Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-9:Very Short Type Question Answer:Short Type Question Answer:Long Answer Type Question Answer:भूगोल:कक्षा-9:अध्याय-9:अति लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर:लघु उत्तरीय प्रश्न:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न





 
            भारत का पड़ोसी देश-बांग्लादेश





कारण बताएं—–




1. बांग्लादेश बाढ़ग्रस्त रहा करता है| क्यों? 
उत्तर:-नदियों की अधिकता एवं घनी वर्षा के कारण यह समतल देश हमेशा बाढग्रस्त रहता है|
2. बांग्लादेश के लोग मछली का प्रयोग अधिक करते हैं| क्यों? 
उत्तर:-बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी छोटी बावड़ियों की संख्या काफी अधिक है, जिनसे मछली का उत्पादन अधिक होता है|
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न






1. बांग्लादेश की कौन सा जगह चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? 
उत्तर:-सिलहट और चटगाँव की पहाड़ियाँ
2. चटगाँव क्या है? 
उत्तर:-चटगाँव बांग्लादेश का एक मुख्य औद्योगिक केन्द्र है|
3. बांग्लादेश की एक बड़ी नदी का नाम लिखें|
उत्तर:-पदमा
4. बांग्लादेश का देशांतरीय विस्तार क्या है? 
उत्तर:-85° पूर्व 93° पूर्व
5. बांग्लादेश के दक्षिण में क्या है? 
उत्तर:-बंगाल की खाड़ी
6. बांग्लादेश के उत्तर के स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम लिखें|
उत्तर:-असम और मेघालय
7. बांग्लादेश के पूर्व में स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम लिखें|
उत्तर:-त्रिपुरा और मिजोरम
8. पश्चिम बंगाल के किस दिशा में बांग्लादेश की अवस्थित है? 
उत्तर:-पूर्व में
9. बांग्लादेश की कितनी प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है? 
उत्तर:-83℅
10. बांग्लादेश में कौन सा जगह नारंगी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? 
उत्तर:-सिलहट की पहाड़ियाँ
11. बांग्लादेश का श्रृंगार किसे कहा जाता है? 
उत्तर:-नदियों को बांग्लादेश का श्रृंगार कहा जाता है|
12. बांग्लादेश में वार्षिक वर्षा का औसत क्या है? 
उत्तर:-175 सेंटीमीटर
13. काल बैसाखी हवा के द्वारा बांग्लादेश में किस महीने में वर्षा होती है? 
उत्तर:-अप्रैल और मई महीने
14. बांग्लादेश में ग्रीष्म ऋतु का महीना कब तक रहता है? 
उत्तर:-मार्च से मई तक
15. वर्षा ऋतु के दौरान बांग्लादेश में तापमान कितना रहता है? 
उत्तर:-31° सेल्सियस
16. धान की कौन कौन सी फसलें बांग्लादेश में उगाई जाती है? 
उत्तर:-अमन, औस, और बोरो
17. बांग्लादेश में कोयला की खदानें कहाँ मिलती है? 
उत्तर:-बांग्लादेश के जमालपुर तथा फरीदपुर में कोयला की खदानें मिलती है|
18. चूनापत्थर का खनन बांग्लादेश में कहाँ किया जाता है? 
उत्तर:-सिलहट क्षेत्र में चूनापत्थर का खनन किया जाता है|
लघु उत्तरीय प्रश्न






1. बांग्लादेश की स्थलाकृति का संक्षिप्त परिचय दें|
उत्तर:-स्थलाकृति की दृष्टि से बांग्लादेश एक समतल निम्नभूमिवाला क्षेत्र है, जहाँ विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन पाया जाता है| वास्तव में यह एक डेल्टा प्रदेश है| यही कारण है कि यहाँ की भूमि की औसत ऊँचाई 20-25 मीटर है| यह क्षेत्र मैदानी भाग है| बांग्लादेश में पहाड़ी भूमि पूर्वी सीमा पर मिलती है जिसमें सिलहट एवं चटगाँव का क्षेत्र शामिल हैं| इन पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है| अधिकतम ऊँचाई दक्षिण पूर्वी सीमा पर 1,230 मीटर ऊँचा क्योकराडौंगा चोटी के रूप में है| तटीय भागों में डेल्टाई विशेषता पायी जाती है| अत: स्थलाकृति की दृष्टि से बांग्लादेश को तीन वृहत एवं नौ लघु स्थलाकृति प्रदेशों में बांटा जाता है|
2. बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों का वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों में कृषि, खनिज एवं उद्योगों का मुख्य स्थान है| कृषि यहाँ मुख्य रूप से मैदानी क्षेत्रों एवं पहाड़ी ढलानों पर की जाती है जो देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 63 प्रतिशत है| यहाँ के खनिज संसाधनों में कोयला, प्राकृतिक गैस, खनिज तेल एवं चूनापत्थर शामिल हैं| उद्योगों के अंतर्गत यहाँ गृह उद्योग एवं वृहत उद्योग दोनों मिलते हैं| देश की कुल जनसंख्या के मात्र 10 प्रतिशत ही इनमें शामिल हैं जबकि कृषि क्षेत्र में 80 प्रतिशत जनसंख्या संलग्न है|
3. ढाका की स्थिति एवं महत्व पर प्रकाश डालें|
उत्तर:-बांग्लादेश की राजधानी ढाका इस देश के लगभग मध्य में स्थित है| मध्यवर्ती स्थिति होने के साथ साथ यह मेघना और पदमा नदी के संगम पर बसा है| फलस्वरूप, इसी भूमि काफी उपजाऊ है| इस शहर के पूर्व की ओर उत्तर में सिलहट की पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में चटगाँव की पहाड़ियाँ है जो इस देश एवं शहर को सुरक्षा प्रदान करती है| ढाका के निकट से कर्करेखा गुजरती है| फलस्वरूप, यहाँ तापमान ग्रीष्म ऋतु में अधिक एवं शीत ऋतु में कम रहता है| विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण यह नगर उद्योगों का प्रमुख केन्द्र है| देश का यह सबसे बड़ा नगर है|
4. बांग्लादेश की भौगोलिक स्थिति का विवरण दें|
उत्तर:-दक्षिण एशिया में स्थित बांग्लादेश भारत का एक पड़ोसी देश है| भारत के पश्चिम बंगाल से सटे पूर्व की ओर स्थित यह देश तीन ओर से भारतीय राज्यों से घिरा है| इसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी की खाड़ी है| 20° उत्तर 27° उत्तर अक्षांश तथा 85° पूर्व देशांतर से 93° पूर्व देशांतर के मध्य लगभग 144,000 वर्ग किलोमीटर में यह देश फैला है|
5. बांग्लादेश की जनसंख्या की विशेषताओं को लिखें|
उत्तर:-2008 में बांग्लादेश की कुल जनसंख्या लगभग 15 करोड़ 35 लाख है| यहाँ की कुल जनसंख्या में 98 प्रतिशत जनसंख्या बंगाली समुदाय की है| शेष लोग जनजातीय है| जनसंख्या का 83 प्रतिशत भाग मुस्लिम समुदाय का है| इस देश का जनघनत्व 880 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है|
6. बांग्लादेश के किस प्रकार के वन मिलते हैं? वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश के लगभग 7 प्रतिशत भू भाग वन का विस्तार है| वनों की प्रधानता पूर्वी भागों में है| यहाँ वन चिरहरित प्रकार के है जिनमें सागवान और बांस मुख्य रूप से उगते है| डेल्टाई भागों में मैंग्रोव एवं सुंदरी वृक्ष के वन मिलते हैं|
7. बांग्लादेश के आयात एवं निर्यात की वस्तुओं का विवरण दें|
उत्तर:-बांग्लादेश से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में जूट, जूट के बने समान, मछली, चमड़ा, जड़ी बूटियों, विद्युत उपकरण एवं इंजीनियरिंग के समान है और आयात की जानेवाली वस्तुओं में खाद्यान्न, तेल, कपड़ा, कोयला, लोहा इस्पात के समान तथा मोटरगाड़ियां प्रमुख है|
8. बांग्लादेश के गृह उद्योग का परिचय दें|
उत्तर:-प्राचीन से ही बांग्लादेश में गृह उद्योग फल फूल रहा है| यहाँ के बने सामानों का बाजार सुदूर देश भी है| गृह उद्योग से ही यहाँ रेशम एवं रेशमी कपड़े, लुंगी, गमछा, चादर, मिट्टी के बरतन, खिलौने, चमड़े के सामान, सुखाई हुई मछलियाँ, गुड़, मिठाइयाँ, कंघी, चटाई आदि प्राप्त होते हैं|
9. बांग्लादेश की जलवायवी विशेषताओं का उल्लेख करें|
उत्तर:-बांग्लादेश एक मानसूनी जलवायु वाला देश है जहाँ गर्मी, वर्षा एवं शीत की तीन स्पष्ट ऋतुएँ पायी जाती है| ग्रीष्म कल में काल बैसाखी के प्रभाव से अप्रैल मई में तथा दक्षिण पूर्वी मानसूनी हवाओं के प्रभाव से जून सितम्बर में वर्षा होती है| यहाँ वर्षा का वार्षिक औसत 175 सेंटीमीटर है| देश में सर्वाधिक वर्षा सिलहट के पूर्वी भाग में स्थित लालाखेल में 500 सेंटीमीटर तथा सबसे कम वर्षा राजर्षि में 100 सेंटीमीटर हुआ करती है| शीत ऋतु के दौरान यहाँ तापमान 5° सेल्सियस से 22° सेल्सियस तक, ग्रीष्म ऋतु के दौरान औसत तापमान 33° सेल्सियस तथा वर्षा ऋतु के दौरान 31° सेल्सियस रहता है|
10. बांग्लादेश की कृषि का वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश एक कृषि प्रधान देश है जिसके लगभग 63 प्रतिशत भू भाग पर खेती की जाती है| देश की कुल जनसंख्या का लगभग 80 प्रतिशत भाग कृषि कार्य में संलग्न है| कुल कृषि भूमि के 80 प्रतिशत भाग पर चावल, 6 प्रतिशत पर जूट, 4 प्रतिशत पर गेंहूँ एवं शेष 10 प्रतिशत पर नगदी फसलों की कृषि की जाती है| देश की कृषि से विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80 प्रतिशत भाग प्राप्त होता है| सालभर में इस देश में चावल की तीन फसलें प्राप्त की जाती है| इन्हें अमन, औस,और बोरो कहा जाता है| देश में रोजगार के अवसरों में 81 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का ही है| यही नहीं देश के कुल उत्पादन में मूल्य के अनुसार आधे से अधिक का योगदान कृषि उत्पादन का ही है|
11. बांग्लादेश की कृषि उपज का विवरण दें|
उत्तर:-बांग्लादेश की कृषि चावल, जूट, सब्जी एवं अन्य नकदी फसलों का प्रमुख स्थान है| धान की खेती यहाँ कुल कृषि क्षेत्र के लगभग 80 प्रतिशत भाग पर की जाती है| वर्ष में इसकी तीन फसलें प्राप्त की जाती है| चावल की कृषि मैदानी क्षेत्रों में की जाती है, जिससे यहाँ की वार्षिक उपज 1 करोड़ टन से ऊपर है| चावल के अन्तर्गत अमन की खेती 67 प्रतिशत भाग पर, औस की 25 प्रतिशत तथा बोरो धान की खेती 3.5 प्रतिशत भाग पर की जाती है| जूट की कृषि 6 प्रतिशत भाग पर होती है|मैमनसिंह जिला जूट के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है| इसका वार्षिक उत्पादन 13 लाख टन है` यही नहीं, देश में प्रतिवर्ष 1 लाख टन से लेकर 3 लाख टन तक मछलियाँ पकड़ी जाती है| पहाड़ी ढालों पर चाय एवं नारंगी की खेती होती है|
12. बांग्लादेश की कृषि एवं पशुपालन का वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश एक समतल निम्नभूमिवाला देश है जो कृषिकार्य के अनुकूल है| यहाँ चावल और गेंहूँ के अलावा गन्ना, तंबाकू, नारंगी, नारियल, केला, आम, लीची इत्यादि की भी खेती की जाती है| सब्जी और जूट भी यहाँ के प्रमुख उत्पाद है| कृषि के अलावा पशुपालन कृषि के सहायक उद्योग के रूप में होता है| इस देश का प्रायः प्रत्येक परिवार अपने उपयोग के लिए मुर्गी, बत्तख, भेड़, बकड़ियां, गाय, भैंस इत्यादि पालता है| बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी छोटी बावड़ियाँ प्रायः घर घर में मिलती हैं| इनमें मछली का अच्छा उत्पादन है|
13. बांग्लादेश के खनिज संसाधनों का उल्लेख करें|
उत्तर:-समतल निम्नभूमिवाला देश होने के कारण, बांग्लादेश में खनिज संसाधनों का लगभग अभाव सा है| यहाँ पठारी भूमि का भी अभाव है| फिर भी कोयला एवं प्राकृतिक गैस यहाँ पाया जाता है| तटीय भाग में खनिज तेल भंडार मिले हैं| सिलहट क्षेत्र से चूनापत्थर निकाला जाता है| जमालपुर और फरीदपुर में कोयले की खानें है, परंतु कोयला उत्तम कोटि का नहीं है| सिलहट तिपरा और रसीदपुर में प्राकृतिक गैस निकाली जाती है| खनिजों के अभाव के कारण इस देश आर्थिक एवं औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है|
14. बांग्लादेश के उद्योग धंधों का वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश में उद्योग धंधे विकसित नहीं है| यहाँ की कुल जनसंख्या का मात्र 10 प्रतिशत ही बड़े उद्योगों में संलग्न है| सकल राष्ट्रीय उत्पादन में उद्योगों का योगदान यहाँ मात्र 10 प्रतिशत है| इस देश में, गृह उद्योग के अंतर्गत रेशम एवं रेशमी वस्त्र, लुंगी, गमछे, चादर, मिट्टी के बरतन, खिलौने, चमड़े के समान, मछली उत्पाद, गुड़, मिठाइयाँ, कंघी, चटाई इत्यादि बनाये जाते हैं जबकि वृहत् उद्योगों के अंतर्गत यहाँ पटसन, सूती वस्त्र , चीनी, कागज, सीमेंट, शीश, रसायनिक खाद, दियासलाई, सिगरेट, मशीनी, औजार, तेल साफ करने एवं जहाज बनाने के उद्योग शामिल हैं|
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न






1. बांग्लादेश की भौगोलिक संरचना और वनस्पतियों का वर्णन करें|
उत्तर:-बांग्लादेश की भूमि निम्न (समुद्रतल से 20-25 मीटर ऊँची) और प्रायः समतल है जो नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बनी है| सिलहट और चटगाँव की पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है| सुन्दरवन का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है| इसमें नदियों की ढाल बहुत कम होने से दूर दूर तक का भू भाग समुद्रतल से मात्र 25 मीटर तक ही ऊँचा है| इसमें सुंदरी नाम के विशेष वृक्षों की बहुलता है| इन्हीं पौधों के नाम पर इसे सुन्दरवन कहते| बांग्लादेश का 7℅ भाग वनों से ढका है| वनों की प्रधानता पूर्वी पहाड़ी भागों में है| जहाँ घनी वृष्टि होती है| ये वन चिरहरित है| सागवान और बांस प्रमुख रूप से उगते है| डेल्टाई भाग में ज्वार वन(मैंग्रोव) मिलते हैं जो सुन्दरवन कहलाते हैं| इसी वन में विश्वप्रसिद्ध बाघ रायल बंगाल टाइगर पाये जाते हैं| मैदानी भागों में घास पायी जाती है|
2. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और मत्स्य उद्योगों की भूमिका प्रस्तुत करें|
उत्तर:-बांग्लादेश एक कृषि प्रधान देश है| इसकी 80℅ जनसंख्या कृषि कार्य में ली है और देश के कुल घरेलू उत्पादन का तिहाई भाग कृषि से प्राप्त होता है|प्रायः 63 प्रतिशत भू भाग पर खेती की जाती है| पूरी कृषि भूमि के 80 प्रतिशत क्षेत्र में चावल का उत्पादन होता है| 6 प्रतिशत क्षेत्र में जूट, 4 प्रतिशत में गेंहूँ तथा शेष 10 प्रतिशत में क्षेत्र में नकदी फसलों, फल और सब्जियों का उत्पादन होता है| रोजगार के अवसरों में 81 प्रतिशत योगदान कृषि का ही है| यहाँ तक की विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80℅ कृषि उत्पादों से होता है और राष्ट्र के कुल उत्पादन में मूल्य के अनुसार आधे से अधिक योगदान कृषि उत्पादन का है| बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी छोटी बावड़ियाँ प्रायः घर घर होती है| इनसे मछली का अच्छा उत्पादन होता है| समुद्री मछलियाँ निर्यात भी की जाती है| प्रतिवर्ष 1 लाख टन से लेकर 3 लाख टन तक मछलियाँ पकड़ी जाती है और घरेलू खपत के बाद हमारे देश में (मुख्यतः कोलकाता) भेजी जाती है|
3. बांग्लादेश की भौगोलिक संरचना का विस्तृत विवरण दें|
उत्तर:-बांग्लादेश भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण एशिया का देश है जो 144,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है| इस देश की सीमाएँ तीन ओर से भारत से घिरी है| दक्षिण में बंगाल की खाड़ी की अवस्थित है| 20° उत्तर से 27° उत्तर अक्षांश तथा 85° पूर्व से 93° पूर्व देशांतर के मध्य फैले इस देश की भौगोलिक संरचना सरल है यह एक निम्नभूमि और लगभग समतल प्रदेश है| यहाँ नदियों का जाल मिलता है| इस देश की पूर्वी सीमा पर सिलहट एवं चटगाँव की पहाड़ियाँ स्थित है| यह एक दलदली प्रदेश है जहाँ सुंदरवन पाया जाता है| भौगोलिक संरचना एवं भू आकृति की दृष्टि से बांग्लादेश को 9 भागों में बांटा जाता है| इनमें चटगाँव एवं सिलहट का पहाड़ी, प्राचीन जलोढ़ प्रदेश, टिपरा समतल क्षेत्र, रेतीला जलोढ़ पंख प्रदेश, मोरीबंद डेल्टा, स्थिर डेल्टा, दलदली गर्त, गुंफित नदीय ज्वार भूमि एवं ज्वारीय डेल्टा प्रदेश शामिल हैं| बांग्लादेश की पहाड़ियाँ उत्तर से दक्षिण दिशा में मिलती है जिनकी औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है| इसमें अधिकतम ऊँचाई दक्षिण पूर्व सीमा पर क्योकराडौंग चोटी के रूप में है| इन पहाड़ियों के बीच में पर्वतीय दरें भी है| चटगाँव की पहाड़ियों में इस देश की जनजातियों का निवास स्थान है| यहाँ मैदानी प्रदेश 20-25 मीटर ऊँचा है| यह प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी की परतों से बना है| डेल्टा क्षेत्र में नदियों द्वारा जमा की गयी मिट्टियों के कारण अनेक छोटे छोटे टापू नजर आते हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ