Bihar Board Class-8 Management of Data handling Solution All Exercise-4.3










                             प्रश्नावली-4.3




1. दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है| एक सिक्के के चित आने की क्या प्रायिकता है? 


उत्तर:–
दो सिक्के को उछालने पर सभी संभव परिणामों की संख्या=(चित, पट), (पट, चित), (चित, चित), (पट, पट) =4
एक सिक्के के चित की परिणाम=3
प्रायिकता=2/4=1/2
2. एक थैले में 6 सफेद 11 लाल और 7 पीला रंग की गेंद है| उस थैले में से एक पीला गेंद निकालने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए|


उत्तर:—
सफेद गेंद=6
लाल गेंद=11
पीला गेंद=7
कुल गेंद=7+11+6=24
प्रायिकता=7/24
3. अच्छी तरह से फेंटी हुई ताश की 52 पत्तों की गड्डी में से 1 इक्का प्राप्त करने की प्रायिकता क्या होगी? 


उत्तर:—
कुल पत्ते=52
52 पत्तों में इक्कों की संख्या=4
प्रायिकता=4/52=1/13
4. जब एक पासे को फेंका जाता है तब निम्नलिखित प्रत्येक घटना से प्राप्त होने वाली प्रायिकताओं को लिखें|

(i)(a)एक अभाज्य संख्या
    (b)एक अभाज्य संख्या नहीं

(ii)(a)4 से बड़ी एक संख्या
     (b)4 से बड़ी नहीं

(iii)एक सम संख्या


उत्तर:—
पासों में कुल संख्या (1, 2,3,4,5,6)=6
(i)(a) अभाज्य संख्या=(2, 3,5)=3
         प्रायिकता=3/6=1/2
(b)अभाज्य संख्या नहीं=(1, 4,6)=3
        प्रायिकता=3/6=1/2
(ii)(a)चार से बड़ी संख्या=5,6=2
       प्रायिकता=2/6=1/3
(b)चार से बड़ी संख्या नहीं=1,2,3,4=4
       प्रायिकता=4/6=2/3
(iii)सम संख्या=2,4,6=3
     प्रायिकता=3/6=1/2



5. 12 अलग अलग पर्चियों पर 1 से 12 तक संख्याएँ लिखि हुई है (एक पर्ची पर एक संख्या) उन्हें एक डब्बे में रखकर अच्छी तरह मिला दिया जाता है| डब्बे के अंदर से बिना देखें एक पर्ची निकाली जाती है| निम्नलिखित की प्रायिकता क्या होगी? 

(i)संख्या 5 प्राप्त करना

(ii) संख्या 13 प्राप्त करना

(iii) संख्या 1 से 12 तक में कोई एक प्राप्त करना



उत्तर:—
(i)संख्या=1, 2,3,4,5,6,8,9,10,11,12
कुल संख्या=12
(ii)संख्या 5 की संख्या=1
प्रायिकता=1/12
(iii)संख्या 13 की संख्या=0
प्रायिकता=0/12=0
1 से 12 तक के संख्याओं की कुल संख्या=12
प्रायिकता=12/12=1


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ