भारत का पड़ोसी देश——नेपाल
कारण बताएं—–
1. नेपाल में औद्योगिक विकास नहीं हो पाया है| क्यों?
उत्तर:-नेपाल के भूगर्भ में खनिजों का भंडार है, परंतु इनकी खोज कम होने के कारण खनिज उद्योग अविकसित अवस्था में है|
2. नेपाल में बिहार की अपेक्षा कम तापमान मिलता है| क्यों?
उत्तर:-नेपाल हिमाच्छादित पर्वतीय चोटियों का देश है|
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. वृहत् हिमालय क्या है?
उत्तर:-पर्वत श्रृंखला
2. नेपाल के किस भाग में सबसे अधिक वर्षा होती है?
उत्तर:-पूर्वी भाग
3. काठमांडू क्या है?
उत्तर:-नेपाल
4. नेपाल का क्षेत्रफल लिखें|
उत्तर:-147, 181 वर्ग किलोमीटर
5. नेपाल किस पर्वत की गोद में बसा है?
उत्तर:-हिमालय पर्वत की
6. एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है?
उत्तर:-8, 848 मीटर
7. नेपाल के दक्षिण में स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम लिखें|
उत्तर:-उत्तर प्रदेश एवं बिहार
8. नेपाल हिमालय की किस ढलान पर बसा है?
उत्तर:-दक्षिणी ढलान
9. भारत के कितने राज्यों की सीमाएँ नेपाल को छूती है?
उत्तर:-5
10. नेपाल का अक्षांशीय विस्तार लिखें|
उत्तर:-26°20′ उत्तर से 30° उत्तर अक्षांश
11. नेपाल का देशांतरीय विस्तार क्या है?
उत्तर:-नेपाल का देशांतरीय विस्तार 80°15′ पूर्व से 88°10′ तक
12. नेपाल के मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर:-500 मीटर से 1,500 मीटर तक
13. महाभारत लेख एवं चुरे की पहाड़ियाँ किस प्रदेश में नेपाल में मिलती है?
उत्तर:-मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश में
14. नेपाल में शीत ऋतु की अवधि क्या है?
उत्तर:-दिसम्बर से फरवरी तक
15. काठमांडू घाटी की तापमान जुलाई महीने में कितना रहता है?
उत्तर:-20° सेल्सियस से 29° सेल्सियस के बीच
16. नेपाल के तराई प्रदेश में कितनी वर्षा होती है?
उत्तर:-लगभग 200 सेंटीमीटर
17. नेपाल में वर्षा के वितरण की एक विशेषता लिखें|
उत्तर:-लगभग 200 सेंटीमीटर
18. नेपाल के पर्वतीय प्रदेश में भूक्षरण की समस्या का क्या कारण है?
उत्तर:-पर्वतीय प्रदेश में भूक्षरण की समस्या तीखी ढाल के कारण है|
19. 1,200 मीटर की ऊँचाई तक किस प्रकार के वन नेपाल में मिलते हैं?
उत्तर:-उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन
20. शंकुधारी वन के तीन वृक्षों के नाम लिखें जो नेपाल में पाए जाते हैं|
उत्तर:-चीड़, देवदार एवं फर
21. साबै घास का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:-हाथी घास (elephant grass)
22. नेपाल को प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना क्यों कहा जाता है?
उत्तर:-वन्य जीवों की विविधता के कारण नेपाल को प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना कहा जाता है|
23. नेपाल की अर्थव्यवस्था का आधार क्या है?
उत्तर:-नेपाल की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि, पशुपालन, खनन और उद्योग है|
24. नेपाल की नदियों की प्रकृति का वर्णन करें|
उत्तर:-पहाड़ी ढालों के कारण नदियों में जल प्रवाह तज होने के अपरदन अधिक होता है|
25. नेपाल का खनन उद्योग अविकसित अवस्था में है| क्यों?
उत्तर:-खनिजों की खोज कम होने के कारण नेपाल का खनन उद्योग अविकसित अवस्था में है|
26. औद्योगिक दृष्टि से नेपाल की क्या स्थिति है?
उत्तर:-औद्योगिक दृष्टि से नेपाल बहुत ही पिछड़ा हुआ देश है|
27. नेपाल में किस प्रकार के उद्योगों के विकास की संभावनाएँ है|
उत्तर:-नेपाल में लघु उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएँ है|
28. नेपाल में सबसे विकसित उद्योग कौन सा है?
उत्तर:-नेपाल में सबसे विकसित उद्योग पर्यटन उद्योग है|
29. नेपाल के औद्योगिक विकास में किस देश की भूमिका महत्वपूर्ण है?
उत्तर:-नेपाल के औद्योगिक विकास में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है|
30. नेपाल के रेलमार्ग का विवरण दें|
उत्तर:-नेपाल में रक्सौल से अमलेखगंज तक और जयनगर से विजुलपुरा तक ही रेलमार्ग है|
31. नेपाल की बाहरी व्यापार किस बंदरगाह से होता है?
उत्तर:-नेपाल की बाहरी व्यापार भारत के कोलकाता बंदरगाह से होता है|
32. नेपाल में बिहार की अपेक्षा कम तापमान मिलता है|क्यों?
उत्तर:-75℅ भाग पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण नेपाल में बिहार की अपेक्षा कम तापमान मिलता है|
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. एवरेस्ट चोटी की ऊँचाई कितनी है? यह नेपाल के किस भाग में अवस्थित है?
उत्तर:-ऊंचाई—-8, 848 मीटर और उत्तरी सीमा में अवस्थित है|
2. नेपाल के पड़ोसी देशों और भारतीय राज्यों के नाम लिखें| ये नेपाल की किस दिशा में अवस्थित है?
उत्तर:-नेपाल के हिमालय के दक्षिणी ढलान पर भारत और उत्तर में चीन के बीच स्थित है| उत्तर में तिब्बत है और दक्षिण में भारत के दो राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश है| पश्चिम में उत्तराखण्ड एवं पूरब में सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा को छूती है|
3. नेपाल की तीन बड़ी नदियों के नाम लिखें|
उत्तर:-कोसी, बागमती एवं गंडक नेपाल की तीन बड़ी नदियाँ हैं|
4. नेपाल का प्रमुख औद्योगिक नगर कौन है?
उत्तर:-विराट नगर, वीरगंज
5. किस वर्ष नेपाल में वायुयान सेवा प्रारंभ की गई?
उत्तर:-1950
6. नेपाल की संरचना का वर्णन करें|
अथवा, नेपाल की संरचनात्मक विशेषताओं को लिखें|
उत्तर:-नेपाल की संरचना हिमालय की उत्पत्ति से प्रभावित है| यहाँ धरातल के निकट मुलायम अवसादी चट्टानों तथा नीचे कठोर चट्टानें है| पर्वतीय भाग में आग्नेय तथा परिवर्तित चट्टानें पायी जाती हैं| हिमालय पर्वत यहाँ अल्पाइन संरचना का प्रतिनिधित्व करता है|
7. नेपाल की स्थलाकृति का वर्णन करें|
अथवा, नेपाल के स्थलाकृतिक प्रदेशों का संक्षिप्त विवरण दें|
उत्तर:-आकृति के आधार पर नेपाल के उत्तरी भाग में हिमालय प्रदेश, मध्य में मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश एवं दक्षिण का तराई प्रदेश पाया जाता है| तराई प्रदेश भारत की उत्तरी सीमा से सटा है, जिसकी औसत ऊँचाई 300 मीटर है| 500-1, 500 मीटर की ऊँचाई वाले मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश में महाभारत लेख एवं चुरे की पहाड़ियाँ मिलती है| सबसे उत्तर में हिमालय प्रदेश है जहाँ विश्व के कयी उच्चतम शिखर मिलते हैं|
8. नेपाल की ऋतुओं का संक्षिप्त विवरण दें|
उत्तर:-चार ऋतु है—-
(क) शीत ऋतु—दिसम्बर से फरवरी तक
(ख) वसंत ऋतु—-मार्च से मई तक
(ग) ग्रीष्म ऋतु—जून से अगस्त तक
(घ) शरद ऋतु—सितम्बर से नवम्बर तक
वसंत और ग्रीष्म ऋतु के दौरान ही यहाँ वर्षा होती है|
9. नेपाल की मृदा को स्पष्ट करें|
उत्तर:- नेपाल के पर्वतीय प्रदेश में तीव्र ढाल के क भूक्षरण की समस्या है| बीच के उबड़ खाबड़ पर्वतीय प्रदेश में अस्थिरता के कारण अनुर्वर पाडजोल मिट्टी मिलती है| निचले भागों में लैटेराइट मिट्टी जबकि तराई एवं घाटियों में जलोढ़ उपजाऊ मिट्टी पायी जाती है|
10. नेपाल के खनन उद्योग का वर्णन करें|
अथवा, नेपाल के खनिजों का विवरण दें|
उत्तर:-नेपाल में खनिजों का पर्याप्त भंडार में है| परंतु, इनकी खोज कम हुई है| फिर भी, काठमांडू के दक्षिणी भाग में फूलचौकी, झिरपांग एवं थोसे नामक स्थानों में लौह अयस्क निकाल जाता है| तांबा, सीसा, जस्ता, निकेल, जिप्सम, कोबाल्ट इत्यादि भी यहाँ से निकाले जाते हैं| तराई भाग में लिग्नाइट और ग्रेफाइट का खनन होता है| चूनापत्थर और अभ्रक भाग नेपाल में पाया जाता है|
11. नेपाल के पर्यटन उद्योग का परिचय दें|
उत्तर:-नेपाल में सबसे विकसित उद्योग पर्यटन उद्योग है, जो यहाँ से प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतारोहण की अनुकूल दशाओं तथा अन्य धार्मिक धरोहरों के कारण है| सरकारी स्तर पर यदि परिवहन, आवास एवं सुरक्षा साधनों को विकसित किया जाए यहाँ का पर्यटन उद्योग और विकसित हो सकता है तथा देश की आर्थिक स्थिति सुधारने में अपना योगदान दे सकता है|
12. नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं का वर्णन करें|
उत्तर:-नेपाल की नदियों तथा यहाँ के प्राकृतिक दशाओं के कारण जलविद्युत उत्पादन की पर्याप्त संभावनाएँ है| इसी दृष्टि से काठमांडू के दक्षिण में फारपिंग तथा उत्तर पूर्व में सुंदरीजन में जलविद्युत संयंत्र लगाये जा चुके हैं| थाडोखेला, रोसीखोला एवं त्रिशूली नदियों पर त्रिशूली योजना के अंतर्गत भारत के सहयोग से जलविद्युत संयंत्र स्थापित हो चुके हैं| कोसी परियोजना में भी सस्ती दर पर विद्युत नेपाल को उपलब्ध करायी जाती है|
13. नेपाल में होनेवाली वर्षा की स्थिति को स्पष्ट करें|
उत्तर:- नेपाल में होनेवाली वर्षा का 80℅ प्रायः ग्रीष्म ऋतु में होता है| देश के पूर्वी भाग में 500 सेंटीमीटर तक वर्षा होती है| पश्चिमी सीमा पर लगभग 25 सेंटीमीटर वर्षा होती है जबकि तराई भाग में 200 सेंटीमीटर होती है| काठमांडू घाटी में प्रायः 130 सेंटीमीटर होती है|
14. नेपाल की व्यापारिक स्थिति का वर्णन करें|
उत्तर:-खनिज और उद्योगों के तेजी से विकास के कारण नेपाल तथा विदेशी व्यापार प्रगति पर है| इस देश का व्यापार पड़ोसी देशों भारत, चीन, बांग्लादेश और भूटान तक सीमित है| इनमें भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदारी है| नेपाल भारत को चावल, तिलहन, जूट, घी, हाथीदाँत, जड़ी बूटी, कस्तूरी, लकड़ी के सामान एवं बकरियों का निर्यात करता है तथा भारत से कपड़ा, धागा, तांबा, लोहा, तंबाकू, किरासन तेल, पेट्रोलियम पदार्थ, नमक, मसाले एवं अन्य तैयार मालों का आयात करता है| इनके साथ ही यह वाहन, विद्युत उपकरण तथा भारी मशीनों का भी आयात करता है| बाहरी दुनिया से व्यापारिक संपर्क के लिए नेपाल को भारत के कोलकाता बंदरगाह की सुविधा उपलब्ध है|
15. नेपाल में यातायात के साधनों की सीमित विकास हुआ है| क्यों?
अथवा, नेपाल में विकसित यातायात के साधनों का वर्णन करें|
उत्तर:-पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण नेपाल में सड़कमार्ग एवं रेलमार्ग का निर्माण करना एक कठिन कार्य है| अत: यहाँ भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से अमलेखगंज और जयनगर से विजुलपुरा तक ही रेलमार्ग विकसित है| जहाँ तक सड़क मार्ग का संबंध है| यहाँ रक्सौल से काठमांडू तक त्रिभुवन राजपथ का निर्माण भारत के सहयोग से किया गया है| सिद्धार्थ राजमार्ग भी भारत द्वारा बनाया गया है| चीन के सहयोग से तिब्बत तक जाने के लिए कोडारी काठमांडू सड़क बन गयी है| भारत, पूर्व सोवियत संघ, ब्रिटिश तथा अमेरिका के सहयोग से महेंद्र राजपथ नाम से तराई क्षेत्र में सड़क बनी है| 1950 से नेपाल में वायुसेना प्रारंभ हुई है| स्थलाकृति की जटिलता एवं पिछड़ी अर्थव्यवस्था के कारण नेपाल में यातायात साधनों का सीमित विकास हुआ है|
16. नेपाल की नदियों का विवरण दें|
उत्तर:-नेपाल में कई छोटी छोटी नदियाँ हैं, परन्तु यहाँ कोसी, गंडक और घाघरा ही प्रमुख नदी तंत्र का निर्माण करती है| इस देश की सबसे लंबी नदी करनाली है जो घाघरा की सहायक नदी है| गंडक यहाँ बीच से बहती है| पूर्वी नेपाल में कोसी प्रमुख है| बागमती के किनारे ही काठमांडू शहर बसा है| नेपाल की अधिकांश नदियाँ उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हुई भारत में प्रवेश करती है| पर्वतीय ढालों के कारण इन नदियों में तेज प्रवाह रहता है जिससे अपरदन भी अधिक होता है| नेपाल का नदी तंत्र जलविद्युत उत्पादन के लिए बहुत अनुकूल है, परंतु इसका समुचित विकास नहीं पाया है|
17. नेपाल की कृषि का विवरण दें|
उत्तर:-नेपाल हिमाच्छादित पर्वतीय चोटियों का देश है| इसके कारण यहाँ के जलवायु पर स्थानिक ऊंचाइयों का स्पष्ट प्रभाव पड़ा है| 4,877 मीटर से अधिक ऊंचे भागों में सालोभर बर्फ जमी रहती है तथा तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है| इस देश का 75℅ भाग समुद्रतल से काफी ऊंचाई पर है| इसलिए, दक्षिण के तराई प्रदेश को छोड़कर यहाँ सभी स्थानों पर निम्न तापमान की स्थिति पायी जाती है| काठमांडू घाटी का तापमान जनवरी में 2° सेल्सियस से 18° सेल्सियस के बीच रहता है|
18. नेपाल की प्राकृतिक वनस्पति का विवरण दें|
उत्तर:-विशिष्ट स्थलाकृतिक विशेषताओं के कारण नेपाल के लगभग 25 प्रतिशत भाग पर वन का फैलाव है तथा इससे भी आधे भाग पर चारागाह है| उच्चावच में विभिन्नता के अनुसार, यहाँ वनस्पतियाँ भी बदलती जाती हैं| 1,200 मीटर की ऊँचाई तक उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन के पेड़ मिलते हैं जिनमें सखुआ,सागवान,शीशम, बांस प्रमुख है|1, 200-2, 400 मीटर की ऊँचाई के बीच सदाबहार चौड़ी पत्ती के वन मिलते हैं| 1,400-4, 000 मीटर की ऊँचाई तक सदाबहार कोणधारी वन पाए जाते हैं, जिनमें चीड़, देवदार, वार्ड, फर्क जैसे वृक्ष मिलते हैं| तराई क्षेत्र में सदाबहार वन मिलते हैं|
19. नेपाल के उद्योगों का वर्णन करें|
उत्तर:औद्योगिक दृष्टि से नेपाल एक पिछड़ा हुआ देश है| यहाँ बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए उपयुक्त कारकों का अभाव है, परंतु लघु उद्योगों के विकास के लिए यहाँ अपार संभावनाएँ है| लघु उद्योगों के अंतर्गत यहाँ कृषि और वन आधारित उद्योगों का विकास हो रहा है| इनमें सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा, तंबाकू, दियासलाई, कागज की लुगदी तथा वनस्पति तेल के उद्योग महत्वपूर्ण है| सीमेंट और कृषि उपकरणों के उद्योग में भी यहाँ विकसित किए जा रहे हैं| विराटनगर इस देश का एकमात्र औद्योगिक नगर है| नेपाल का सबसे विकसित उद्योग पर्यटन उद्योग है| नेपाल के औद्योगिक विकास में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है|
20. नेपाल की स्थलाकृतिक विशेषताओं का वर्णन करें|
उत्तर:-उच्चावच की विभिन्नता के आधार पर नेपाल के उत्तरी भाग में हिमालय प्रदेश का विस्तार है| यहाँ विश्व की सर्वोच्च चोटी एवरेस्ट के साथ साथ कयी अन्य उच्चतम शिखर पाये जाते हैं| अत्यधिक ऊँचाई के कारण ऊँची चोटियों हिमालय से हमेशा ढंकी रहती है| दक्षिणी में तराई क्षेत्र का विस्तार है जिसकी औसत ऊँचाई 300 मीटर है| इन दोनों के मध्य मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश पाया जाता है जिसकी ऊँचाई 500 मीटर से 1,500 मीटर तक है| इसी भाग में महाभारत लेख एवं चुरे की पहाड़ियाँ पायी जाती है|
1. नेपाल की स्थलाकृति, मृदा, जलवायु और नदियों का वर्णन करें|
उत्तर:-भूस्थलों की आकृति के आधार पर नेपाल को तीन भागों में विभक्त किया गया है|
(क)दक्षिण का तराई क्षेत्र, (ख) मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश (ग)हिमालय प्रदेश|
मृदा——नेपाल की स्थलाकृति का उसकी मृदा अथवा भूमि संसाधन पर विशेष पड़ता है| पर्वतीय प्रदेश में तीखे ढालों के कारण क्षरण की समस्या बनी रहती है| बीच में उबड़ खाबड़ पर्वतीय प्रदेश में अस्थिरता के उपजाऊ मिट्टी रह नहीं पाती, इस अनुर्वर मिट्टी को पाडजोल कहा जाता है| इसका रंग भूरा होता है| निचले ढालों पर लैटेराइट मिट्टी पायी जाती है| इसकी उर्वरता कम होती है| मात्र तराई और घाटियों में नदियों से लायी गयी मिट्टी जलोढ़ रहती है| इसकी उर्वरता अच्छी होने के कारण कृषि कार्य इन भागों का प्रमुख आर्थिक क्रियाकलाप है|
जलवायु—-नेपाल में चार स्पष्ट ऋतुएँ होती है—–
शीत ऋतु—-दिसम्बर से फरवरी तक
वसंत ऋतु—-मार्च से मई तक
ग्रीष्म ऋतु—-जून से अगस्त तक(इसमें वर्षा होती रहती है|
शरद ऋतु—-सितम्बर से नवम्बर तक (इस समय आसमान खुला रहता है और सुखद ठंडक पड़ती|
काठमांडू—–घाटी का तापमान जनवरी में 20° सेल्सियस से 18° सेल्सियस के बीच रहता है, परंतु जुलाई 20° सेल्सियस से 29° सेल्सियस के बीच| तराई का तापमान 7° सेल्सियस से 44° सेल्सियस तक| काठमांडू—घाटी में वार्षिक वर्षा 130 सेमी तराई में 200 सेमी पूर्वी भाग में 500 सेमी और पश्चिमी भाग में 25 सेमी होती है| इस प्रकार नेपाल की वर्षा में बहुत विभिन्नता पायी जाती है|
नदियाँ—–नेपाल में अनेक छोटी नदियाँ हैं| परंतु, कोसी, गंडक,और घाघरा प्रमुख है| सबसे लंबी नदी करनाली है जो भारत में प्रवेश करने पर घाघरा में मिल जाती है| नेपाल की राजधानी काठमांडू भी बागमती नदी के तट पर अवस्थित है|
2. नेपाल के औद्योगिक विकास की स्थिति पर प्रकाश डालें|
उत्तर:-नेपाल के औद्योगिक विकास में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है| काठमांडू के दक्षिण में फारपिंग तथा उत्तर पूर्व सुंदरीजन में जलविद्युत लग गए हैं| थोडाखोला , रोसीखोला और त्रिशूली नदियों पर त्रिशुल योजना के अन्तर्गत भारत सरकार के सहयोग से जलविद्युत संयंत्र स्थापित हो चुके हैं| कोसी परियोजना से उत्पन्न विद्युत भी भारत द्वारा सस्ती दर पर नेपाल को उपलब्ध करायी जाती है| विराटनगर में जूट, चीनी, दियासलाई और प्लाईवुड, वीरगंज में दियासलाई और सिगरेट के कारखाने तथा तराई के धान, उत्पादक क्षेत्रों में चावल मिलें स्थापित है| इनमें से बहतों का आधुनिकीकरण किया गया है| हठौडा में लकड़ी का एक विशाल कारखाना खोला गया है| लकड़ी की नक्काशी संयंत्रों और तकनीकों से परिवर्द्धित किया जा रहा है|
3. नेपाल की अर्थव्यवस्था का विवरण प्रस्तुत करें|
उत्तर:-नेपाल की जनसंख्या 3 करोड़ तक पहुँचानेवाली है| इनमें प्रायः 1 प्रतिशत लोग काठमांडू के राजधानी क्षेत्र में निवास करते हैं| यहाँ बौद्ध धर्मावलंबियों की संख्या भी बहुत है, परन्तु मूलतः यह एकमात्र हिन्दू राष्ट्र के रूप में जाना जाता रहा है| प्राचीनतम संस्कृति की विरासत भी नेपाल के पास है और प्राचीन स्थापत्यकला का बेजोड़ संग्रह भी है| पर्यटकों के कारण नेपाल की अर्थव्यवस्था धीरे धीरे सुधर रही है| यदि इसका समुचित विकास किया जाय तो यह पूर्वी एशिया का स्विट्जरलैंड बना सकता है| हाल ही में हुए चुनावों ने यहाँ विगत 240 वर्षों से चली आ रही राजतंत्रीय शासन प्रणाली को समाप्त कर प्रजातंत्रिक शासन प्रणाली की नींव रखी है और अब नेपाल एक गणराज्य के रूप में चतुर्दिक विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है|
4. नेपाल में परिवहन के साधनों की स्थिति पर प्रकाश डालें|
उत्तर:-नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क और रेलमार्ग का निर्माण कठिन है| भारत सीमा पर रक्सौल से अमलेखगंज तक और जयनगर से विजुलपुरा तक ही रेलमार्ग है| रक्सौल से काठमांडू तक त्रिभुवन राजपथ भारत के सहयोग से बनाया गया है| एक और राजमार्ग सिद्धार्थ भी भारत द्वारा बनाया गया है| चीन के सहयोग से तिब्बत तक जाने के लिए कोडारी काठमांडू सड़क बनायी गयी है| भारत पूर्व सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका के सहयोग से महेन्द्र राजपथ नाम से तराई क्षेत्र में सड़कें बनी है| पूर्व पश्चिम राजमार्ग भी प्रगति पर है| 1950 से नेपाल में वायुसेना प्रारंभ हुयी| तराई क्षेत्र में सिमरा विराटनगर, भैरवा, नेपालगन्ज तथा पहाड़ी क्षेत्र में काठमांडू, पोखरा, डाग और नारायणगढ में हवाई अड्डे बने हैं|
5. नेपाल की भौतिक विशेषताओं का वर्णन करें|
अथवा, नेपाल की स्थलाकृति, मृदा, जलवायु तथा नदियों का विवरण दें|
उत्तर:-भौतिक विशेषताओं के आधार पर नेपाल की पहली विशेषता इसकी स्थलाकृति से संबंधित है| स्थलाकृति की दृष्टि से नेपाल की उत्तरी भाग में हिमालय प्रदेश का विस्तार है| यहाँ विश्व की सर्वोच्च चोटी एवरेस्ट के साथ साथ कयी अन्य उच्चतम चोटियाँ स्थित है| अत्यधिक ऊंचाई के कारण ये चोटियाँ सदैव हिम से ढंकी रहती है| ये सभी शिखर महान हिमालय में स्थित है| इसके दक्षिण में मध्य हिमालय की स्थिति है जिससे महाभारत लेख कहा जाता है| इन दो हिमालय की श्रेणियों के प्रसिद्ध काठमांडू घाटी है| नेपाल के सबसे दक्षिणी भाग में तराई भूमि है| यह समतल भूमि की पतली पेटी है| मृदा की दृष्टि से पर्वतीय उच्च भागों में पाडजोल तथा निचले भागों में लैटेराइट मिट्टी पायी जाती है| जबकि तराई एवं घाटी प्रदेश में जलोढ़ उपजाऊ मिट्टी का विस्तार मिलता है| नेपाल के जलवायु पर उच्चावच विभिन्नता का स्पष्ट प्रभाव पड़ा है| 4,800 मीटर से अधिक ऊंचे भागों में सालोंभर तापमान निम्न रहता है| इस देश का 75 प्रतिशत से अधिक भाग समुद्रतल से काफी ऊपर है| इसलिए, सिर्फ तराई प्रदेश में ही यहाँ उच्च तापमान पाया जाता है| इस देश में वार्षिक वर्षा की 80 प्रतिशत भाग ग्रीष्मकालीन में होता है| यहाँ वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर क्रमशः घटती जाती है| नेपाल की कयी छोटी छोटी नदियाँ, परंतु यहाँ कोसी, गंडक और घाघरा ही प्रमुख नदी तंत्र बनाती है| करनाली देश की सबसे लंबी नदी है| गंडक इस देश के बीच से होकर बहती है| बागमती नदी के किनारे ही काठमांडू शहर बसा है| नेपाल की अधिकांश उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हुई भारत में प्रवेश करती है|
6. नेपाल में उद्योगों के विकास का वर्णन करें|
अथवा, नेपाल में औद्योगिक विकास का विस्तृत वर्णन करें|
उत्तर:-उद्योगों का विकास खनिजों की उपलब्धता पर काफी हद तक निर्भर करता है| इसके साथ साथ पूंजी एवं अन्य कारकों का होना भी आवश्यक होता है| नेपाल में खनिजों का भंडार पर्याप्त है, परंतु इनकी खोज कम होने के कारण खनिज उद्योग अविकसित अवस्था में है| झिरपांग, थोसे नामक स्थानों से कुछ लौह अयस्क निकाला जाता है| साथ ही, अन्य स्थानों से तांबा, सीसा, जस्ता, निकेल, जप्सम , कोबाल्ट इत्यादि भी प्राप्त होता है| लिग्नाइट, ग्रेफाइट एवं चूनापत्थर भी यहाँ मिलते हैं| इसके बावजूद इस देश में बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए उपयुक्त कारकों का अभाव है|नेपाल में लघु उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएँ है| परिणामस्वरूप, लघु उद्योगों के अन्तर्गत यहाँ कृषि एवं वन आधारित उद्योग स्थापित किए गए हैं तथा कयी उद्योग अभी स्थापित किए जा रहे हैं| इन उद्योगों में सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा, दियासलाई, कागज तथा वनस्पति तेल के उद्योग प्रमुख है| सीमेंट तथा कृषि उपकरणों के उद्योग भी विकसित हो रहे हैं| वास्तव में, नेपाल के औद्योगिक विकास में भारत की अहम भूमिका है| इस देश के अन्तर्गत विराटनगर एकमात्र औद्योगिक नगर है जहाँ जूट, चीनी, दियासलाई और प्लाईवुड के साथ साथ अन्य उद्योग स्थापित है| इनके अतिरिक्त वीरगंज में दियासलाई और सिगरेट के कारखाने तथा तराई क्षेत्र में चावल मिलें स्थापित है| इनमें से बहुतों का आधुनिकीकरण किया गया है| लकड़ी का एक विशाल कारखाना हठौडा में खोला गया है| लकड़ी की नक्काशी, ऊन से कंबल बुनने और कालान तैयार करने के परंपरागत उद्योगों का अत्याधुनिक यंयंत्रों एवं तकनीकों से परिवर्द्धित किया जा रहा है| पर्यटन उद्योग यहाँ का सबसे विकसित उद्योग है, जिसके विकास की यहाँ और संभावनाएँ मौजूद है|
7. नेपाल की अर्थव्यवस्था का विवरण प्रस्तुत करें|
उत्तर:-नेपाल की अर्थव्यवस्था के आधार कृषि, पशुपालन, खनन और उद्योग है| नेपाल में कृषि यहाँ के कुछ क्षेत्रफल के लगभग 18℅ भाग पर की जाती है जो प्रायः दक्षिणी भागों में सीमित है| यहाँ के प्रमुख खाद्यान्नों में चावल, गेंहूँ, मक्का, ज्वार तथा बाजरे की फसलें है जबकि व्यावसायिक फसलों में गन्ना, जूट, तंबाकू, चाय और कपास महत्वपूर्ण है|पहाड़ियों के बीच नारंगी तथा कुछ अन्य फलों का उत्पादन किया जाता है| तराई प्रदेश का पूर्वी भाग देश के कुल कृषि उत्पादन का 70℅ भाग देता है| काठमांडू घाटी में सघन कृषि की जाती है| यहाँ चावल और फलों के साथ सब्जी का बहुत उत्पादन होता है|पर्वती ढालों पर चाय की खेती की जाती है| पशुपालन के रूप में यहाँ भेड़, बकरियाँ बहुतायत में पाली जाती है| नेपाल की अर्थव्यवस्था के विकास म जलविद्युत उत्पादन भी महत्वपूर्ण है| नेपाल की नदी तंत्र जलविद्युत उत्पादन के लिए अनुकूल है| खनन कार्य भी इस देश की अर्थव्यवस्था का एक आधार है| परन्तु, इस दिशा में खोज कम होने के कारण यह उद्योग अविकसित अवस्था में है| नेपाल में उच्च कोटि का लौह अयस्क निकाला जाता है| इसके अतिरिक्त तांबा, सीसा, जस्ता, निकेल, जिप्सम, कोबाल्ट, लिग्नाइट, ग्रेफाइट एवं चूनापत्थर भी सीमित मात्रा में निकाला जाते हैं| नेपाल के बड़े उद्योगों की बजाय लघु उद्योगों के विकास की पूरी संभावनाएँ है| यहाँ कृषि एवं वन आधारित लघु उद्योगों की कयी इकाइयाँ कार्यरत हैं| नेपाल का सबसे विकसित उद्योग पर्यटन उद्योग है| नेपाल के औद्योगिक विकास में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है| इस देश में विराटनगर एकमात्र औद्योगिक नगर है| कुछ उद्योग वीरगंज में भी स्थापित है|
0 टिप्पणियाँ