Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-8:Very Short Type Question Answer:Short Type Question Answer:Long Answer Type Question Answer:भूगोल:कक्षा-9:अध्याय-8:अति लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर:लघु उत्तरीय प्रश्न:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न




                भारत का पड़ोसी देश-भूटान










कारण बताएं—–





1. भूटान में नदियों की धारा बहुत तेज है| क्यों? 
उत्तर:-पर्वतीय ढलान होने के कारण
2. औद्योगिक दृष्टि से भूटान पिछड़ा है| क्यों? 
उत्तर:-यातायात की कठिनाइयों के कारण
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न







1. भूटान की कोई एक फसल का नाम लिखें|
उत्तर:-चावल
2. भूटान के किस भाग में सबसे अधिक ऊंचाई मिलती है? 
उत्तर:-उत्तर दक्षिण
3. भूटान का अक्षांशीय विस्तार लिखें|
उत्तर:-26°45′ उत्तर से 28°20′ तक
4. भूटान किन देशांतरों क मध्य स्थित है? 
उत्तर:-89°45′ पूर्व से 92°05′ तक
5. भूटान की सबसे ऊँची चोटी का नाम एवं उसकी ऊंचाई लिखें|
उत्तर:-कुला कांगड़ी 7,553 मीटर
6. भूटान की दो नदियों के नाम लिखें|
उत्तर:-आमो और संकोश
7. भूटान का द्वार किसे कहते हैं? 
उत्तर:-भूटान के दक्षिणी भाग में फैली 16 किलोमीटर चौड़ी मैदानी पट्टी को भूटान का द्वार कहा जाता है|
8. भूटान का क्षेत्रफल कितना है? 
उत्तर:-47, 000 वर्ग किलोमीटर
9. भूटान की सीमारेखा किन देशों से मिलती है? 
उत्तर:-भूटान की सीमारेखा उत्तर में चीन तथा शेष दिशाओं में भारत से मिलती है|
10. भूटान जनसंख्या कितनी है? 
उत्तर:-लगभग 7 लाख
11. भूटान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है? 
उत्तर:-11 प्रतिशत
12. भौगोलिक दृष्टि से भूटान किस प्रकार का देश है? 
उत्तर:-भौगोलिक दृष्टि से भूटान चारों ओर से स्थलों से घिरा एक संरक्षित देश है|
13. भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस देश पर है? 
उत्तर:-भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत पर है
14. भूटान के दक्षिणी भाग में कौन सी स्थलाकृति है? 
उत्तर:-द्वार का मैदान
15. भूटान के वृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्म कल कैसा रहता है? 
उत्तर:-भूटान के वृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्म काल बहुत सुहावना और शीतल रहता है|
16. 1,500-3, 000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में पाए जानेवाले वृक्षों के नाम लिखें|
उत्तर:-1,500-3, 000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में चीड़, ओक, मेपल, पोपलर, वालनट इत्यादि के वृक्ष मिलते हैं|
17. भूटान में वन के फैलाव की क्या स्थिति है? 
उत्तर:-भूटान में वन के कुल क्षेत्रफल के लगभग 68 प्रतिशत भाग पर फैला है|
18. भूटान में मिलनेवाले खनिजों के नाम लिखें`
उत्तर:-कोयला, लौह अयस्क एवं डोलोमाइट
19. भूटान में खनन उद्योग के अविकसित होने का एक प्रमुख कारण लिखें|
उत्तर:-यातायात संबंधी कठिनाइयाँ
20. भूटान में वनों से प्राप्त होनेवाली 5 वस्तुओं एवं पशुओं का नाम लिखें|
उत्तर:- पेड़ से  लकड़ी, मोम, लाह,हाथी एवं कस्तूरी मृग से
21. भूटान में चले रहे उद्योग के नाम लिखें|
उत्तर:-भूटान में प्लाईवुड, पैकिंग, डिस्टिलरी, रेजीन,एवं तारपीन के तेल के उद्योग चल रहे हैं|
22. भूटान के दो हवाई अड्डों के नाम लिखें|
उत्तर:-थिम्फू एवं पारो भूटान के दो हवाई अड्डे है|
23. भूटान से आनेवाली 5 वस्तुओं के नाम लिखें|
उत्तर:-भूटान से भारत आनेवाली 5 वस्तुओं में ऊनी, ऊनी वस्त्र, कालीन, कंबल एवं मधु मुख्य है|
लघु उत्तरीय प्रश्न






1. भूटान की स्थलाकृति का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान 26°45’N और 28°20’N अक्षांशों तथा 89°45′ और 92°05′ देशांतरों के बीच अवस्थित है| यह चारों ओर से स्थल से घिरा हुआ है|
2. भूटान की आर्थिक संसाधनों का संक्षिप्त विवरण दें|
उत्तर:-भूटान की तीन आर्थिक संसाधन हैं|
(क)कृषि—–भूटान की स्थलाकृति कृषि कार्य के अनुकूल नहीं है| मात्र 10 प्रतिशत भू भाग पर नदियों के बीच की घाटियों और कम ढलान वाले क्षेत्रों में खेती संभव हो पाती है| 
(ख) नदियाँ—– यहाँ की आमों, वोंगसाचू, संकोश और मानस नदियाँ प्रसिद्ध है| इन्हीं के तटों पर खेती की जाती है|
(ग) खनिज—–यहां मिलनेवाले खनिजों में कोयला, जिप्सम, डोलोमाइट, ग्रेफाइट और लौह अयस्क उल्लेखनीय है, किंतु यातायात की कठिनाइयों के कारण इनका पूर्णतः विकास नहीं हो पाया है|
3. भूटान के क्षेत्रफल एवं सीमारेखा की लम्बाई क्या है? 
उत्तर:-यह पर्वतीय देश है जिसका क्षेत्रफल 47,000 वर्ग किलोमीटर है| भारत की उत्तरी सीमा से सटे इस देश की सीमारेखा मात्र 1,075 किलोमीटर है| जिसमें 470 किलोमीटर सीमारेखा चीन से तथा 605 किलोमीटर भारत से मिलती है| विदेशी व्यापार के लिए इसे भारत के कोलकाता बंदरगाह की सुविधा उपलब्ध है|
4. भूटान के भौगोलिक स्थिति का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान एक पहाड़ी देश है, जो चारों ओर से स्थलों से घिरा है| 26°45′ उत्तर अक्षांश से लेकर 28°20′ उत्तर अक्षांश तथा 89°45′ पूर्व देशांतर से लेकर 92°05 पूर्व देशांतर के मध्य यह भारत संरक्षित देश है| इस देश के उत्तर में चीन तथा शेष दिशाओं में भारत की स्थिति है|
5. भूटान में मिलनेवाले खनिजों का विवरण दें|
उत्तर:-पहाड़ी देश होने के कारण भूटान में सीमित मात्रा में खनिज पाए जाते हैं| यहाँ मिलने वाले खनिजों में कोयला, जिप्सम, डोलोमाइट, ग्रेफाइट एवं लौह अयस्क उल्लेखनीय है|परन्तु इस देश में यातायात की कठिनाइयों के कारण इनका विकास नहीं हो पाया है|
6. भारत और भूटान के बीच आयात निर्यात की जानेवाली वस्तुओं के नाम लिखें|
उत्तर:-भूटान से भारत को निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में ऊन, ऊनी वस्त्र, कालीन, कंबल, मोम इत्यादि मुख्य है जबकि भारत से भूटान को निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में खाद्यान्न, दवाएँ, सूती रेशमी वस्त्र, चाय चीन, नमक, चमड़े के समान, सीमेंट इत्यादि शामिल हैं|
7. भूटान की अर्थव्यवस्था का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान ठंड जलवायु वाला एक पहाड़ी देश है| यहाँ छोटी छोटी नदियों की अधिकता है| बड़ी नदियों की संख्या कम है| परंतु, इनमें जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है| कृषि कार्य के लिए यहाँ मात्र 10 प्रतिशत भूटान भाग ही उपलब्ध है, वह भी सिर्फ नदी घाटियों एवं कम ढाल वाले क्षेत्रों में| देश के पूर्वी भाग में अभी भी झूम खेती की जाती है जबकि थिम्फू के आसपास सघन खेती की जाती है| यातायात का विकास काफी सीमित है| रेलमार्ग का यहाँ अभाव है| इसके बावजूद प्लाईवुड, पैकिंग, रेजीन डिस्टिलरी एवं तारपीन के तेल के उद्योग चल रहे हैं| यहाँ पर्यटन उद्योग का पर्याप्त विकसित किया जा रहा है| अर्थव्यवस्था की दृष्टि से यह एक पिछड़ा देश है|
8. भूटान की स्थलाकृति का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान एक पहाड़ी देश है, जिसकी औसत ऊँचाई बहुत अधिक है| परंतु, यहाँ घाटियों का अभाव है| स्थलाकृति की दृष्टि से इसके तीन स्पष्ट विभाजन है| सुदूर उत्तर में हिमालय की ऊँची पर्वतश्रेणियाँ है| जिसमें कुला कांगड़ी देश की सबसे ऊँची पर्वत चोटी स्थित है| इसकी ऊँचाई 7,553 मीटर है| इसके दक्षिण में हिमालय की श्रेणी है जिनकी ऊँचाई 1,500-3, 000 मीटर है| इस देश के दक्षिणी भाग में 16 किलोमीटर चौड़ी एक मैदानी पट्टी है जिसे भूटान का द्वार कहा जाता है| यह 600 मीटर तक ऊँची एक संकरी पट्टी है|
9. भूटान की जलवायु परिस्थितियों को स्पष्ट करें|
उत्तर:-भूटान एक छोटा पहाड़ी देश है, जहाँ उच्चावच की विविधता के कारण जलवायु में भी विविधताएँ पायी जाती है| दक्षिण में स्थित द्वार प्रदेश एक मैदानी भाग है जहाँ का जलवायु उष्ण एवं आर्द्र है| यहाँ गर्मी भी तेज पड़ती है तथा वर्षा भी अधिक होती है| तापमान 15° सेल्सियस—-30° सेल्सियस के बीच यहाँ रहता है| मध्यवर्ती भाग में उष्ण ग्रीष्म एवं शीत ऋतु- वाला शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है, जबकि उत्तरी भाग में स्थित वृहत हिमालय की ऊँची चोटियों के बीच जाड़े की ऋतु बहुत कष्टदायक होती है| ग्रीष्मकालीन यहाँ बहुत सुहावना एवं शीतल रहता है| सुदूर उत्तरी भाग में आर्कटिक जलवायु पाया जाता है|
10. भूटान की वर्षा तथा वनस्पति की स्थितियों का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान के उच्चावच तथा स्थलाकृति की विभिन्नता के कारण यहाँ वर्षा की मात्रा और वनस्पति के प्रकार में भी विभिन्नताएँ मिलती है| सुदूर उत्तरी भाग शुष्क रहता है| कभी कभी हिमपात होता है| भीतर की ढालों एवं पहाड़ियों की वादियों के केन्द्रीय भाग में 100-150 सेंटीमीटर तक वर्षा होती है| दक्षिणी भाग में अधिक वर्षा होती है| वर्षा के अनुसार दक्षिण के द्वार क्षेत्र में चौड़ी पत्ती वाले उष्ण कटिबंधीय वन मिलते हैं| 1,200-2, 000 मीटर की ऊँचाई के बीच पर्वतीय वनों के चीड़, ओक, मेपल, वालनट इत्यादि के पेड़ मिलते हैं|
11. भूटान के आर्थिक संसाधनों का संक्षिप्त परिचय दें|
उत्तर:-भूटान के आर्थिक संसाधनों में कृषि, नदियाँ एवं यहाँ के खनिज पदार्थ शामिल हैं| यहाँ की स्थलाकृति कृषि कार्य के अनुकूल नहीं है| मात्र 10℅ भूटान भाग ही यहाँ कृषि लायक है जिसमें नदी घाटियाँ एवं कम ढलान के क्षेत्र शामिल हैं| थिम्फू क निकट सघन कृषि की जाती है| देश के प्रमुख कृषि उपज में चावल, गेंहू, जौ, आलू और मक्का शामिल हैं| यहाँ कयी छोटी छोटी नदियों के अलावा, आमो, तोंग्साचू, संकोश और मानस प्रमुख बड़ी नदियाँ हैं जिसमें जलविद्युत उत्पादन करना संभव है| खनिजों की दृष्टि से कोयला, जिप्सम, डोलामाइट, ग्रैफाइट एवं लौह अयस्क उल्लेखनीय है|
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न






1. भूटान का संक्षिप्त परिचय दें|
उत्तर:-भूटान एक पहाड़ी देश है जो भारत की उत्तर सीमा से सटा हुआ है| हिमालय की गोद में स्थित इस देश को हिमालयी राज्य कहना अनुचित न होगा| अपने प्राकृतिक सौंदर्य और दृश्यों के लिए प्रसिद्ध यह देश स्वशासित होते हुए भी हमारे भारत के साथ अनेक समझौतों से सम्बन्ध है| इसकी सुरक्षा का भार भारत पर है| भूटान के पूर्व की ओर उच्च हिमालय के शिखर, भारत और चीन के बीच विभाजक रेखा का काम करते हैं| दक्षिण में असम और पश्चिम में सिक्किम तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश भूटान से सटे हुए हैं| भूटान 26°45’N और 28°20’N अक्षांशों तथा 89°45’E और 92°05’E देशांतरों के बीच अवस्थित है| यह चारों ओर से स्थल से घिरा हुआ है|
2. भूटान के जलवायु की विशेषताओं का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान एक छोटा सा पहाड़ी देश है, जो हिमालय की गोद में बसा है| भारत संरक्षित यह देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ स्थलाकृति एवं उच्चावच की पर्याप्त विविधताएँ पायी जाती है| यहाँ 7,553 मीटर ऊँची कुला कांगड़ी सर्वाधिक ऊँची चोटी है तो दूसरी ओर 600 मीटर ऊँचा दक्षिणी भाग में स्थित मैदानी प्रदेश भी है| पर्व एवं मैदान की विशेषताओं, अक्षांशीय विस्तार तथा उच्चावच की विविधता के कारण भूटान का जलवायु सर्वत्र एकसमान नहीं है| यहाँ विभिन्न भागों के जलवायु में पर्याप्त विविधताएँ देखने को मिलती है| जलवायु की दृष्टि से दक्षिण का द्वार प्रदेश उष्ण कटिबंधीय जलवायु वाला प्रदेश है जहाँ का जलवायु उष्ण एवं आर्द्र विशेषताओं वाला प्रदेश है जहाँ का जलवायु उष्ण एवं आर्द्र विशेषताओं वाला देश है| यहाँ गर्मी भी अधिक पड़ती है तथा वर्षा भी अधिक होती है| तापमान प्रायः यहाँ 15° सेल्सियस-30° सेल्सियस के बीच रहता है| मध्यवर्ती भाग में शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है जहाँ उष्ण ग्रीष्म ऋतु एवं शीत ऋतु के साथ सामान्य वर्षा होती है| उत्तरी भाग में शीत ऋतु बहुत कष्टदायक होती है, परंतु ग्रीष्मकालीन सुहावना एवं शीतल होता है| सुदूर उत्तरी भाग में आर्कटिक जलवायु पाया जाता है| उच्चावच की भिन्नता के अनुरूप ही यहाँ वर्षा की मात्रा में विविधताएँ देखने को मिलती है| दक्षिण मैदानी भाग में 200 सेंटीमीटर तक तथा मध्यवर्ती प्रदेश में 100-150 सेंटीमीटर तक वर्षा होती है जबकि सुदूर उत्तरी भाग में शुष्क स्थितियाँ देखने को मिलती है| यहाँ कभी कभी हिमपात भी होता है| भूटान में वर्षा का औसत 250 सेंटीमीटर है| इस देश में गर्मी और ठंडी दो स्पष्ट ऋतुएँ होती है| इनके बीच के कुछ समय के लिए दो बार वसन्त ऋतु का वातावरण रहता है| यहाँ जून से सितम्बर तक भारी वर्षा होती है| 
3. भूटान के आर्थिक संसाधन, कृषि एवं उद्योगों पर प्रकाश डालें|
अथवा, भूटान के आर्थिक विकास का वर्णन करें|
उत्तर:-भूटान की स्थलाकृति कृषिकार्य के अनुकूल नहीं है| यहाँ के मात्र 10℅ भाग पर ही कृषि कार्य किया जाता है, जिसमें नदियों की घाटियों एवं कम ढलान वाले क्षेत्र शामिल हैं| देश के दक्षिण पश्चिम में सघन कृषि की जाती है जबकि पूर्वी भाग में अभी भी झूम खेती ही की जाती है| इस देश में मुख्य रूप से चावल, गेंहूँ, जौ, मक्का, आलू और सब्जियों का उत्पादन किया जाता है| कृषि कार्य के तहत यहाँ भेड़पालन भी किया जाता है| भूटान में खनिज संसाधनों का अभाव है| यहाँ कुछ खनिज मिलते हैं, जिनमें कोयला, जिप्सम, डोलामाइट, ग्रैफाइट एवं लौह अयस्क प्रमुख हैं| इन खनिजों के आधार पर बड़े उद्योगों का विकास नहीं हो पाया है, क्योंकि इनके लिए आवश्यक मिश्रण योग्य खनिज यहाँ नहीं मिलते हैं| इसके अतिरिक्त यहाँ यातायात के साधनों का भी पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है| प्लाईवुड, पैकिंग, डिस्टिलरी, रेजीन एवं तारपीन के तेल के उद्योग चल रहे हैं| इन उद्योगों के अलावा देश के आर्थिक विकास में पर्यटन उद्योग का भी उल्लेखनीय स्थान है| जहाँ तक आर्थिक विकास में कृषि और उद्योगों के योगदान का संबंध है, इनका आकलन यहाँ के व्यापार से होता है, भूटान का अधिकांश व्यापार भारत के साथ होता है| भूटान भारत को ऊन, ऊनी वस्त्र, कालीन, कंबल, मोम, मधु इत्यादि का निर्यात करता है| इसके बदले वह भारत से सभी आवश्यक वस्तुएँ आयात करता|
4. भूटान का विस्तृत परिचय दें|
उत्तर:-भारत की उत्तरी सीमा से सटा भूटान एक पहाड़ी देश है जो चारों ओर से स्थलों से घिरा है| अक्षांशीय दृष्टि से यह 26°45′ उत्तर तथा 28°20′ उत्तर एवं देशांतरीय दृष्टि से 89°05′ पूर्व के बीच स्थित है| इस देश की औसत ऊँचाई बहुत अधिक है| कुला कांगड़ी यहाँ की सर्वोच्च चोटी है, जिसकी ऊँचाई 7,553 मीटर है| स्थलाकृति की दृष्टि से सुदूर उत्तरी भाग में महान हिमालय, उसके दक्षिण मध्यवर्ती प्रदेश तथा सबसे दक्षिण में मैदानी प्रदेश है जिसे दक्षिणी द्वार कहा जाता है| 47,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 7 लाख है जिसमें 47 प्रतिशत साक्षर तथा 11 प्रतिशत नगरीय जनसंख्या है| जलवायु की दृष्टि से सुदूर उत्तरी पर्वतीय भाग में आर्कटिक जलवायु, मध्यवर्ती प्रदेश में शीतोष्ण तथा दक्षिणी मैदान भाग में उष्ण कटिबंधीय जलवायु मिलती है| स्थलाकृति के अनुरूप यहाँ वर्षा की मात्रा में भी अंतर मिलता है| इस देश में गर्मी एवं ठंड की दो ऋतुएँ में उच्चावच के अनुरूप ही यहाँ वनस्पतियाँ भी उगता है| देश के लगभग 68 प्रतिशत भाग पर वन का फैलाव है| कृषि कार्य यहाँ के मात्र 10 प्रतिशत भू भाग पर मुख्यतः नदी घाटियों एवं कम ढलान वाले क्षेत्रों पर किया जाता है| मुख्य फसलों में चावल, गेंहूँ, जौ, आलू एवं मक्का शामिल हैं| इस देश में छोटी छोटी नदियों के साथ कुछ बड़ी नदियाँ भी है जो दक्षिण की ओर बहकर ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है| खनिजों के रूप में यहाँ कोयला, जिप्सम, डोलामाइट, ग्रैफाइट एवं लौह अयस्क पाए जाते हैं| आर्थिक विकास की दृष्टि से यह एक पिछड़ा हुआ देश है| फिर भी, यहाँ कुछ उद्योग चल रहे हैं| पर्यटन उद्योग का विकास किया जा रहा है| इस देश का अधिकांश व्यापार भारत के साथ होता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ