प्रश्नावली-4.1
1. अवकाश के दिनों में कक्षा-8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन पढ़ने के समय (घंटों में) दिए हुए आलेख में दर्शाए गए हैं|
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(अ) अधिकतम विद्यार्थियों ने कितने घंटों तक पढ़ा?
(ब) 5 घंटों से कम समय तक कितने विद्यार्थियों ने पढ़ा?
(स) कुल कितने विद्यार्थियों ने अवकाश के दिनों में भी पढ़ा?
(द) किस वर्ग अंतराल की बारंबारता अधिकतम है?
उत्तर:—
(अ) अधिकतम विद्यार्थियों ने 4 से 5 घंटा पढ़ा|
(ब) 5 घंटा से कम पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या=28+20+8+4=60
(स)88 विद्यार्थी (4+8+20+28+16+12)
(द) 4-5
2. अपनी कक्षा के सभी छात्रों के जूते या चप्पलों की माप एकत्रित कीजिए| उन्हें निम्न तालिका में भर कर एक बारंबारता बंटन सारणी बनाइए|
जूतों की मिलान
माप चिह्न बारंबारता
5 नंबर
6 नंबर
7 नंबर
8 नंबर
उत्तर:—-
जूतों की मिलान
माप चिह्न बारंबारता
5 नंबर ||||/ 5
6 नंबर ||||/ | 6
7 नंबर ||||/ || 7
8 नंबर ||||/ ||| 8
3. ककड़िया गाँव के 27 मकानों के एक माह का बिजली बिल रूपयों में निम्नलिखित हैं:
324,700,617,400,356,365,435,548,780,570,312,584,506,736,378,685,630,674,754,776,596,745,763,422,580,565,570
वर्ग अंतराल 300-400 आदि लेकर एक बारंबारता सारणी बनाइए|
उत्तर:—
वर्ग मिलान
अंतराल चिह्न बारंबारता
300-400 |||| 5
400-500 ||| 3
500-600 |||| ||| 8
600-700 ||| 4
700-800 |||| || 7
27
4. प्रश्न 3 में दिए आंकड़ों से प्राप्त सारणी के लिए एक आयत चित्र बनाइए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i)किस समूह में बिजली उपभोक्ता की संख्या सबसे अधिक है|
(ii)कितने बिजली उपभोक्ता 500 रूपये या उससे अधिक का बिल जमा करते हैं|
(iii)कितने उपभोक्ता 400 रूपये से कम का बिल जमा करते हैं?
(iv)वर्ग अंतराल 400-500 की उच्च सीमा एवं निम्न सीमा क्या है?
(v)आलेख में कितने वर्ग अंतराल है?
उत्तर:—
(i)500-600, (ii) 19, (iii) 5,
(Iv) 500, 400 (v) 5
5. राजू अपने घर के कपड़ों को रंगों के आधार पर अलग करके इस प्रकार अंकित करता है– उजला(W), लाल(R), काला(B), पीला(Y) अन्य रंग(O)| बनाई गई सूची निम्न रूप में है:
R R O W R B Y R B W W O O R B Y Y O W R B Y Y B R R O W W R W O O R Y W B Y
मिलान चिह्नों का प्रयोग करते हुए एक बारंबारता बंटन सारणी बनाइए| इसे प्रदर्शित करने के लिए एक दंड आलेख खींचिए|
उत्तर:—
कपड़ों का मिलान
रंग चिह्न बारंबारता
Y ||||/ || 7
W ||||/ ||| 8
R ||||/ |||| 10
B |||| | 5
O |||| || 7
6. अपनी कक्षा के छात्रों से यह जानकारी प्राप्त कीजिए कि वह घर पर पिछले दिन कितने समय पढ़े| इन आंकड़ों को निम्न वर्गीकृत बारंबारता सारणी भरिए|
समय (मिनट में) मिलान चिह्न बारंबारता
0-30
30-60
60-90
90-120
120-150
150-180
180-210
210-240
उपरोक्त आंकड़ों का एक आयत चित्र बनाइए|
उत्तर:—
समय (मिनट में) मिलान चिह्न बारंबारता
0-30 || 2
30-60 |||| |||| 10
60-90 |||| |||| |||| 15
90-120 |||| |||| 10
120-150 |||| |||| |||| 15
180-210 |||| |||| 10
210-240 |||| 5
7. निम्नलिखित में से किस प्रकार के आंकड़ों को दर्शाने के लिए आप एक आयत चित्र का प्रयोग करेंगे?
(अ) घर के विभिन्न अनाजों की मात्रा
(ब) किसी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की ऊंचाई
(स)5 कंपनियों द्वारा निर्मित टेलीविजनों की संख्या
(द) एक व्यस्त चौराहे पर प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुजरने वाली वाहनों की संख्या
(य) आपके वर्ग के सभी छात्रों का घर से विद्यालय की दूरी|(मीटर में) प्रत्येक के लिए कारण भी दीजिए|
उत्तर:—-
प्रश्न के भाग ब द एवं ये के आंकड़े को दर्शाने के लिए आयय चित्र का प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि इनमें सिर्फ दो राशियों का विवरण परिमाणात्मक रूप में प्राप्त किया जा सकता है|
0 टिप्पणियाँ