Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-6:Very Short Type Question Answer:Short Type Question Answer:Long Answer Type Question Answer:भूगोल:कक्षा-9:अध्याय-6:अति लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर:लघु उत्तरीय प्रश्न:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न




                            जनसंख्या








कारण बताएं——










1. बिहार में झारखंड की अपेक्षा अधिक घनी जनसंख्या मिलती है| क्यों? 
उत्तर:-धान उत्पादन अधिक होने के कारण| यानी मैदानी भाग का अधिक उपजाऊ होना|
2. भारत की जनसंख्या तेजी से बढ रही है| क्यों? 
उत्तर:-अशिक्षा और गरीबी
3. दक्षिणी पठार में जनसंख्या का घनत्व सर्वत्र समान नहीं मिलता| क्यों? 
उत्तर:-दक्षिणी पठार में कृषि कार्य सुचारू रू से सम्पन्न नहीं हो पाता|
4. राजस्थान एवं अरुणाचल प्रदेश विरल जनसंख्या के क्षेत्र है|क्यों? 
उत्तर:-राजस्थान में जलवर्षा के कमी से और अरुणाचल में|
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न






1. बिहार की जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर बताएं|
उत्तर:-881
2. जनसंख्या वृद्धि का एक कारण बताएं|
उत्तर:-अशिक्षा और गरीबी
3. किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है|
उत्तर:-सिक्किम
लघु उत्तरीय प्रश्न






1. जनशक्ति किस प्रकार महत्वपूर्ण है? स्पष्ट करें|
उत्तर:-किसी देश में रहनेवाले लोगों की कुल संख्या (जनसंख्या) उस देश की जनशक्ति की परिचायिका होती है| जनशक्ति ही प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करती है| ज्ञान विज्ञान और विकसित तकनीकों का उपयोग कर जनशक्ति को अधिक प्रभावकारी बनाया जा सकता है|
2. भारत के जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालें|
उत्तर:-भारत में इतनी अधिक जनसंख्या मिलने का एक कारण यहाँ की मानसूनी जलवायु है, जो धान्य (धान) उत्पादन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है| धान से चावल निकाला जाता है, जिससे भात, खिचड़ी, चूड़ा, इडली, डोसा आदि विविध खाद्य वस्तुएँ तैयार की जाती है| इस खाद्यान्न से जितने अधिक लोगों का जीवननिर्वाह हो सकता है उतना संसार के अन्य किसी खाद्यान्न स नहीं| भारत जैसे विशाल देश में धान की अत्यधिक खेती होती रही और यहाँ की विशाल जनसंख्या उसपर पलती रही है| (ख) चिकित्सा में सुधार
3. भारत में जनसंख्या की वृद्धि से उत्पन्न किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख करें|
उत्तर:-सामान्य जीवन स्तर में गिरावट, बेकारी
4. भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताएँ बताएं-
उत्तर:-भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण युवा शक्ति 58℅ है| जो आर्थिक संसाधनों के विकास में लगा हुआ है| इससे आर्थिक उद्योगों में उन्नति हो रही है| मानव संसाधन की वृद्धि से विश्व में दूसरा स्थान है|
5. भारत में जनसंख्या के घनत्व की प्रादेशिक भिन्नता की विवेचना करें|
उत्तर:-गंगा के मैदान में पश्चिम की ओर बढने पर जनसंख्या का घनत्व क्रमशः घटता जाता है| मगर, असम में वर्षा के अधिक होते हुए भी जनसंख्या कम है| इसका कारण यह है कि उसका अधिक भाग वन्य और पहाड़ी है, वहाँ के आर्द्र क्षेत्रों में जलवायु अस्वास्थ्यकर है| पंजाब हरियाणा में वर्षा कम होते हुए भी जनसंख्या अधिक मिलती है, क्योंकि वहाँ सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है| (नहरें खोदी गयी है) और जलवायु स्वास्थ्यकर है|
6. भारत में युवावर्ग के लिए सरकार को विशेष नीति बनाना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:-क्योंकि जनसंख्या में युवकों की संख्या काफी है, जो बेरोजगारी के कारण भटक रहे हैं| उनमें निराशा व्याप्त है और वे आपराधिक प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं| युवाशक्ति का उचित उपयोग कर देश की प्रगति तेजी से की जा सकती है|
7. टिप्पणियाँ लिखें——
उत्तर:-
जनगणना——वह प्रक्रिया जिसमें एक निश्चित समय में देश की जनसंख्या से संबंधित सूचनाओं का संग्रह, संकलन और प्रकाशन होता है|जनगणना का कार्य सरकार करती है| भारत में प्रति दस वर्षों पर जनगणना होती है| पिछली जनगणना 2001 में हुई|
जन्मदर——जन्म लेनेवालों की वास्तविक संख्या न होकर प्रति हजार व्यक्तियों पर वर्ष में जन्म लेने वालों की संख्या है|
लिंग अनुपात—–भारत में पुरूषों की 1000 संख्या पर कितनी स्त्रियों की संख्या है लिंग अनुपात कहलाता| 2001 में (1000 पुरुष पर 933 स्त्रियाँ थी) |
किशोरावस्था——भारतीय जनसंख्या का आकार काफी बड़ा है| इसमें किशोरवय जनसंख्या 1/5 है| 10 से 19 वर्ष तक की उम्र किशोरावस्था मानी जाती है|
जनसंख्या——किसी निश्चित समय पर देश की निवासियों की कुल संख्या| 2001 में भारत कुल जनसंख्या 102.8 करोड़ थी|
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति—–(NPP) 2000 का उद्देश्य 2045 तक जनसंख्या को स्थिर करना है| देश का आर्थिक विकास, समाज का उन्नयन और पर्यावरण सुरक्षा इनके अन्य उद्देश्य है| विवाह करने की उम्र बढाना, 14 वर्ष की उम्र नि:शुल्क अनिवार्य स्कूली शिक्षा प्रदान करना और प्रारंभिक शिक्षा का छीजन कम करना नीतीगत बातें हैं|
साक्षरता——2001 की जनगणना के अनुसार उस व्यक्ति को साक्षर माना गया है जिसकी उम्र 7 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ सकते हैं|
8. स्वस्थ जनसंख्या किस तरह लाभकारी है| स्पष्ट करें? 
उत्तर:-स्वस्थ जनसंख्या होने पर सरकार के खर्च जनता के स्वास्थ्य संबंधी क्रिया कलापों पर कम होंगे| बचे हुए धन को आर्थिक संसाधनों के विकास पर लगा जाएगा| देश के विकास का पहला मापदंड है जनसंख्या का स्वास्थ्य होना|
9. व्यावसायिक संरचना और विकास के बीच क्या संबंध है? 
उत्तर:-अर्थतंत्र के विकास और व्यावसायिक संरचना में गहरा संबंध है| द्वितीयक और तृतीयक कार्यशीलनों में (उद्योगों तथा विभिन्न सेवाकार्यों में) लगी जनसंख्या की आय अधिक हुआ करती है, अत: जीवन स्तर ऊंचा होता है| कृषि या अन्य प्राथमिक क्रियाशीलनों पर आश्रित जनसंख्या का जीवन स्तर ऊंचा नहीं होता है| भारत के दो तिहाई लोग (67℅) कृषि पर आश्रित है, 13℅ लोग उद्योगों में लगे हैं और शेष 20℅ सेवा कार्य में (1991)|
10. 2001 की जनसंख्या के अनुसार साक्षर व्यक्ति कौन है? 
उत्तर:-2001 की जनगणना के अनुसार उस व्यक्ति को साक्षर माना गया है जिसकी उम्र 7 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ सकता है| जहाँ तक साक्षरता की बात है, 2001 की जनगणना के अनुसार, 100 पुरुषों में 76 साक्षर और 100 स्त्रियों में 54 साक्षर है| स्त्री पुरुषों को मिलाकर साक्षरता 65℅ है|
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न







1. भारत में जनसंख्या के वितरण और इसे प्रभावित करनेवाले कारकों पर प्रकाश डालें|
उत्तर:-भारत में जनसंख्या का भौगोलिक वितरण असमान है| सबसे घनी आबादी मध्यवर्ती मैदान (गंगा के मैदान) तथा तटीय मैदान में मिलती है| और सबसे विरल आबादी उत्तर के पर्वतीय भाग तथा मरुस्थलीय भाग (राजस्थान) में| जलवर्षा के कमी के कारण जनसंख्या में भी कमी पायी जाती है| गंगा के मैदान में पश्चिम की ओर बढने पर जनसंख्या का घनत्व क्रमशः घटता जाता है| मगर, असम में वर्षा के अधिक होते हुए भी जनसंख्या कम है| इसका कारण यह है कि उसका अधिक भाग वन्य और पहाड़ी है, वहाँ के आर्द्र क्षेत्रों में जलवायु अस्वास्थ्य कर है| पंजाब हरियाणा में वर्षा कम होते हुए भी जनसंख्या अधिक मिलती है| क्योंकि वहाँ सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है और जलवायु स्वास्थ्यकर है| भारत की दो तिहाई जनसंख्या मध्यवर्ती मैदान में मिलती है जबकि उसका क्षेत्रफल देश के समस्त क्षेत्रफल का एक तिहाई है| इसका कारण है कि मैदानी भाग का उपजाऊ होना| भारत में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल क्षेत्र सबसे अधिक बने बसे हुए हैं| केरल में शिक्षा के अधिक प्रचार तथा लोगों का जीवन स्तर उच्च होने के फलस्वरूप मृत्यु संख्या कम हो गयी है| हम यह भी देखते हैं कि गंगा के मैदान और तटीय मैदान चावल उत्पादन क्षेत्र है| चावल के क्षेत्रों में अन्य अन्नों के क्षेत्र की अपेक्षा जनसंख्या अधिक मिला करती है|
2. देश के विकास में जनशक्ति की भूमिका किस प्रकार महत्वपूर्ण है? इसके लिए जनशक्ति को किस प्रकार अधिक से अधिक कारगर बनाया जा सकता है? 
उत्तर:-किसी देश में रहनेवाले लोगो की कुल संख्या (जनसंख्या) उस देश की जनशक्ति की परिचारिका होती है| जनशक्ति ही प्राकृत संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करती है, वही आरामदायी जीवन के लिए सब प्रकार की वस्तुओं का उत्पादक है| मानव उत्पादक ही नहीं, उपभोक्ता भी है, और अपने देश के आर्थिक विकास स्तर का सूचक है| भारत में इतनी अधिक जनसंख्या मिलने का एक कारण यहाँ की मानसूनी जलवायु है, जो धान उत्पादन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है| और विशाल जनसंख्या उसपर चलती है| धान्य की प्रचुरता धन की सम्पन्नता का द्योतक होता है| आज औद्योगिक क्रांति और वैज्ञानिक विकास के साथ मानव श्रम पर निर्भरता कम होने लगी| अब हर काम में दक्षता का महत्व बढ गया है| इस दृष्टि से जापान आदि देश जितने आगे बढे, भारत नहीं बढ सका| हमारी जनशक्ति का गुणात्मक पहलू सुधारकर अधिक से अधिक कारगर बनाया जा सकता है| विज्ञान की शिक्षा और तकनीकी ज्ञान देकर उनकी उपयुक्त सेवा ली जाए तो देश के विकास में अत्यधिक मदद मिलेगी|
3. भारतीय जनसंख्या निरंतर बढती जा रही है| स्पष्ट करें| अथवा, भारतीय जनसंख्या में हो रही वृद्धि की प्रवृत्ति की समीक्षा करें| अथवा, भारत की जनसंख्या वृद्धि की स्थिति स्पष्ट करें|
उत्तर:-भारत की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि की प्रवृत्ति जारी है| UNFPA के अनुसार, भारत में प्रतिदिन लगभग 70-75,000 बच्चे जन्म लेते हैं| वर्तमान में देश की जनसंख्या वृद्धि की गति 1.95℅ वार्षिक है| देश की जनसंख्या 1901 में 23.8 करोड़ थी जो अगले 50 वर्षों में, अर्थात 1951 म लगभग 12 करोड़ बढकर 36.1 करोड़ हो गयी| 1951 से 1991 के बीच 40 वर्षों की अवधि में यह जनसंख्या 84.6 करोड़ हुयी| अर्थात, इस दौरान कुल जनसंख्या में 48.5 करोड़ लोग जुड़े| उपलब्ध आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि जनसंख्या नीति के अपनाए जाने के बाद भी भारतीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हो रही है| देश में लगभग 1.6 करोड़ की आबादी बढ रही है| इसके कारण भारत में विश्व की लगभग 17℅ आबादी रह रही है| जनसंख्या में इस वृद्धि के कयी सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं जनांकिकी तथा वातावरणीय कारक है| सही अर्थों में जन्म दर 27.5 तथा मृत्यु दर 9.2 है जो 1951 में 39.9 एवं 27.4 तथा 1911 में 49.2 एवं 42.6 था| इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि जन्म दर एवं मृत्यु दर दोनों में गिरावट आई है, परन्तु जनसंख्या का आकार विशाल होने के कारण इसमें वृद्धि अधिक है| जनसंख्या वृद्धि से भारतीय जनसंख्या को तीन भागों में बांटा जा सकता है—–(क)1901-1921 तक निम्न वृद्धि की अवधि, (ख) 1931-1951 तक मध्यम वृद्धि की अवधि एवं (ग) 1961-2001 तक तीव्र वृद्धि की अवधि|
4. भारत में जनसंख्या वितरण का वर्णन करें|
उत्तर:-जनसंख्या वितरण का संबंध मूलतः जनसंख्या के घनत्व के वितरण से है, क्योंकि इसके द्वारा प्रति क्षेत्र इकाई पर जनसंख्या के भार का पता चलता है| साथ ही, यह जनसंख्या को इंगित करता है| 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है| अर्थात, भारत जनसंख्या दबाववाला देश है| भारत के पास विश्व का मात्र 2.4℅ क्षेत्र है जिसपर विश्व की लगभग 17℅ जनसंख्या रहती है| परंतु, भारतीय राज्यों में इसका वितरण एकसमान नहीं है| उत्तर प्रदेश की आबादी 16.6 करोड़ है| विश्व के कुछ ही देश इससे ज्यादा जनसंख्या वाले है| भारत की लगभग आधी जनसंख्या केवल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश जैसे 5 राज्यों में रहती है| इन बड़े राज्यों के ठीक विपरीत सिक्किम की जनसंख्या केवल 5 लाख एवं लक्षद्वीप में देश की सबसे कम मात्रा 60,650 जनसंख्या रहती है| सर्वाधिक जनघनत्व दिल्ली में 9,340 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर है जबकि राज्यों में सबसे अधिक घनत्व पश्चिम बंगाल में 903 है| अंडमान और निकोबार तथा दादरा और नगर हवेली को छोड़कर सभी केंद्रशासित प्रदेशों में जनघनत्व 1,000 से ऊपर है सभी राज्यों से अधिक है| पूरे देश में सबसे कम घनत्व अरुणाचल प्रदेश में 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पाया जाता है जबकि केन्द्रशासित प्रदेशों में सबसे कम घनत्व 43 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मिलता है|
5. भारतीय जनसंख्या के वितरण की विशेषताओं को लिखें|
उत्तर:-(क)उत्तर प्रदेश में देश की कुल जनसंख्या का लगभग 16℅ भाग निवास करता है|
(ख) भारत की लगभग आधी जनसंख्या उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश जैसे 5 राज्यों में रहती है|
(ग) देश में सबसे कम जनसंख्या लक्षद्वीप में मात्र 60,650 है|
(घ) सर्वाधिक जनघनत्व दिल्ली में 9,340 व्यक्ति प्रति वर्गकिलोमीटर पाया जाता है|
(ड़) राज्यों में सबसे अधिक घनत्व पश्चिम बंगाल में 903 एवं सबसे कम अरुणाचल प्रदेश में 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर मिलता है|
(च) सभी केन्द्रशासित प्रदेशों (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा दादरा और नगर हवेली को छोड़कर) राज्यों से अधिक जनघनत्व पाया जाता है|
(छ) मैदानी भाग तथा नगरीय भाग में सर्वाधिक घनत्व मिलता है`
(ज)पठारी भाग में सामान्य एवं पर्वतीय भाग में सबसे कम घनत्व मिलता है|
(झ) भारत में घनत्व का वितरण प्राकृतिक कारकों से जुड़ा है|
(ञ) भारत का अधिकतर जनसंख्या 100-200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा रेखा के मध्य रहती है|
(ट) सबसे कम जनसंख्या 50 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले पर्वतीय, पटारी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में रहती है|
(ठ) जनसंख्या वितरण एवं मानसूनी वर्षा के बीच घनिष्ठ संबंध है|
(ड) गंगा के मैदान में पश्चिम की ओर बढने पर जनघनत्व क्रमशः घटता जाता है|
(ढ) असम में अधिक वर्षा होने पर भी जनसंख्या कम है|
(ड) पंजाब हरियाणा में सिंचाई साधनों के विकास के कारण कम वर्षा होने पर भी जनसंख्या अधिक मिलती है|
(ढ) भारत की दो तिहाई जनसंख्या मध्यवर्ती मैदान में मिलती है|
(ण) नगरीकरण के प्रभाव के कारण केंद्रशासित प्रदेशों में जनघनत्व 1,000 से ऊपर है|
(त)भौगौलिक वितरण की दृष्टि से 9 राज्यों एवं 6 केन्द्रशासित प्रदेशों में जनसंख्या का औसत घनत्व राष्ट्रीय औसत से अधिक है|
6. भारतीय जनसंख्या की विशेषताओं का वर्णन करें|
अथवा, भारत की जनसंख्या विशेषताओं से युक्त है| स्पष्ट करें|
उत्तर:-विश्व स्तर पर भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है| जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में चीन के बाद इसका दूसरा स्थान है| यही नहीं, भारत के पास विश्व का मात्र 2.4 प्रतिशत क्षेत्र है| जिसपर विश्व की लगभग 17 प्रतिशत जनसंख्या रहती है| परिणामस्वरूप, देश में जनसंख्या का घनत्व अधिक पाया जाता है| 2001 की जनगणना के अनुसार, भारतीय जनसंख्या की कयी विशेषताएँ हैं इनमें प्रमुख है——–
(क) भारत की कुल जनसंख्या 102.8 करोड़ है| यहाँ सर्वाधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश एवं सबसे कम जनसंख्या लक्षद्वीप में मिलती है|
(ख) भारत की कुल आबादी मध्यवर्ती मैदान एवं तटीय मैदान में मिलती है जबकि सबसे विरल आबादी पर्वतीय भाग एवं मरुस्थलीय क्षेत्र में मिलती है|
(ग) दिल्ली सबसे सघन जनघनत्व वाला प्रदेश है| यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर 9,340 लोग मिलते हैं|
(घ) देश का औसत जनघनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है| इस दृष्टि से राज्यों में पहला स्थान पश्चिम बंगाल का है|
(ड़) जनसंख्या में निरंतर वृद्धि की प्रवृत्ति जारी है| यद्यपि वार्षिक वृद्धि दर में गिरावटी आयी है, लेकिन कुछ जनसंख्या बढती जा रही है|
(च) देश में जन्म दर और मृत्यु दर दोनों क्रमशः घटती जा रही है|
(छ) देश में लगभग 6 लाख गाँव है, जहाँ देश की लगभग 72 प्रतिशत जनसंख्या रहती है| देश में नगरीय जनसंख्या मात्र 28 प्रतिशत है| इस दृष्टि से भारत गाँवों का देश है|
(ज) भारत में 10 लाख या इससे ऊपर की जनसंख्या वाले 300 नगर यहाँ है|
(झ) प्रवास के कारण देश की एक बड़ी जनसंख्या गंदी बस्तियों में रहने को मजबूर है|
(ञ) देश में लिंगानुपात 933 है जबकि केरल और पुदुचेरी में यह क्रमशः 1,1058 एवं 1,001 है|
(ट) भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 64 वर्ष से ऊपर पहुँच गयी है|
(ठ) देश की कुल जनसंख्या के 35 प्रतिशत बच्चे, 58 प्रतिशत वयस्क एवं 7 प्रतिशत वृद्ध है|
(ड) भारत की कार्यशील जनसंख्या से अधिक उस पर निर्भर करने वाली जनसंख्या है|
(ढ) व्यावसायिक दृष्टि से 67 प्रतिशत प्राथमिक, 13 प्रतिशत द्वितीयक एवं 20 प्रतिशत तृतीयक कार्यों से लोग जुड़े हैं|
(ण) देश के लगभग 65 प्रतिशत आबादी साक्षर है जिसमें 76 प्रतिशत एवं 54 प्रतिशत महिलाएँ है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ