2-3 3
3-5 6
5-7 12
7-10 9
10-15 10
15-17 4
ऊपर दिए गए आंकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयत चित्र खींचिए|
उत्तर:—
आयु(वर्षों में) बारंबारता व्यवस्थित बारंबारता
1-2 5 5/1=1
2-3 3 3/1=3
3-5 6 6/2=3
5-7 12 12/2=6
7-10 9 9/3=3
10-15 10 10/5=2
15-17 4 4/2=2
9. एक स्थानीय टेलीफोन निर्देशिका से 100 कुलनाम यादृच्छया लिए गए और उनसे अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की संख्या का निम्न बारंबारता बंटन प्राप्त किया गया:
वर्णमाला के अक्षरों कुलनामों की
की संख्या संख्या
1-4 6
4-6 30
6-8 44
8-12 16
12-20 4
(i)दी हुई सूचनाओं को निरूपित करने वाला एक आयत चित्र खींचिए|
(ii)वह वर्ग अंतराल बताइए जिसमें अधिकतम संख्या में कुलनाम है|
उत्तर:—
वर्णमाला के अक्षरों कुलनामों की व्यवस्थित
की संख्या संख्या बारंबारता
1-4 6 4
4-6 30 30
6-8 44 44
8-12 16 8
12-20 4 1
(i)
(ii)6-8
0 टिप्पणियाँ