मानचित्र अध्ययन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.सही उत्तर का संकेताक्षर(क, ख, ग, घ) लिखें|
1. निम्नलिखित में मापक की किस विधि को सर्वमान्य बताया गया है?
(क) प्रतिनिधि भिन्न
(ख) रेखीय मापक
(ग) शाब्दिक विवरण
(घ) किसी को नहीं
Ans. (क) प्रतिनिधि भिन्न
2. निम्नलिखित में किसका अंकन प्रतिनिधि भिन्न में किया जाता है?
(क) इंच का
(ख) सेंटीमीटर का
(ग) मीटर का
(घ) किसी का नहीं
Ans. (घ) किसी का नहीं
3. रेखीय मापक में सौवें भाग की दूरी किस मापक से माप की जा सकती है?
(क) प्रतिनिधि भिन्न से
(ख) सरल मापक से
(ग) कर्णिक मापक
(घ) किसी से नहीं
Ans. (ग) कर्णिक मापक
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. प्रतिनिधि भिन्न को…… भिन्न भी कहते हैं|
Ans. प्रतीक या प्रदर्शक
2. …… मापक और दीर्घ मापक, मापक के दो प्रकार हैं|
Ans. लघु
3. रेखीय मापक तीन प्रकार के है सरल,………. |
Ans. तुलनात्मक और कर्णिक
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. मापक (क)देश महादेश के मानचित्र में
2. मापक प्रदर्शन की एक विधि (ख)गाँवों या नगरों के मानचित्र में
3. लघु मापक का प्रयोग (ग)मानचित्र पर प्रदर्शित दो स्थानों की दूरी और धरती पर उन्हीं दो स्थानों की वास्तविक दूरी का अनुपात
4. दीर्घ मापक का प्रयोग (घ) प्रतिनिधि भिन्न
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(ख)
कारण बताएं:-
1. मानचित्र अध्ययन में मापक की जानकारी अत्यंत आवश्यक है|क्यों?
Ans. मापक के अभाव में मानचित्र से दूरी की जानकारी नहीं ली जा सकती|
2. प्रतिनिधि भिन्न विधि सर्वोत्तम मानी गई है| क्यों?
Ans. इसमें माप की इकाई समान होती है|
3. गाँव या नगर के मानचित्र में दीर्घ मापक का प्रयोग किया जाता है|क्यों?
Ans. इसमें छोटी दूरियों को समझने में आसानी होती है|
4. मापक से आप क्या समझते हैं? इसकी परिभाषा दें|
Ans. मापक का शाब्दिक अर्थ है मापनेवाला| मानचित्र में दूरी का ज्ञान उसमें अंकित मापक से क्या प्राप्त किया जाता है| मानचित्र पर दो स्थानों की दूरी और धरती पर(पृथ्वी या धरातल पर) उन्हीं दो स्थानों की वास्तविक दूरी का अनुपात मानचित्र का मापक कहलाता है|
0 टिप्पणियाँ