संघीय विधायिका:संसद
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. भारत में लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी निर्धारित है?
(क) 525
(ख) 530
(ग) 545
(घ) 550
Ans. (घ) 550
2. निम्नलिखित में किस वर्तमान कानून में संसोधन का अधिकार है?
(क) सर्वोच्च न्यायालय
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) संसद
(घ) राष्ट्रपति
Ans. (ग) संसद
3. लोकसभा का अधिवेशन बुलाने का काम है-
(क) प्रधानमंत्री का
(ख) संघीय मंत्रिपरिषद
(ग) लोकसभा के अध्यक्ष का
(घ) राष्ट्रपति का
Ans. (घ) राष्ट्रपति का
4. राज्यसभा का सभापति कौन होता है?
(क)उपराष्ट्रपति
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) राष्ट्रपति
(घ) राज्यसभा का सदस्य
Ans. (क)उपराष्ट्रपति
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल…… वर्ष है|
Ans. 5 वर्ष
2. लोकसभा की अवधि….. में बढ़ाई जा सकती है|
Ans. संकटकाल
3. अनुसूचित जातियों के लिए लोकसभा में……. स्थान सुरक्षित है|
Ans. 84
4. लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव…. करते हैं|
Ans. लोकसभा सदस्य
5. राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या….. हो सकती है|
Ans. 250
6. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल…. वर्ष है|
Ans. 6
7. राज्यसभा एक…….. सदन है|
Ans. स्थायी
8. रुपये पैसे से संबंधित विधेयक को…… कहते हैं|
Ans. धन विधेयक
9. धन विधेयक को राज्यसभा अधिक से अधिक…… दिनों तक रोककर रख सकती है|
Ans. 14
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. अध्यक्ष (क)भारतीय जनता की प्रतिनिधि सभा
2. लोकसभा (ख)संसद का उच्च सदन
3. राज्यसभा (ग)लोकसभा, राज्यसभा एवं राष्ट्रपति
4. संसद (घ) भारतीय संसद के दो सदन
5. लोकसभा एवं राज्यसभा (ड़) लोकसभा का प्रधान पदाधिकारी
Ans. 1.(ड़), 2.(क), 3.(ख), 4.(ग), 5.(घ)
4. सही/गलत का चयन करें-
1. राष्ट्रपति जिसे पसन्द करे उसे लोकसभा का अध्यक्ष नियुक्त कर सकता है|
Ans. गलत
2. राष्ट्रपति दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर अपनी स्वीकृति देता है|
Ans. सही
3. संसद के निम्न सदन को राज्यसभा कहा जाता है|
Ans. गलत
4. राज्यसभा भारतीय जनता की प्रतिनिधि सभा है|
Ans. गलत
5. लोकसभा में राष्ट्रपति दो आंग्ल समुदाय के सदस्यों को मनोनीत कर सकता है|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ