Bharti Bhawan Political science Class-9:Chapter-2:Question Answer:राजनीतिशास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-2:प्रश्न उत्तर

                        लोकतंत्र क्या है? 


  
                        वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|


1. लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है-यह कथन किसका है? 
(क) जार्ज वाशिंगटन
(ख)अब्राहम लिंकन
(ग)अरस्तू
(घ) लार्ड ब्राइस
Ans. (ख)अब्राहम लिंकन
2. निम्नलिखित में लोकतांत्रिक राज्य की सही विशेषता क्या है? 
(क) धर्म के आधार पर मताधिकार में भेदभाव
(ख)एक ही दल को चुनाव में भाग लेने का अधिकार
(ग)एक व्यक्ति एक वोट एक मोल 
(घ) स्वतंत्र चुनाव आयोग का अभाव
Ans. (ग)एक व्यक्ति एक वोट एक मोल 
3. निम्नलिखित में कौन सा कदम अलोकतांत्रिक है? 
(क) संसद द्वारा बने कानून की असांविधानिकता की जांच का अधिकार स्वतंत्र न्यायपालिका के पास
(ख) न्यायपालिका को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाया जाना
(ग) विदेशी नीति के निर्धारण में अन्य देशों का हस्तक्षेप
(घ)आर्थिक नीति जनहित में निश्चित किया जाना
Ans. (ग) विदेशी नीति के निर्धारण में अन्य देशों का हस्तक्षेप
4. लोकतंत्र के पक्ष में सबसे सही तर्क क्या है? 
(क) लोकतांत्रिक देश दूसरे की तुलना में अधिक समृद्ध
(ख) लोकतांत्रिक सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी
(ग) लोकतंत्र में जनता के हित में निर्णय नहीं
(घ) मतभेदों और टकरावों को दूर करने की क्षमता
Ans. (घ) मतभेदों और टकरावों को दूर करने की क्षमता
5. लोकतंत्र में किसी समस्या के समाधान में किसकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है? 
(क) विपक्षी दल की
(ख) मीडिया की
(ग) सत्तारूढ़ दल की
(घ)इनमें से सभी
Ans. (घ)इनमें से सभी
6. अपनी माँगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए निम्नलिखित में कौन कदम लोकतांत्रिक नहीं है? 
(क) माँगों के समर्थन में प्रदर्शन करना
(ख) माँगों के समर्थन में जनसभाएँ करना
(ग)आवश्यकता पड़ने पर चुनाव का बहिष्कार करना
(घ) सरकारी कार्यालयों में तोड़ फोड़ कर सरकारी अधिकारियों को डराना
Ans. (घ) सरकारी कार्यालयों में तोड़ फोड़ कर सरकारी अधिकारियों को डराना
7. निम्नलिखित में लोकतंत्र की सफलता की आवश्यक शर्त क्या है? 
(क) सेना को देश का शासन सौंप देना
(ख) बहुमत की अवहेलना करके अल्पमत की बात मान लेना, क्योंकि वे अधिक शिक्षित है|
(ग) देश का धर्म गुरुओं का शासन
(घ) विधि का शासन एवं नागरिक अधिकारों का सम्मान
Ans. (घ) विधि का शासन एवं नागरिक अधिकारों का सम्मान
8. पाकिस्तान में जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने किस वर्ष सैनिक तख्तापलट द्वारा शासन की बागडोर अपने हाथों में ली? 
(क) 1970 में
(ख) 1977 में
(ग) 1999 में
(घ) 2001 में
Ans. (ग) 1999 में
9. निम्नलिखित में कौन सा ऐसा देश है जहाँ औरतों को वोट देने का अधिकार अभी भी नहीं है? 
(क) न्यूजीलैंड
(ख) भारत
(ग)इंगलैंड
(घ) सऊदी अरब
Ans. (घ) सऊदी अरब
10. जिम्बाब्वे को अल्पसंख्यकों गोरों के शासन से कब मुक्ति मिली? 
(क) 1970 में
(ख) 1980 में
(ग) 1990 में
(घ) 2000 में
Ans. (ख) 1980 में
11. इनमें कौन सा कारक लोकतंत्र का दोष नहीं है? 
(क) जनमत पर आधारित शासन व्यवस्था
(ख) खर्चीली शासन व्यवस्था
(ग) जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत चरितार्थ
(घ) धनवानों की पूजा
Ans. (क) जनमत पर आधारित शासन व्यवस्था
12. लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव-
(क) व्यवसायी करते हैं
(ख) लोग करते हैं
(ग) नेता करते हैं
(घ)अभिजन करते हैं
Ans. (ख) लोग करते हैं
13. लोकतंत्र का प्रधान अवगुण है
(क)जिसकी लाठी उसकी भैंस
(ख) विधि का शासन
(ग) बहुमत का शासन
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (क)जिसकी लाठी उसकी भैंस
14. इनमें किस प्रकार की शासन व्यवस्था को मूर्खो ं की सरकार कहा जाता है? 
(क) लोकतंत्र को
(ख) सैनिकतंत्र को
(ग) राजतंत्र को
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) लोकतंत्र को
15. मैक्सिको की आजादी का वर्ष है-
(क) 1920
(ख) 1925
(ग) 1930
(घ) 1935
Ans. (ग) 1930
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. लोकतंत्र के मुख्य दो प्रकार हैं…… एवं अप्रत्यक्ष|
Ans. प्रत्यक्ष
2. ……. को प्रत्यक्ष लोकतंत्र का देश कहा जाता है|
Ans. स्विट्ज़रलैंड
3. भारत में……. लोकतंत्र स्थापित है|
Ans. अप्रत्यक्ष
4. डेमोक्रेसी शब्द की उत्पत्ति……. भाषा के ‘डेमोस’ और ‘क्रेशिया’ से हुई है|
Ans. यूनानी
5. लोकतंत्र का अर्थ है…… का शासन|
Ans. जनता
6. लोकतंत्र में नागरिकों का……. बढ़ाता है|
Ans. सम्मान
7. लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की सक्रिय…. पर बहुत हद तक निर्भर है|
Ans. भागीदारी
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

       अ                         ब

1. म्यांमार         (क) लोकतांत्रिक शासन
2. जिम्बाब्वे       (ख) साम्यवादी शासन
3. चीन              (ग) सैनिक शासन
4. भारत      (घ)राजशाही के साथ लोकतांत्रिक शासन
5. ब्रिटेन           (ड़) राबर्ट मुगाबे
Ans. 1.(ग), 2.(ड़), 3.(ख), 4.(क), 5.(घ) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. सैनिक शासन की जिम्मेवारी जनता के हाथ में होती है|
Ans. गलत
2. भारत में वयस्क मताधिकार की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है|
Ans. सही
3. बहुदलीय व्यवस्था के आधार पर लोकतांत्रिक एवं गैर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में अन्तर किया जा सकता है|
Ans. सही
4. न्यायालय पर किसी व्यक्ति का नियंत्रण लोकतंत्र के लिए आवश्यक है|
Ans. गलत
5. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को ही विश्व में सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था मानी जा सकती है|
Ans. सही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ