संघ सरकार
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. बाल श्रमिक रोक संबंधी कानून किस तिथि से लागू किया गया?
(क) 10 अक्टूबर 2002
(ख) 13 दिसम्बर 2002
(ग) 10 अक्टूबर 2006
(घ) 13 दिसम्बर 2005
Ans. (ग) 10 अक्टूबर 2006
2. बाल श्रमिक रोक कानून की सूचना प्रेस के माध्यम से सर्वसाधारण को केन्द्र के किस मंत्रालय द्वारा दी गई?
(क) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(ख) श्रम और रोजगार मंत्रालय
(ग) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) श्रम और रोजगार मंत्रालय
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. जनता के ही निर्वाचित….. शासन बनते हैं|
Ans. प्रतिनिधि
2. …… वर्ष से कम उम्र आयु के बच्चों को बाल श्रमिक कहा जाता है|
Ans. 14
3. घरों में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को……. नहीं रखा जा सकता है|
Ans. नौकर
4. ……. संघीय कार्यपालिका का प्रधान होता है|
Ans. राष्ट्रपति
5. संघीय सरकार का वास्तविक शासन…. होता है|
Ans. प्रधानमंत्री
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. संघीय शासन (क) कार्यपालिका का प्रधान
2. कार्यपालिका (ख) कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान
3. राष्ट्रपति (ग) भारत
4. शासकीय संस्थाएँ (घ) कानून के कार्यन्वयन का अधिकार
5. प्रधानमंत्री (ड़)संसद, कार्यपालिका एवं सर्वोच्च न्यायालय
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(ड़), 5.(ख)
4. सही/गलत का चयन करें-
1. देश की समस्त कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है|
Ans. सही
2. 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घरेलू नौकर के रूप में रखना अवैध है|
Ans. सही
3. संसद द्वारा पारित विधेयक अंतिम स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री के पास भेजा जाता है|
Ans. गलत
4. भारत एक कल्याणकारी राज्य नहीं है|
Ans. गलत
5. सबसे पहले केन्द्रीय मंत्रिमंडल यह निश्चित करता है कि जनकल्याण के लिए कौन सा कानून बनाया जाए|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ