जीवों में विविधता
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. वर्गिकी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:-विज्ञान की वह शाखा जो वर्गीकरण के अध्ययन से संबंधित है जिसमें जीवों का सुव्यवस्थित और क्रमानुसार विभिन्न समूहों में विभाजन उनका जैविक नामकरण तथा उससे संबंधित सिद्धांत का अध्ययन किया जाता है उसे वर्गिकी या वर्गीकरण विज्ञान कहते हैं|
2. वर्गीकरण की इकाइयों के नाम लिखें-
उत्तर:-(क) जगत या किंगडम
(ख)उपजगत या सबकिंगडम
(ग) फाइलम या डीविजन
(घ) वर्ग या क्लास
(ड़) गण या आर्डर
(च) कुल या फैमिली
(छ) वंश या जेनेरा
(ज)जाति या स्पीशीज
3. पांच जगत वर्गीकरण का आधार क्या है?
उत्तर:-(क) जीव प्रोकैरियोटिक है या यूकैरियोटिक
(ख) जीव एककोशिकीय या बहुकोशिकीय है या नहीं
(ग) कोशिका में कोशिकाभित्ति है या नहीं
(घ) वे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं या नहीं
4. कवकों को अलग जगत फंजाई में क्यों रखा गया?
उत्तर:-जगत मोनेरा के बाद भी कुछ कठिनाइयाँ रह गयीं|जीवाणु जैसा कवक यूकैरियोटिक जीव है लेकिन प्रकाश संश्लेषण में असमर्थ है|इन्हें न तो मोनेरा में न तो प्रोटिस्टा में रखा जा सकता है जिसके अन्तर्गत अब प्रकाश संश्लेषण में सक्षम शैवाल है|इसलिए कवक के लिए एक नया जगत बनाया गया जिसे जगत फंजाई कहा जाता है|
5. जीवाणुओं के विभिन्न रूपों के नाम लिखें-
उत्तर:-जीवाणु के अनेक रूप होते हैं जैसे कोकाई गोल होते हैं, बैसीलस, दण्डाकार तथा स्पाइरिला कामा की तरह दिखते हैं|
6. पादप जगत के प्रमुख वर्ग कौन है? इस वर्गीकरण का क्या आधार है?
उत्तर:-पादप जगत के पांच प्रमुख वर्ग है-
(क) थैलोफाइटा
(ख) ब्रायोफाइटा
(ग) टैरीडोफाइटा
(घ) जिम्नोस्पर्म
(ड़)एंजियोस्पर्म
वर्गीकरण के आधार पर——
(क) क्या पौधे में स्पष्ट अवयव है या नहीं
(ख) क्या पौधे में स्पष्ट व अलग ऊतक है जो जल व भोजन का स्थानांतरण करते हैं
(ग) क्या पौधे में बीज है
(घ) क्या बीज फल से ढंके रहते हैं
7. प्रोटिस्टा में किस प्रकार के जीवों को सम्मलित किया गया है?
उत्तर:-जगत में मुख्यतः विभिन्न प्रकार के जलीय, एककोशिकीय, सरल यूकैरियोटिक सूक्ष्मजीवों को सम्मलित किया गया है|
8. थैलोफाइटा के दो मुख्य लक्षणों को लिखें-
उत्तर:-(क)इनका शरीर जड़, तना एवं पत्तियों में विभाजित नहीं रहता है, लेकिन यह एक थैलस के रूप में रहता है|इसलिए इन्हें थैलोफाइटा कहते हैं|
(ख)इनमें संवहनीय तंत्र नही पाया जाता है|
9. ब्रायोफाइटा एवं टेरिडोफाइटा के बीच दो मुख्य अंतरों को स्पष्ट करें-
उत्तर:-ब्रायोफाइटा-(क)इनमें संवहन ऊतक अनुपस्थिति होते हैं|
(ख)इनमें वास्तविक जड़ नहीं पाया जाता है|
टेरिडोफाइटा-(क)इनमें समान ऊतक मौजूद होते हैं|
(ख)इनमें जड़ पाये जाते हैं|
10. किस आधार पर फैनरोगैम्स को दो भागों में विभाजित किया गया है?
उत्तर:-बीज की संरचना इस प्रकार रहती है कि भ्रूण के साथ संचित खाद्य पदार्थ भी रहता है|जब भ्रूण का विकास होता है यानि भ्रूण के अंकुरण के समय संचित खाद्य पदार्थ उसकी वृद्धि में सहायक होता है|बीज की अवस्था के आधार पर फैनरोगैम्स को दो भागों में विभाजित किया जाता है|
11. संघ एस्केल्मिन्थीज या निमेटोडा के तीन विशेषताओं का उल्लेख करें-
उत्तर:-(क)इनका शरीर अखण्डित तथा द्विपार्श्व सममिति होता है|
(ख) ये लम्बे और बेलनाकार कृमि है, जो अत: ये गोलकृति कहलाते हैं|
(ग) शरीर में मिथ्या देहगुहा पाया जाता है, जो कूटसीलोम कहलाता है|
12. संघ आर्थोपोडा के तीन प्रमुख लक्षणों का उल्लेख करें-
उत्तर:-(क) ये जल (मृदूजलीय एवं समुद्री) तथा स्थल के सभी प्रकार के वास स्थानों में पाये जाते हैं|ये स्वतंत्रजीवी तथा परजीवी दोनों होते हैं|
(ख)इनका शरीर द्विपार्श्व सममिति, ट्रिप्लोब्लास्टिक तथा खण्डित होता है|
(ग)इनमें मजबूत संधित उपांग होते हैं|
13. मछलियों की विशेषताओं का उल्लेख करें-
उत्तर:-(क)इनका शरीर धारारेखीय होता है|शरीर के इस आकार के कारण मछलियों को तैरते समय जल अवरोध कम से कम लगता है|
(ख)इनकी त्वचा शल्कों से ढ़की होती है|
(ग)इनमें तैरने के लिए पंख तथा मांसल पूंछ होते हैं|
(घ)अन्त:कंकाल उपास्थि (जैसे स्कोलिओडोन, इलेक्ट्रिक रे) या अस्थि (जैसे रहे, कतला, ट्यूना आदि) के बने होते हैं|
(घ)इनमें श्वसन क्लोम या गिल्स की सहायता से होता है|गिल्स की मदद से ये जल में घुली आक्सीजन का उपयोग श्वसन के लिए करते हैं|
(ड़)इनके हृदय में दो वेश्म या कक्ष होते हैं|
(च) ये अनियततापी या असमतापी या शीतरक्तीय होते हैं|अर्थात् वातावरण के तापक्रम के अनुसार इनके शरीर का तापक्रम बदलता है|
(छ) ये जल में अण्डे देनेवाले वर्टिब्रेटा है|
14. संघ कार्डेटा की तीन प्रमुख लक्षणों का उल्लेख करें-
उत्तर:-(क) ये जल और स्थल में पाये जानेवाली ट्रिप्लोब्लास्टिक, सीलोमेटा (त्रिस्तरीय, सीलोमेटा) जन्तु हैं|
(ख)इनमें नोटोकॉर्ड या पृष्ठरज्जु उपस्थित हैं होता है|अधिकांश कार्डेटों में यह उपास्थि या अस्थि के बने एक अन्त:कंकाल कशेरुक दंड या रीढ की हड्डी में परिवर्तित हो जाता है|
(ग) ग्रसनी क्लोम या ग्रसनी गिल छिद्र उपस्थित होते हैं, ये जिन कार्डेटा के प्रौढ़ अवस्था में नहीं होते हैं, उनकी भ्रूणीय अवस्था में अवस्थित मिलते हैं|
(घ) पृष्ठीय नलाकार या खोखला तंत्रिका रज्जु उपस्थित होता है|
(ड़) रूधिर परिसंचरण तंत्र बंद होता है अर्थात् रक्त नलिकाओं में होता है|हृदय औदरिक सतह पर स्थित होता है|
(च) पुच्छ गुदा के पीछे स्थिर होता है|
15. वर्ग मैमेलिया की चार विशिष्ट लक्षणों का उल्लेख करें-
उत्तर:-(क) ये नियततापी होते हैं|
(ख) त्वचा बाल या रोम से ढंका रहता है|
(ग) बाह्य कर्ण उपस्थित होता है|
(घ)इनमें स्तन पाये जाते हैं|स्तन में नवजात के पोषण के लिए दुग्ध ग्रंथियाँ पायी जाती है|
16. द्विपार्श्व सममिति जन्तु से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:-द्विपार्श्व सममिति जन्तु के शरीर को एक काट द्वारा दो समान भागों में बंट सकते हैं|बायें और दाहिने भाग में एक ही प्रकार की रचनायें पायी जाती है, जैसे मेढक, मछली आदि में|
17. जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत जीवों का वर्गीकरण तथा जैविक नामकरण एवं उससे संबंधित सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-वर्णकी अथवा वर्गीकरण विज्ञान
18. पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति सर्वप्रथम लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई थी?
उत्तर:-3.5 बिलियन वर्ष पूर्व
19. क्लोरोफिल वर्णकविहीन पौधों को किस जगत में रखा गया है?
उत्तर:-कवक की जगत में
20. जीवों के पांच जगत वर्गीकरण किस वैज्ञानिक के द्वारा स्थापित किया गया है?
उत्तर:-आर०व्हिटेकर
21. वैसे सूक्ष्मजीव जिनके कोशिकांग झिल्ली से घिरे नहीं होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर:-प्रोटिस्टा
22. बीज रहित पौधों को पादप जगत में किस उपजगत में रखा गया है?
उत्तर:-क्रिप्टोगैम्स
23. पादप जगत का वह उपजगत जिसमें बीजयुक्त पौधे सम्मिलित किए गए हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर:-फैनरोगैम्स
24. थैलोफाइट, ब्रायोफाइटा एवं टेरिडोफाइटा पादप जगत के किस उपजगत में सम्मिलित हैं?
उत्तर:-क्रिप्टोगैम्स
25. बीजयुक्त पौधों का पादप जगत के किस उपजगत में रखा गया है?
उत्तर:-स्पर्मेटोफाइटा
26. वैसे पौधे को जिनका शरीर जड़ तना एवं पत्तियों में विभाजित नहीं होता है, उपजगत क्रिप्टोगैम्स के किस विभाग में सम्मिलित किए गए हैं?
उत्तर:-थैलोफाइटा
27. ऐगार का उत्पादन किस प्रकार के शैवालों से किया जाता है?
उत्तर:-लाल शैवाल
28. शैवालों के वैसे जातियों के नाम बताएं जो विशेष प्रकार के कवकों के साथ स्थायी अंतर्संबंध बनाती है?
उत्तर:-सहजीविता
29. वैसे पौधे जिनके बीज फलों के भीतर नहीं बनते हैं, को उपजगत फैनरोगैम्स के किस विभाग में रखा गया है?
उत्तर:-जिम्नोस्पर्म
30. एकबीज पत्री पौधों के पत्तियों में किस प्रकार का शिरा विन्यास होता है?
उत्तर:-समांतर
31. वैसे जंतु जिनके शरीर दो जनन स्तरों का बना होता है क्या कहलाता है?
उत्तर:-द्विस्तरीय जंतु
32. वैसा जंतु जिसके शरीर को एक काट के द्वारा दो हू बहू भागों में बांटा जा सकता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-द्विपार्श्व समंभित
33. स्पंजों को जंतु जगत के किस संघ में सम्मिलित किया गया है?
उत्तर:-पारिफेरा
34. संघ पारिफेरा के जंतुओं में अलैंगिक विधि से होने वाला प्रजनन विधि क्या कहलाता है?
उत्तर:-मुकुलन या जेम्यूल
35. संघ सीलेटरेटा या नाइडेरिया के शरीर में पाए जानेवाली वैसी कोशिकायें जो शरीर की रक्षा तथा शिकार को पकड़ने में सहायक होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-दंश कोशिकाएँ
36. वैसी कोशिकाएँ जो संघ सीलेंटरेटा के जन्तुओं के अतिरिक्त जंतु जगत में अन्यत्र नहीं पायी जाती है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-दंश कोशिकाएँ
37. वैसे जंतु जिनके शरीर में देहगुहा नहीं होती है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-प्लेटीहेल्मिन्थीज
38. संघ प्लेटहेल्मिन्थीज के एक ऐसे जंतु का नाम बताएं जो स्वतंत्रजीवी होता है?
उत्तर:-प्लेनेरिया
39. कूटसीलोम की उपस्थिति किस संघ के जंतुओं का लक्षण है?
उत्तर:-एस्केल्मिन्थीज
40. संघ एनीलिडा के जंतुओं में प्रचलन के लिए पाई जानेवाली कांटेनुमा रचनाएँ क्या कहलाता है?
उत्तर:-शूक
41. जंतु जगत का सबसे बड़ा संघ कौन सा है?
उत्तर:-आर्थोपोडा
42. उत्सर्जी अंग मैलपीगियन नलिकाओं की उपस्थिति संघ के जंतुओं के लक्षण हैं?
उत्तर:-आर्थोपोडा
43. घोंघा का शरीर जिस कोमल झिल्ली के द्वारा घिरा होता है|वह क्या कहलाता है?
उत्तर:-प्रावार या मेंटल
44. संघ इकाइनोडर्मेटा के जंतुओं के शरीर में स्थित वह तंत्र जो प्रचलन एवं श्वसन में सहायक होता है?
उत्तर:-जल परिवहन तंत्र
45. उपसंघ वर्टिब्रेटा का दूसरा नाम है?
उत्तर:-क्रेनियेटा
46. मछलियों के श्वसन अंग क्या कहलाता है?
उत्तर:-क्लोम या गिल्स
47. वैसे वर्टिब्रेटा जो जल एवं स्थल दोनों वास स्थानों में रह सकते हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर:-जल स्थलचर या उभयचर
48. वर्ग रेप्टीलिया के जंतुओं में निषेचन किस प्रकार का होता है?
उत्तर:-अंत: निषेचन
49. किस वर्ग को जंतुओं का अंत:कंकाल हल्की तथा स्पंजी हड्डियों का बना होता है?
उत्तर:-एवीज
50. रेप्टीलिया, एवं तथा मैमेलिया में कौन नियततापी जंतु होता है?
उत्तर:-एवीज
0 टिप्पणियाँ