भारत का पड़ोसी देश- पाकिस्तान
कारण बताएं—–
1. पाकिस्तान सूत्ती कपड़ा तैयार करता है|क्यों?
उत्तर:-यहाँ लंबे रस्से की कपास की खेती की जाती है|
2. पाकिस्तान की जनसंख्या घनी नहीं है| क्यों?
उत्तर:-क्योंकि वर्षा की कमी है| और कृषि योग्य मात्र 19℅ भूमि है|
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. पाकिस्तान के प्रसिद्ध पत्तन का नाम बताएं|
उत्तर:-करांची
2. पाकिस्तान के किस हिस्से में किरथर और सुलेमान पर्वत श्रेणियाँ है?
उत्तर:-पश्चिम
3. किरथर श्रेणी पाकिस्तान के किस भाग में मिलती है?
उत्तर:-दक्षिण मध्य में
4. पाकिस्तान का हैदराबाद शहर किस नदी किनारे स्थित है?
उत्तर:-सिंधु नदी में
5. मुलतान शहर पाकिस्तान की किस नदी के किनारे अवस्थित है?
उत्तर:-चेनाब में
6. पाकिस्तान भारत की किस दिशा में है?
उत्तर:-पाकिस्तान भारत की उत्तरी पश्चिमी सीमा पर स्थित है|
7. पाकिस्तान में किस प्राचीन सभ्यता का अवशेष पाया जाता है?
उत्तर:-सिंधुघाटी सभ्यता का
8. 1947 के बाद पाकिस्तान के कितने अंग थे?
उत्तर:-दो अंग थे|
9. फैसलाबाद शहर किन दो नदियों के मध्य अवस्थित है?
उत्तर:-रावी एवं चेनाब के
10. रावी नदी के तट पर स्थित पाकिस्तान के एक शहर का नाम लिखें|
उत्तर:-लाहौर
11. कराची का तापमान इस्लामाबाद से कम तापांतर वाला है|क्यों?
उत्तर:-तटीय स्थिति होने के कारण कराची का तापमान इस्लामाबाद से कम तापांतर का है|
12. पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है| क्यों?
उत्तर:-वर्षा की कमी के कारण पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है|
13. पाकिस्तान के कितने भू भाग पर वन का फैलाव है?
उत्तर:-पाकिस्तान के मात्र 3 प्रतिशत भू भाग पर वन का फैलाव है|
14. पाकिस्तान की तीन प्रमुख कृषि उपज का नाम लिखें|
उत्तर:-गेंहू, कपास और गन्ना
15. पाकिस्तान के किस हिस्से में किरथर एवं सुलेमान पर्वतश्रेणियाँ है?
उत्तर:-पाकिस्तान के मध्यवर्ती हिस्से से किरथर एवं सुलेमान पर्वतश्रेणियाँ है|
16. पाकिस्तान के किस भाग में मरुस्थलीय क्षेत्र है?
उत्तर:-दक्षिण पूर्वी भाग में
17. पाकिस्तान की दो प्रमुख नकदी फसलों के नाम लिखें|
उत्तर:-कपास और गन्ना
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. पाकिस्तान को सिंधु नदी की देन क्यों कहा जाता है?
उत्तर:-पाकिस्तान की स्थलाकृति काफी विविध है जिसमें पर्वतीय भाग, पठारी भाग एवं रेगिस्तान है| इसी मरुस्थलीय क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम में सिंधु नदी का मैदान है| इसका निर्माण सिंधु एवं इसकी सहायक नदियों द्वारा बहाकर लायी गयी मिट्टी के अवसादों के निक्षेपण से हुआ है| ये नदियाँ प्रतिवर्ष नयी जलोढ़ मिट्टी लाकर इस क्षेत्र में फैला देती है, जिससे यह एक उपजाऊ क्षेत्र है| इस मैदानी क्षेत्र में प्रमुख रूप से कृषि कार्य किया जाता है| यही नहीं, सिंधु नदी इस देश के सुदूर उत्तरी भाग से प्रवेश कर दक्षिण में डेल्टा बनाकर अरब सागर में गिरती है| सिंधु नदी अपनी 5 मुख्य सहायक नदियों के साथ पाकिस्तान के लगभग आधे भू भाग को विभिन्न प्रकार से जीवन प्रदान करती रही है| यही कारण है कि पाकिस्तान को सिंधु नदी की देन कहा जाता है|
2. पाकिस्तान कैसे अस्तित्व में आया?
उत्तर:-पाकिस्तान भारत की उत्तरी पश्चिमी सीमा से लगा हुआ पहले भारत का अंग था जो 1947 में भारत विभाजन के फलस्वरूप भारत से अलग हो गया| तात्पर्य यह है कि पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त 1947 को हुआ|
3. पाकिस्तान किन अक्षांशों और देशांतरों के बीच स्थित है?
उत्तर:-पाकिस्तान 23°30’N अक्षांशों एवं 61°E से 76° E देशांतरों के बीच स्थित है|
4. एशिया का सबसे गर्म स्थान कौन है? इसका तापमान कितना चला जाता है?
उत्तर:-एशिया का सबसे गर्म क्षेत्र जैकोबाबाद है| जिसका तापमान 55° सेल्सियस से भी अधिक रहता है|
5. काबुल नामक नदी कहाँ है?
उत्तर:-सिंधु की सहायक नदियों में एक काबुल नदी है जो अफगानिस्तान से होते हुए उत्तर पश्चिम से आकर सिंधु में मिल जाती है|
6. पाकिस्तान की भौगोलिक अवस्थिति बनाएं|
उत्तर:-पाकिस्तान भारत की उत्तरी पश्चिमी सीमा पर स्थित है| यह 23°30 उत्तर से 36°45′ उत्तर अक्षांश एवं 61° पूर्व से 76° देशांतर के मध्य लगभग 8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला है| इस देश के पश्चिम में ईरान, दक्षिण में अरब सागर, पूर्व में भारत तथा उत्तर में तजिकिस्तान है|
7. पाकिस्तान की स्थलाकृतिक विशेषताओं का वर्णन करें|
उत्तर:-पाकिस्तान के पश्चिमी भाग में बलूचिस्तान का पहाड़ी प्रदेश है| उत्तर पश्चिमी में हिंदूकुश,सेफ्डकोह तथा पश्चिम एवं दक्षिण में सुलेमान, किरथर, सियाहन एवं मध्य मकरान श्रेणी है| इन श्रेणियों में कयी पर्वतीय दरें है| इस देश के पूर्वी भाग में सिंधु नदी का मैदानी क्षेत्र तथा इसका दक्षिण पूर्वी भाग मरुस्थलीय है|
8. पाकिस्तान की जनसंख्या की विशेषताओं को संक्षेप में लिखें|
उत्तर:-पाकिस्तान की जनसंख्या जुलाई 2008 में 17 करोड़ लगभग थी | इसमें 14 वर्ष तक की आयु वालों की संख्या 38 प्रतिशत थी | 58 प्रतिशत लोगों की आयु 15-64 वर्ष तथा 4 प्रतिशत से कुछ अधिक 65 वर्ष से ऊपर के वृद्धों की थी| इस देश में जनसंख्या का घनत्व 216 व्यक्ति प्रति वर्गकिलोमीटर है तथा कुल आबादी की लगभग आधी साक्षर है|
9. पाकिस्तान की प्रशासनिक व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण दें|
उत्तर:-पाकिस्तान एक संघीय राज्य है, जहाँ सिंधु, बलूचिस्तान, पंजाब एवं उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत के साथ ही साथ छोटी छोटी लगभग 10 रियासतें प्राशासनिक दृष्टि से है| यहाँ की राष्ट्रभाषा उर्दू है तथा इसके अलावा पंजाबी, सिंधी, बलूची इत्यादि भाषाएँ भी प्रचलित हैं|
10. पाकिस्तान के जलवायु की विशेषताओं को संक्षेप में लिखें|
उत्तर:-पाकिस्तान में मानसूनी एवं उष्ण मरुस्थलीय दोनों प्रकार का जलवायु पाया जाता है| वहाँ गर्मी में बेहद गर्मी एवं जाड़े में बेहद सर्दी पड़ती है| एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद यहीं स्थित है| शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान का जलवायु विवधतापूर्ण है| यहाँ आर्द्र तटीय क्षेत्र, शुष्क मरुभूमि एवं हिमाच्छादित पर्वतश्रेणियाँ मिलती है|
11. पाकिस्तान के तापमान की स्थिति का संक्षिप्त वर्णन करें|
उत्तर:-शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान के इस्लामाबाद क्षेत्र का औसत तापमान जनवरी में 2° सेल्सियस तथा जून में 40° सेल्सियस तक होता है| जबकि रांची जैसे तटीय शहर में यह तापमान क्रमशः 13° सेल्सियस एवं 35° सेल्सियस के बीच रहता है|
12. पाकिस्तान में वर्षा की स्थिति का वर्णन करें|
उत्तर:-पाकिस्तान में वर्षा का औसत 35 सेंटीमीटर है| लेकिन, उत्तर के पर्वतीय भाग में 70-80 सेंटीमीटर पूर्वी मैदान में 35-40 सेंटीमीटर तथा पश्चिमी भाग में 10-25 सेंटीमीटर वर्षा होती है| दक्षिण पश्चिम मानसून तथा अरब सागर का मानसून नहीं पहुंचे पाते हैं, फलतः यहाँ का पश्चिमी भाग शुष्क रहता है|
13. पाकिस्तान की कृषि की विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन करें|
उत्तर:-पाकिस्तान की 19 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, जिसपर देश के 72 प्रतिशत लोग आश्रित है| यहाँ की कील कृषिभूमि का लगभग 63 प्रतिशत भाग सिंचित है| कुल कृषिभूमि के 55 प्रतिशत भाग गेंहूँ की खेती की जाती है| इसके अलावा कपास, चना, मकई, चावल, ज्वार, बाजरा की भी खेती की जाती है|
14. पाकिस्तान की खनिज संपदा का संक्षिप्त विवरण दें|
उत्तर:-पाकिस्तान में आस्ट्रेलिया बालाकासार, खैरपुर, अटक और चाकवाल में मिलता है| रावलपिंडी, मजराबल,तथा हैदराबाद में कोयला निकाला जाता है| बलूचिस्तान की जोब घाटी की क्रोमियम का भंडार है| सूई, खैरपुर तथा लायलपुर में प्राकृतिक गैस मिलती है| अटक, सरगोधा, जितरल तथा मियावाली क्षेत्रों में लौह अयस्क तथा कोहाट में मैंगनीज पाया जाता है|
15. पाकिस्तान की नदियों का विवरण दें|
उत्तर:-पाकिस्तान की मुख्य नदी सिंधु है| इसके अतिरिक्त झेलम, चेनाब, रावी, समतल और काबुल अन्य नदियाँ हैं| ये सभी सिंधु की सहायक नदियाँ हैं| जिनमें सालोंभर जल रहता है| ये नदियाँ वर्षा की कमी होते हुए भी सिंचाई के लिए जल देती है जिससे अच्छी खेती होती| सिंधु की एक सहायक नदी काबुल है जो अफगानिस्तान से होते हुए उत्तर पश्चिम से आकर सिंधु में मिलती है| अन्य नदियों में जोब, पश्मेल, टोची एवं चित्राल (चितरल)शामिल हैं| ये सभी बरसाती नदियाँ हैं| इन्हीं नदियों पर बांध बनाकर नहरों का जाल विकसित हुआ है| सिंधु नदी अपने मुहाने पर डेल्टा बनाती हुई अरब सागर में मिल जाती है|
16. पाकिस्तान की प्राकृतिक वनस्पति संबंधी विशेषताओं को लिखें|
उत्तर:-वर्षा की कमी के कारण पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है| देश के कुल क्षेत्रफल के मात्र 3℅ भाग पर वन का फैलाव है| वह भी मुख्यतः पहाड़ी भागों पर ही पाया जाता है| इस दृष्टि से उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र में देवदार, चीड़, फर तथा स्प्रूस के वृक्ष मिलते हैं| बलूचिस्तान क्षेत्र में पाइन और ओक के वृक्ष अधिक पाये जाते हैं| मध्यवर्ती क्षेत्र और नदी बेसिनों में बबूल, शीशम, नीम और आम के वृक्ष मिलते हैं जबकि पूर्वी मरुस्थलीय क्षेत्र में कंटीली झारियां मिलती है| सिंधु के मध्य और निचले भागों में घास के मैदान वाली वनस्पति मिलती है| पर्वतीय ढालों पर जहाँ वर्षा की कमी के कारण पेड़ नहीं उग पाते हैं, वहाँ घास उगा करती है|
17. पाकिस्तान की कृषि व्यवस्था का उल्लेख करें|
उत्तर:-पाकिस्तान की 19 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, जिस पर यहाँ की 72 प्रतिशत जनसंख्या आश्रित है| इस देश की मुख्य उपज में गेंहू, गन्ना, कपास तथा ज्वार बाजरा शामिल हैं| वर्षा के अभाव में यहाँ खेती के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था है| खाद्यन्न की प्रमुख फसल गेंहू है जो कुल कृषि योग्य भूमि के आधे भाग पर उपजाया जाता है| सिंचित क्षेत्रों में गन्ने और धान की अच्छी उपज प्राप्त की जाती है| जहाँ सिंचाई संभव है, वहाँ ज्वार बाजरे के खेती की जाती है| कपास भाग शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है| मकई, चना, तंबाकू, तेलहन के साथ ही साथ पहाड़ी क्षेत्रों में फलों की जाती है|
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डालें|
अथवा, पाकिस्तान के आर्थिक संसाधनों का विस्तृत विवरण दें|
उत्तर:-पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में कृषि, खनिज एवं उद्योगों का विशेष महत्व है| पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का 19℅ भाग कृषि योग्य है, जिसपर 72℅ लोग आश्रित है| यहाँ की मुख्य उपज गेंहूँ, गन्ना, कपास और ज्वार बाजरा है| कृषि के लिए यहाँ सिंचाई की व्यवस्था पर्याप्त है| कुल कृषि योग्य भूमि के आधा भाग पर गेंहूँ की खेती की जाती है| सिंचित क्षेत्रों में गन्ने एवं धान की खेती होती है| इसके अतिरिक्त यहाँ मकई, चना, तंबाकू, तेलहन इत्यादि की भी खेती की जाती है| पर्वतीय भागों में फलों की भी खेती होती है| नकदी फसलों में 15 प्रतिशत भू भाग पर कपास और 5 प्रतिशत भू भाग गन्ना उत्पादित किया जाता है| खनिज संसाधनों की दृष्टि से यह देश सम्पन्न नहीं है| वहाँ पेट्रोलियम बालाकासार, खैरपुर, अटक एवं चाकवाल में पाया जाता है| रावलपिंडी, मजराबल तथा हैदराबाद के क्षेत्रों से कोयला निकाला जाता है| अटक, सरगोधा, जितरल और मियाँ वाली क्षेत्रों में लौह अयस्क मिलता है| बलूचिस्तान की जोब घाटी में क्रोमियम पाया जाता है| लासबेला और कोहाट क्षेत्रों में मैंगनीज की खानें है जबकि सूई, खैरपुर और लायलपुर में प्राकृतिक गैस पायी जाती है| उद्योग धंधों की दृष्टि से यहाँ सूती ऊनी वस्त्र, चीनी, सीमेंट, दियासलाई, खेल के समान, विद्युत उपकरण, तेल शोधन, लोहा इस्पात एवं कागज उद्योग उल्लेखनीय है| मारदान की चीनी मिल एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल है| इस देश की अर्थव्यवस्था में आयात निर्यात का महत्वपूर्ण स्थान है| यहाँ से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में कपड़ा, ऊन, सेंधा नमक, सूखे फल, गेंहू, दरी, कागज, तंबाकू, जूते इत्यादि उल्लेखनीय है जबकि आयात की जानेवाली वस्तुओं में मशीनरी, कोयला, पेट्रोलियम, कागज, रसायन, रबड़, तंबाकू, इस्पात महत्वपूर्ण है|
2. पाकिस्तान के जलवायु की विशेषताओं का वर्णन करें|
उत्तर:-शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान का जलवायु विविधतापूर्ण है| मानसूनी एवं उष्ण मरुस्थलीय दोनों प्रकार का जलवायु पाया जाता है| तटीय भागों में यहाँ आर्द्र जलवायु मिलता है तो मरुभूमि क्षेत्रों में शुष्क तथा पर्वतों पर शीत जलवायु की परिस्थितियाँ मिलती है| एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद यही स्थित है जिसका तापमान 55° सेल्सियस से भी अधिक हो जाता है| यहाँ वर्षा का नितांत अभाव है, क्योंकि यहाँ न तो बंगाल की खाड़ी और न ही अरब सागर की मानसूनी शाखा से वर्षा होती है, जाड़े में भूमध्य सागर से आनेवाले चक्रवात से थोड़ी वर्षा होती है| पाकिस्तान में चार ऋतुएँ होती है, दिसम्बर से फरवरी तक शीत ऋतु, मार्च से मई तक उष्ण शुष्क वसंत ऋतु, जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु (दक्षिण पश्चिम मानसून से) एवं अक्टुबर से नवंबर तक उत्तर पूर्वी मानसून से चक्रवाती वर्षा ऋतु की स्थितियाँ पायी जाती है| तापमान की दृष्टि से जनवरी महीने में इस्लामाबाद का औसत तापमान 2° सेल्सियस तथा जून में 40° सेल्सियस तक चला जाता है जबकि दक्षिण में तट पर स्थित कराची का यही तापमान क्रमशः 13° सेल्सियस एवं 15° सेल्सियस के बीच रहता है| वर्षा की स्थिति भी यहाँ काफी विविध है| क्षेत्रीय वितरण की दृष्टि से उत्तर में 70-80 सेंटीमीटर, पूर्वी मैदान में 35-50 सेंटीमीटर तथा पश्चिम में 10-25 सेंटीमीटर वर्षा होती है| पाकिस्तान में वर्षा का औसत 35 सेंटीमीटर है| पश्चिमी भाग एवं पूर्वी मरुस्थलीय भाग शुष्क रहता है| वर्षा की अनियमितता के कारण दक्षिण भागों में बाढ़ एवं सभी भागों में सूखे की स्थिति रहतीं है| अक्टूबर नवम्बर के चक्रवाती तूफानों में ओलावृष्टि सामान्य बात है|
0 टिप्पणियाँ