स्वास्थ्य एवं रोग
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. स्वास्थ्य की परिभाषा (WHO के अनुसार) क्या है?
उत्तर:-विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा-“वह स्थिति जिसमें पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सम्पन्नता हो, न कि केवल बीमारियों या पीड़ा का न होना “
2. रोग किसे कहते हैं?
उत्तर:-अंग्रेजी में रोग को Disease कहते हैं जिसका शाब्दिक अर्थ है (Dis-ease) आसानी या सुविधा का न होना|अर्थात् रोग की परिभाषा किसी कारणवश शरीर के अंगों की कुसंक्रिया (ठीक से कार्य न करने) की स्थिति के रूप में दी जा सकती है|दूसरे शब्दों में, शरीर के किसी प्रकार के दोष (विकार) को रोग कहते हैं|
3. रोगलक्षण किसे कहते हैं?
उत्तर:-वैसे संकेत जो शारीरिक अंगों के सामान्य कार्य न करने से मिलते हैं तथा जिसे केवल रोगी ही महसूस कर सकता है, रोगलक्षण कहलाता है|
4. रोगों का सामान्य चिन्ह क्या है?
उत्तर:-रोगों के सामान्य चिन्ह वैसी स्थिति है जो शरीर की कार्यिक एवं रचना के आदर्श स्वरूप में परिवर्तन को दर्शाती हैं|
5. चिरकालिक रोगों की परिभाषा दें-
उत्तर:-ऐसे रोग जो बहुत समय तक बने रहते हैं, चिरकालिक रोग कहलाते हैं|चिरकालिक रोग सामान्यतः पूर्णरूप से ठीक नहीं होते हैं|इनके लक्षणों को दवाओं के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है|जैसे- दमा, गठिया, टी०बी० या ट्युबरकुलोसिस, मधुमेह
6. संक्रामक रोग किसे कहते हैं?
उत्तर:-सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग, संक्रामक रोग कहलाते हैं|कालरा, इंफ्लुएंजा, न्यूमोनिया, ट्यूबरकुलोसिस या टी०बी०, एड्स, मलेरिया, फाइलेरिया संक्रामक रोग के कुछ उदाहरण है|
7. निर्जलीकरण को रोकने के उपाय बतायें-
उत्तर:-(क)ORS या चीनी का घोल मरीजों को दिया जाना चाहिए|
(ख) पीने का जल शुद्ध एवं संक्रमणरहित होना चाहिए|
(ग) नमक और नींबू के घोल का प्रयोग करना चाहिए|
8. किस श्रेणी के रोग संचारित रोग कहलाते हैं?
उत्तर:-संचारित रोग वायु द्वारा संक्रमित भोजन एवं पेयजल द्वारा, कीटों तथा अन्य जंतुओं द्वारा तथा शारीरिक द्रव्य के माध्यम से फैलते हैं|जैसे- मलेरिया रोग मादा एनोफेलीज नामक मच्छर के काटने से फैलते हैं|अतः संचारित श्रेणी के रोग कहलाते हैं|अधिकतर संक्रामक रोगों को संचारित रोग श्रेणी में सम्मिलित किया जाता है|
9. पल्स पोलियो कार्यक्रम क्या है?
उत्तर:-पल्स पोलियो कार्यक्रम पोलियो नामक रोग के विरुद्ध हमारे देश में चलाया जा रहा एक अभियान है|पोलियो सूक्ष्मजीव वायरस के कारण होने वाला रोग है|इस रोग में शरीर की मांसपेशियाँ तथा तंत्रिका प्रभावित होती हैं|जिससे लकवा जैसी स्थिति हो सकती है|पल्स पोलियो कार्यक्रम के अन्तर्गत इसका टीका पांच वर्ष के शिशुओं को चरणबद्ध तरीके से दी जाती है|पोलियो के टीके को दवा की खुराक की तरह मुख से पिलाती जाती है|पल्स पोलियो प्रोग्राम की जानकारी आम जनता को समाचार पत्रों, पोस्टरों, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविजन जैसे संचार माध्यमों से दी जाती है|
10. क्षयरोग का संक्रमण कैसे होता है?
उत्तर:-क्षयरोग या टी०बी० जीवाणुजनित संक्रामक रोग है|यह एक प्रकार के बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के कारण होता है|शरीर में पहुँचने के बाद यह बैक्टीरिया एक जहरीला पदार्थ ट्यूबरकुलीन मुक्त करता है|यह रोगाणु सामान्यतः फेफड़ा को प्रभावित कर उसके ऊतकों को क्षतिग्रस्त कर देता है|रोग का समुचित इलाज न होने पर यह फेफड़ा के अतिरिक्त आहारनाल, मस्तिष्क तथा हड्डियों तक फैलकर उन्हें भी प्रभावित करता है|मनुष्य के शरीर में टी०बी० के बैक्टीरिया का उद्भवन अवधि कुछ सप्ताह से कयी वर्षों तक का होता है|यह रोग संक्रमित रोगी के थूक, कफ, खांसी के माध्यम से फैलता है|क्षयरोग से ग्रसित गाय के दूध को बिना अच्छी तरह उबाले पीने से फैलने वाल संक्रामक रोग है|
0 टिप्पणियाँ