अमेरिकी स्वंतत्रता संग्राम (1775-83)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिका की खोज किसने की?
उत्तर:-अमेरिगो वेस्पुस्सी
2. अमेरिका में इंग्लैंड के कितने उपनिवेश थे?
उत्तर:-13
3. अमेरिकी स्वातंत्र्य संग्राम के समय इंगलैंड का राजा कौन था?
उत्तर:-जार्ज तृतीय
4. स्वंतत्रता की घोषणा का प्रस्ताव किस सम्मेलन में पारित हुआ?
उत्तर:-फिलाडेलफिया के दूसरे सम्मेलन में
5. अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति किसे निर्वाचित किया गया?
उत्तर:-जार्ज वाशिंगटन
6. राइट्स आफ मैन किसने लिखी थी?
उत्तर:-टामन पेन ने
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिकी स्वंतत्रता संग्राम का धार्मिक कारण क्या था?
उत्तर:- उपनिवेशवासी प्यूरिटन मत के एवं इंगलैंड वासी ऐंंग्लिकन सम्प्रदाय के थे| वे ऐग्लिकनों को घृणा की दृष्टि से देखते थे| इससे उनमें इंगलैंड के विरुद्ध विद्रोह की भावना बढी| अत:, वे इंगलैंड से स्वतंत्र होने को व्यग्र हो गये|
2. अमेरिकी उपनिवेश मूक्त व्यापार की नीति की माँग क्यों कर रहे थे?
उत्तर:- औपनिवेशिक आर्थिक नीति उपनिवेशों के आर्थिक शोषण पर आधारित था| दूसरी ओर उपनिवेशवासी उन्मुक्त व्यापार की नीति की माँग कर रहे थे| उन्मुक्त व्यापार नीति के अभाव में व्यापार का विकास अवरुद्ध हो गया था|
3. स्टांप ऐक्ट का उपनिवेश वालो ं ने क्यों विरोध किया?
उत्तर:- स्टांप ऐक्ट के कारण वकील, व्यापारी, प्रकाशक सभी पर आर्थिक बोझ बढ गया| उपनिवेशवासियों ने इस कानून का कड़ा विरोध किया|
4. फिलाडेल्फिया के दूसरे सम्मेलन का अमेरिकी इतिहास में क्या महत्व है?
उत्तर:-4 जुलाई, 1776 को फिलाडेल्फिया में ही उपनिवेशवासियों का दूसरा सम्मेलन आयोजित हुआ| इस बैठक में स्वतंत्रता की घोषणा को मंजूर दी गई| घोषणापत्र में तेरहों उपनिवेशों ने संयुक्त रूप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की|
5. अमेरिकी स्वंतत्रता संग्राम का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:-फ्रांस पर अमेरिकी स्वंतत्रता संग्राम का व्यापक प्रभाव पड़ा| इस युद्ध में फ्रांस ने अमेरिका को धन और सैनिक सहायता दी थी| जब वे सैनिक और स्वयंसेवक स्वदेश लौटे तो उन्हें इस बात की अनुभूति हुई कि स्वंतत्रता तथा समानता के जिन सिद्धांतों के लिए वे संघर्ष कर रहे थे, अपने देश में उन्हीं का अभाव था | अतः वे लोग राजतंत्र विरोधी हो गये | इन घटनाओं ने 1789 की फ्रांस की क्रांति मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
6. क्या अमेरिकी स्वातंत्र्य संग्राम ने विश्व के अन्य उपनिवेशों को भी प्रभावित किया? स्पष्ट कीजिए-
उत्तर:- अमेरिका स्वंतत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है| पहली बार उपनिवेशों ने संयुक्त होकर औपनिवेशिक शासन का विरोध किया| इसकी प्रेरणा अनेक राष्ट्रों क्रान्ति हुए|
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिकी स्वंतत्रता के किन्हीं तीन कारणों की विवेचना करें-
उत्तर:-(क)राजनीतिक कारण- उपनिवेशों का प्रशासन इंगलैंड में प्रचलित शासन व्यवस्था के अनुरूप था| उपनिवेशवासियों को प्रशासनिक स्वायत्तता नहीं थी| प्रत्येक उपनिवेश के प्रशासन का प्रधान इंगलैंड के राजा द्वारा गवर्नर होता था|परन्तु वह उपनिवेश वासियों के प्रति उत्तरदायी नहीं था| उपनिवेश में रहनेवाले अधिकांश अंगरेज और प्रजातांत्रिक व्यवस्था की आकांक्षा रखते थे| अतः राजनीतिक और प्रशासनिक स्वायत्तता का प्रश्न संघर्ष का कारण बन गया|
(ख) सामाजिक धार्मिक कारण- सामाजिक संरचना में अंतर- इंगलैंड और उपनिवेशों की सामाजिक संरचना में मूलभूत अंतर था|इंगलैंड में सामंतवादी व्यवस्था एवं कुलीनों का प्रभाव था| इसके विपरीत अमेरिका में समानता की भावना एवं जनतांत्रिक मूल्यों को अधिक महत्व दिया गया|
(ग) आर्थिक कारण- उपनिवेशों पर आर्थिक प्रतिबंध- औपनिवेशिक आर्थिक नीति उपनिवेशों के आर्थिक दोहन पर आघृत थी| औपनिवेशिक सरकार ने अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए अनेक नियम बना रखे थे| दूसरी ओर उपनिवेशवासी उन्मुक्त व्यापार की धारणा से प्रभावित थे| इससे उपनिवेशवासी क्षुब्ध थे|
2. अमेरिकी स्वंतत्रता संग्राम के वाणिज्यिक कारणों का उल्लेख करें-
(क) नेविगेशन ऐक्ट एवं अन्य ट्रेड एक्ट- इनके द्वारा अमेरिकी उपनिवेश अपनी अर्थव्यवस्था का विकास नहीं कर रहे थे|गैर ब्रिटिश जहाज माल लेकर अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते थे|उपनिवेशवासी अपना सामान अधिक मूल्य पर भी इंग्लैंड के अतिरिक्त अन्य किसी देश को नहीं बेच सकते थे| इससे अमेरिकी व्यापार का विकास अवरुद्ध हो गया|
(ख) स्टांप ऐक्ट- 1765 में स्टोप ऐक्ट पारित किया| इसके अनुसार सभी अदालती कागजों, बंधक के दस्तावेजों, समाचार पत्रों तथा इस्तहारों पर 20 शिलिंग का डाक टिकट लगाना अनिवार्य बना दिया गया| इससे वकील, व्यापारी, प्रकाशक सभी पर आर्थिक बोझ बढ गया| इस कानून को विरोध किया गया|सैमुएल एडम्स ने नारा दिया-“प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं “
(ग) इंपोर्ट ड्यूटीज ऐक्ट- 1767 में अंग्रेजी सरकार ने अमेरिकी में आयातित होनेवाले उपभोक्ता सामानों जैसे शीशा, चाय, रंग और कागज पर आयात चुंगी लगा दी| उपनिवेशवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया| विरोध करने के लिए उन्होंने संगठन बनाये स्वाधीनता के पुत्र और स्वाधीनता की पुत्रियाँ| फलस्वरूप सरकार ने चाय के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं पर से चुंगी हटा ली|
3. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटेन की पराजय के कारणों की समीक्षा करिये-
उत्तर:-(क) इंगलैंड का अकेले युद्ध लड़ना- इंग्लैंड की पराजय का एक प्रमुख कारण यह था कि इंग्लैंड ने यह युद्ध अकेले लड़ा| इसके विपरीत, इंग्लैंड के शत्रु और विरोधी उपनिवेशों की सहायता कर रहे थे| फ्रांस, स्पेन, हालैंड आदि ने धन, जन और सेना से उपनिवेशों की सहायता की|
(ख) युद्ध क्षेत्र का दूर होना- इंग्लैंड को हजारों मील दूर अमेरिकी उपनिवेशों में युद्ध करना पड़ रहा था| इससे उसे युद्ध के सामान और रसद पहुँचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा|
(ग) ब्रिटिश शासन की दुर्बलता- संग्राम के समय ब्रिटिश शासन सशक्त नहीं था| प्रशासन में आपसी मतभेद थे| द्विगुणित दल वाले युद्ध का विरोध कर रहे थे| इसिलिए सरकार की शक्ति कमजोर पड़ गयी|
(घ) दुर्बल ब्रिटिश नौसेना- सप्तवर्षीय युद्ध के बाद इंगलैंड ने अपनी नौसेना के गठन पर पूरा ध्यान दिया| इसके विपरीत, फ्रांस की शक्तिशाली नौसेना ने उपनिवेशवासियों की सहायता कर इंग्लैंड की पराजय का द्वार खोल दिया|
(ड़)उपनिवेशवासियों की एकता- स्वतंत्रता संग्राम में अमेरिकी की विजय का मुख्य कारण यह था कि उपनिवेशवासियों ने राष्ट्रीयता की भावना से उत्प्रेरित होकर एकीकृत रूप से युद्ध में भाग लिया| इससे उन्हें युद्ध में सफलता मिली|
4. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का ब्रिटेन और फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:- युद्ध के बाद ब्रिटेन में अनेक सुधार लागू किया गया| 1782 में आयरलैंड की संसद को स्वतंत्र स्थान प्रदान किया गया| 1793 में कैथोलिक आयरिशों के मताधिकार दिया गया| 1800 में आयरिश संसद को ब्रिटिश संसद ने संबंद्ध कर दिया गया| अब इंग्लैंड में राजनैतिक स्वतंत्रता का महत्व बढ़ गया| राजतंत्र सीमित और नियंत्रित हो गया| संसद का प्रभाव बढ गया| फ्रांस पर अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का व्यापक प्रभाव पड़ा| इस युद्ध में फ्रांस ने अमेरिका को धन और सैनिक सहायता दी थी| लफायतों के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने इस युद्ध में भाग लिया था| युद्ध के बाद उन्हें इस बात की अनुभूति हुई कि स्वतंत्रता तथा समानता के जिन सिद्धांतों के लिए वे संघर्ष कर रहे थे| अपने देश में उन्हीं का अभाव है| अत: वे राजतंत्र विरोधी हो गये| 1789 की फ्रांस की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
5. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख परिणामों का उल्लेख करें-
उत्तर:- परिणाम—
(क)संयुक्त राज्य अमेरिका का उदय
(ख) प्रथम जनतंत्र की स्थापना
(ग)औद्योगिक क्रांति का आरंभ
(घ)अमेरिकी समाज पर प्रभाव
इंग्लैंड पर प्रभाव-
(क) औपनिवेशिक नीति में परिवर्तन
(ख) जार्ज तृतीय के व्यक्तिगत शासन की समाप्ति
(ग) कैबिनेट प्रणाली का विकास
(घ) वैदेशिक व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को क्षति
(ड़) ब्रिटेन में सुधार
फ्रांस पर प्रभाव-
यह घटना 1789 की फ्रांस की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
भारत पर प्रभाव-
यहाँ राजनीति और व्यापार अधिकार करने के लिए आंग्ल फ्रांसीसी संघर्ष हुये| इसमें अंगरेज विजयी हुए| भारतीय राजनीति और व्यापार पर उनका अधिकार हो गया|
अन्य देशों पर प्रभाव-
अमेरिका से सबक इंग्लैंड ने कनाडा के प्रति उदार नीति अपनायी | कनाडा वसियों को धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी| कनाडा में फ्रांस के प्रचलित कानूनों को भी मान्यता मिली| आगे चलकर इसी आधार पर कनाडा को औपनिवेशिक स्वराज्य भी मिला| इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के विकास पर भी ध्यान दिया| आयरलैंड में आगे चलकर आयरिश फ्री स्टेट नामक स्वतंत्र राज्य का उदय हुआ|
6. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने लोकतांत्रिक विकास और औद्योगीकरण को किस प्रकार प्रभावित किया?
उत्तर:-अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है| विश्व मानचित्र पर एक नये राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका का उदय हुआ| अमेरिका पहला राष्ट्र बन गया जहाँ गणतंत्रात्मक व्यवस्था अपनायी गयी| अमेरिका में ही पहली बार लिखित संविधान लागू किया गया | धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना भी पहली बार यही हुयी| अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा लेकर अनेक राष्ट्रों में क्रांति की ज्वाला भड़क उठी| अमेरिकी युद्ध ने इंगलैंड औद्योगिक क्रांति के लिए संकट उत्पन्न कर दिया| अमेरिका से कच्चा माल का निर्यात बंद हो गया| दूसरी ओर युद्ध के दौरान अस्त्र शस्त्रों और अन्य आवश्यक सामानों के निर्माण के लिए अमेरिका में ही कल कारखाने खोले जाने लगे| इससे अमेरिका में औद्योगीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई| आरंभ में औद्योगीकरण की गति धीमी रही, परंतु 19 वीं शताब्दी के प्रारंभिक दशकों में इसमें तेजी आई| अपने आर्थिक संसाधनों का उपयोग कर अमेरिका तेजी से औद्योगीकरण के मार्ग पर अग्रसर हुआ| औद्योगीकरण के साथ कृषि का भी विकास हुआ| फलतः अमेरिका की आर्थिक स्थिति में विस्मयकारी बदलाव आया| सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के आधार पर एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में अमेरिका का विकास हुआ|
0 टिप्पणियाँ