Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-13:Very Short Type Question Answer:Short Type Question Answer:Long Answer Type Question Answer:भूगोल:कक्षा-9:अध्याय-13:अति लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर:लघु उत्तरीय प्रश्न:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न



                           क्षेत्रीय अध्ययन




कारण बताएं——–




1. क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल के विद्यार्थियों को रुचि लेनी चाहिए| क्यों? 
उत्तर:-क्षेत्रीय पर्यावरण के भौतिक और मानव पक्षों के सह संबंधों को सही सही समझने के लिए क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल विद्यार्थी को रुचि लेनी चाहिए|
2. क्षेत्रीय अध्ययन करने के लिए सर्वप्रथम भूगोल के मूल तत्वों या सिद्धांतों का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है| क्यों? 
उत्तर:-उस क्षेत्र के बारे में भौगोलिक दृष्टिकोण से सही सही जानकारी प्राप्त कर सके|
अति लघु उत्तरीय प्रश्न






1. किसी क्षेत्र का भौगोलिक अध्ययन करते हुए आपने वहाँ की कुछ समस्याओं पर विचार किया होगा| ऐसी एक समस्या का नाम लें|
उत्तर:-जल प्रदूषण की समस्या
2. किसी क्षेत्र का अध्ययन करते हुए आप कैसे पता लगाते हैं कि वह क्षेत्र बहुत उपजाऊ है? 
उत्तर:-प्रति हेक्टेयर उपज अधिक होने पर क्षेत्र को उपजाऊ मान लिया जाता है|
3. क्षेत्रीय अध्ययन से आप क्या समझते हैं? किसी एक का उल्लेख करें|
उत्तर:-क्षेत्रीय अध्ययन से उस क्षेत्र में मानव एवं प्रकृति के बीच संबंधों के स्तर का ज्ञान होता है|
4. किसी क्षेत्र का भौगोलिक अध्ययन किस संदर्भ में किया जाना चाहिए? 
उत्तर:-समय और स्थान के संदर्भ में
5. भौगोलिक वातावरण तैयार करने में किन कारकों का हाथ होता है? 
उत्तर:-भौतिक एवं मानवीय वातावरण का 
6. भूगोल का अध्ययन की मूल विषयवस्तु क्या है? 
उत्तर:-मानव एवं प्रकृति के जटिल संबंधों का अध्ययन
7. भू तल पर दृश्य भूमि का निर्माण किस प्रकार होता है? 
उत्तर:-प्राकृतिक एवं मानवीय शक्तियों की अंत: क्रियाओं से
8. सामाजविज्ञान का आधार स्तंभ किसे कहा जाता है? 
उत्तर:-मानव को
9. किसी क्षेत्र में पहुँचने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? 
उत्तर:-उस क्षेत्र की भौगोलिक अवस्थित ज्ञातकर लिख लेनी चाहिए|
10. किसी क्षेत्र की धरातलीय विशेषता क्या हो सकती है? 
उत्तर:-किसी क्षेत्र की धरातलीय विशेषता समतल मैदान, ऊँची नीची पठारी भूमि, पर्वतीय भाग, दलदल भूमि या मरुस्थलीय हो सकती है|
11. भूमि की ढाल का पता कैसे किया जा सकता है? 
उत्तर:-क्षेत्र में बहनेवाली नदी की बहाव दिशा से भूमि की ढाल का पता चलता है|
12. किसी क्षेत्र में परिवहन के कौन कौन से साधन उपलब्ध हो सकते हैं? 
उत्तर:-सड़क मार्ग, रेल मार्ग, जल मार्ग और वायु मार्ग परिवहन के प्रमुख साधन उपलब्ध हो सकते हैं|
13. किसी क्षेत्र के लोग किन कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं? 
उत्तर:-किसी क्षेत्र के लोग प्राथमिक, द्वितीयक अथवा तृतीयक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं|
14. किस क्षेत्र में भूमि का उपयोग कृषिकार्य के लिए अधिक होता है|
उत्तर:-मैदानी क्षेत्र में
लघु उत्तरीय प्रश्न








1. भूगोल में क्षेत्रीय अध्ययन करना क्यों आवश्यक माना गया है? इस अध्ययन का महत्व बताएं|
उत्तर:-जब हम क्षेत्रीय अध्ययन करते हैं तो क्षेत्र विशेष के धरातलीय रुप, मिट्टी, जलवायु, वनस्पति, भूमि उपयोग, बसे हुए लोगो के क्रियाकलापों का अवलोकन करते हैं| जो स्थिति हमें वर्तमान काल में मिल रही है वह भूतकाल के वातावरण के भौतिक और मानवीय पक्षों के सह संबंधों का परिणाम है|पहले का भौतिक वातावरण कुछ और ही हो रहा होगा जिसे मानव ने अपने प्रयत्नों से बदलने का अपनी सुख सुविधा के अनुरूप बनाने का प्रयत्न किया है| क्षेत्रीय अध्ययन करने से उपरोक्त सभी के बारे में जानकारी मिलती है| उस क्षेत्र के पर्यावरण के भौतिक और मानव पक्षों के सह संबंधों को सही सही समझने लगते हैं| भूगोल की यह अध्ययन विधि बड़ी ही महत्वपूर्ण है|
2. यदि आप मैदानी क्षेत्र में पहुँचे हैं तो वहाँ के क्षेत्रीय अध्ययन में किन किन बातों का ध्यान रखेंगे? 
उत्तर:-मैदानी क्षेत्र में जाने पर सर्वप्रथम भूमि उपयोग का अध्ययन करें| वहाँ मिट्टी का प्रकार एवं उसकी विशेषताओं तथा सिंचाई के साधनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे| खेतों में श्रम किस प्रकार किया जाता है? किस प्रकार की खाद का प्रयोग किया जाता है? वहाँ आवासों अथवा बस्ती का क्या प्रारुप है? सड़कों की स्थिति कैसी है? परिवहन के कौन कौन से साधन मौजूद है? 
3. पहाड़ी या पठारी इलाके के किसी क्षेत्र का अध्ययन प्रस्तुत करने में मुख्य रूप से किन बातों का उल्लेख करना चाहिए? 
उत्तर:-पहाड़ी अनेक हो तो चट्टानों की संरचना स्थानीय मिट्टी का निर्माण, भूमि उपयोग आदि का विश्लेषणात्मक अध्ययन करना चाहिए| खान खनिज है तो खनिजों क निष्कासन उसकी अपूर्णता, उसके वितरण और उपयोग, यातायात की सुविधा, मानव अधिवास, पेयजल की समस्या आदि विन्दुओं का उल्लेख करना चाहिए|
4. किसी क्षेत्र में प्रदूषण बढ रहा हो या जल संकट उपस्थित हो गया हो तो वहाँ के निवासियों पर उसका क्या प्रभाव पड़ा करता है? 
उत्तर:-प्रदूषण से मतलब है कि वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण या भूमि प्रदूषण| वायु प्रदूषण बढने से श्वसन संबंधी रोग उत्पन्न हो जाता है| जल प्रदूषण बढने से पीलिया जैसी बिमारी का प्रकोप बढता है| भूमि प्रदूषण से खाद्य पदार्थों में विषैले तत्व प्रविष्ट कर जाते हैं| वहाँ के निवासियों में अनेक रोग उत्पन्न करने के कारण बनते हैं|
5. किसी क्षेत्र में जल प्रदूषण किन कारणों से होता है? जल के अभाव को किस प्रकार दूर किया जा सकता है? 
उत्तर:-क्षेत्र में जल प्रदूषण के कयी कारण है| नदी आदि में कचरे तथा कारखाने के अपशिष्ट पदार्थ डालने से| नगरों से निकलने वाले मलमूत्र तथा नालों का जल डालने से| शौचालय के गंदे पानी तथा धोबी घाटों से| जल के अभाव को निम्नलिखित तरीकों से दूर कर सकते हैं| तालाब बनाया जाय| वर्षा के जल को संचय करना चाहिए| शहरों में पार्कों की संख्या बढायी जाय| शहर के मकानों के छतों पर से वर्षा के पानी को पादप द्वारा जमीन के अंदर हौज बना कर संचित कर सकते हैं| बाद में इसका उपयोग हो सकता है|
6. वायु प्रदूषण के कारणों का वर्णन करें|
उत्तर:-(क) महानगरों में प्रदूषण कारी कल कारखाना होना (ख) ताप विद्युत संयंत्रों को नगर में होना (ग) कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल आदि का प्रयोग होना (घ) वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई|
7. क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल के विद्यार्थियों को रुचि लेनी चाहिए| क्यों? 
उत्तर:-क्षेत्रीय अध्ययन के द्वारा मानव एवं वातावरण के बीच संबंधों का ज्ञान समय और स्थान के संदर्भ में होता है| इससे भूगोल का एक विद्यार्थी अपने अध्ययन अथवा शोध के लक्ष्य तक पहुँचने में सफल रहता है| चूंकि क्षेत्रीय अध्ययन लक्ष्य तक पहुँचने का एक माध्यम है इसलिए इसे भूगोल का मूलाधार माना गया है| अत: क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल के विद्यार्थियों को रुचि लेनी चाहिए|
8. किसी क्षेत्र में प्रदूषण के कौन कौन सा कारण हो सकता है? 
उत्तर:-जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि
प्राकृतिक संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग
कारखानों एवं वाहनों की संख्या में वृद्धि
अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन की उचित व्यवस्था का अभाव
9. भूमिगत जलस्तर में गिरावट के कोई तीन कारण लिखें|
उत्तर:-क्षेत्र में वृक्षों की अधिक कटाई
शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिली इमारतों की संख्या में वृद्धि
खुली जमीन की तरह कंक्रीट जमीन में वृद्धि
10. क्षेत्रीय अध्ययन करने के सिलसिले में किन तीन बातों पर रखना चाहिए? 
उत्तर:– भूमिगत जलस्तर की स्थिति क्या है? 
भूमि उपयोग के स्वरूप में क्या परिवर्तन आया है? 
प्राकृतिक पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति कैसी है? 
11. वायु प्रदूषण से बचाव के कोई तीन उपाय लिखें|
उत्तर:- शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कारी कल कारखाना खोलने की अनुमति नहीं देना
जैविक ईंधन का प्रयोग कम से कम करना तथा इसका विकल्प ढूढना 
विभिन्न प्रकार के वानिकी कार्यक्रमों के तहत वृक्ष लगाना
12. वर्षा जल ग्रहण की क्या पद्धति है? 
उत्तर:-वर्षा जल संग्रह के लिए मकानों की छतों के पानी को पाइप के द्वारा भूमिगत टैंक से जोड़कर पानी उसमें जमा किया जाता है|
13. भूमि प्रदूषण से बचाव के तरीकों को लिखें|
उत्तर:- रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग रोका जाए
जल निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए
भूमि के कटाव को रोकने के लिए उपयुक्त उपाय किए जाने चाहिए
प्लास्टिक को इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए
ढालू भूमि पर सीढीनुमा खेती, समोच्च रेखी खेती की जानी चाहिए
सामाजिक वानिकी के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाना चाहिए
लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाना चाहिए
14. जल प्रदूषण से बचाव के क्या तरीके हैं? 
उत्तर:-गंदे जल का निष्कासन नदियों में नहीं किया जाना चाहिए
गंदे जल का ट्रीटमेन्ट कर पुनः उसको उपयोग के लायक बनाया जाना चाहिए
शवों को घाटों के निकट जलाने या जल में प्रवाहित करने का प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए
बड़े नगरों में सुलभ शौचालय की जगह जगह व्यवस्था होनी चाहिए
धोबियों के लिए अलग घाटों की व्यवस्था होनी चाहिए
शहरों के कुड़े कचरे एवं कारखानों के अपशिष्ट पदार्थों को नदी में डालने पर रोक लगाया जाना चाहिए
शुद्ध जल की महता के प्रति लोगों को जागरूक बनाना चाहिए
खेतों में कम से कम रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए
15. वायु प्रदूषण रोकने के प्रमुख उपायों की चर्चा करें|
उत्तर:-महानगरों में प्रदूषण कारी कल कारखाना खोलने की अनुमति नहीं देना
ताप विद्युत संयंत्रों को नगर से पर्याप्त दूरी पर लगाना
जीवाश्म ऊर्जा का प्रयोग कम से कम करना तथा उसके विकल्प की तालाश करना
सामाजिक वानिकी, क्षतिपूर्ति वानिकी, पथ वानिकी तथा बागवानी कार्यक्रम को बढ़ावा देकर वृक्ष लगाना
वाहनों में फिल्टर का प्रयोग करने पर बल देना ताकि गंदा धुआँ वातावरण में न फैले
कल कारखानों से भी धुआँ कम से कम निष्कासन का उपाय करना
16. कृषि क्षेत्र में क्षेत्र अध्ययन के दौरान कौन कौन सी जानकारियाँ प्राप्त करनी चाहिए? 
उत्तर:- वहाँ मिट्टी की प्रकृति का पता करना चाहिए
सिंचाई के क्या साधन वहाँ उपलब्ध है? 
खेतों का आकार छोटा है या बड़ा
खेती के काम मशीनीकृत है या नहीं
खेतों में किस प्रकार की खाद का उपयोग किया जाता है
कौन कौन सी फसलें उगाई जाती है
गाँव के निकटवर्ती शहर या नगर का नाम जानना चाहिए
17. क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में किन बातों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए? 
उत्तर:-भूमि किस प्रकार की है? 
क्षेत्रों में कृषिकार्य पर निर्भर करनेवाली आबादी है या नहीं
ग्रामीण जनसंख्या की स्थिति क्या है? 
परिवहन साधनों का विकास कैसा हुआ है? 
औद्योगिक क्षेत्र में किस प्रकार के उद्योगों की प्रधानता है? 
उद्योगों का उत्पादन बढ़ा रहा है या घट रहा है|
कारखानों के लिए कच्चे माल का स्रोत कहाँ है|
चिमनियों से निकलनेवाला धुओं की स्थिति कैसी है? 
रात्रि काल के आगमन का रंग कैसा है? 
औद्योगिक श्रमिकों की बस्तियाँ कहाँ है और किस स्थिति में है? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ