Bharti Bhawan Political science Class-9:Chapter-8:Question Answer:राजनीतिशास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-8:प्रश्न उत्तर

                        सर्वोच्च न्यायालय




                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न




1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अवकाश ग्रहण की उम्र सीमा क्या है? 
(क) 58 वर्ष
(ख) 60 वर्ष
(ग) 62 वर्ष
(घ) 65 वर्ष
Ans. (घ) 65 वर्ष
2. निम्नलिखित में से सर्वोच्च न्यायालय का सही कार्य क्या है? 
(क) संसद द्वारा पारित विधेयक को स्वीकृति देना 
(ख) कार्यपालिका के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप करना
(ग) संविधान की भावना के विरुद्ध बने कानून को अमान्य घोषित करना
(घ) संसद एवं राष्ट्रपति के परामर्श के अनुसार अधिकारों का प्रयोग करना
Ans. (ग) संविधान की भावना के विरुद्ध बने कानून को अमान्य घोषित करना
3. राष्ट्रपति कानूनी मामलों में किससे परामर्श ले सकता है? 
(क) न्याय मंत्री
(ख) महान्यायवादी
(ग)उच्च न्यायालय
(घ) सर्वोच्च न्यायालय
Ans. (घ) सर्वोच्च न्यायालय
4. सर्वोच्च न्यायालय किस संस्था का निरीक्षण कर सकता है? 
(क) केन्द्रीय मंत्रिमंडल
(ख) संसद
(ग)अधीनस्थ न्यायालय
(घ) निर्वाचन आयोग
Ans. (ग)अधीनस्थ न्यायालय
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या……. है|
Ans. 31
2. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का वेतन……. है|
Ans. ₹1,00,000
3. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन………… है|
Ans. ₹90,000
4. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों……. की उम्र में अवकाश ग्रहण करते हैं|
Ans. 65 वर्ष
5. ……. संसोधन अधिनियम द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था|
Ans. 42वें
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

       अ                                ब

1. राष्ट्रपति       (क)सर्वोच्च न्यायालय का मुख्यालय
2. सर्वोच्च न्यायालय     (ख)एक लाख रुपये प्रतिमाह
                                        वेतन
3. सर्वोच्च न्यायालय के    (ग) नब्बे हजार रुपये प्रति
मुख्य न्यायाधीश                     माह वेतन
4. सर्वोच्च न्यायालय के       (घ) न्यायधीशों की
न्यायाधीश                                नियुक्ति
5. दिल्ली                          (ड़) 26 जनवरी 1950
                                           में स्थापना
Ans. 1.(घ), 2.(ड़), 3.(ख), 4.(ग), 5.(क) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश 62 वर्ष की अवस्था में अवकाश ग्रहण करते हैं|
Ans. गलत
2. न्यायपालिका कार्यपालिका से स्वतंत्र होती है|
Ans. सही
3. यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो वह न्यायालय की शरण ले सकता है|
Ans. सही
4. संसद द्वारा पारित प्रत्येक कानून को सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी की आवश्यकता पड़ती है|
Ans. गलत
5. कानूनी मामलों में सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रपति को सलाह देता है|
Ans. सही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ