आपदा प्रबंधन एक परिचय
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. इनमें कौन आपदा प्रबंधन का प्रमुख घटक है?
(क) आपदा पूर्व व्यक्तिगत तैयारी
(ख) आपदा पूर्व सामूहिक तैयार
(ग) आपदा की रोकथाम के लिए एक दूसरे पर निर्भर रहना
(घ) आपदा से असंबद्ध रहना
Ans. (ख) आपदा पूर्व सामूहिक तैयार
2. मानवजनित आपदा के प्रभाव को कम करने का कारगर उपाय क्या है?
(क) आपदा रोधी भवन का निर्माण
(ख) भूमि उपयोग के विषय में अनजान रहना
(ग) जोखिम के क्षेत्र में बस्ती बनाना
(घ) सामुदायिक जागरूकता पर ध्यान देना
Ans. (घ) सामुदायिक जागरूकता पर ध्यान देना
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. अपरदन और निम्नीकरण….. गति से होनेवाले परिवर्तन है|
Ans. धीमी
2. कृत्रिम……… से आपदा की पूर्व सूचना मिल सकती है|
Ans. उपग्रहों
3. प्रधानमंत्री आपदा कोष में……. दान दे सकता है|
Ans. कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें:-
अ ब
1. धीमी गति से होनेवाले (क)ओजोन परत का क्षरण
परिवर्तन
2. तीव्र गति से होनेवाले परिवर्तन (ख)भूस्खलन
3. सीमित क्षेत्र को प्रभावित (ग)ज्वालामुखी विस्फोट
करनेवाला परिवर्तन
4. विस्तृत क्षेत्र को प्रभावित (घ) टारनेडो
करनेवाला परिवर्तन
Ans. 1.(ख), 2.(ग), 3.(घ), 4.(क)
कारण बताएं:-
1. तेज ध्वनि को भी प्रदूषक माना जाता है|क्यों?
Ans. तेज ध्वनि कानों और शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है इसलिए इसे भी प्रदूषक माना जाता है|
2. आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के साथ पश्चिम बंगाल में तूफान भी आपदा है|क्यों?
Ans. भारत के पूर्वी तट पर स्थित इन राज्यों में आनेवाले तूफान व्यापक पैमाने पर धन-जन की हानि या बर्बादी करता है|इसलिए इन राज्यों में तूफान को आपदा माना जाता है|
3. सुनामी भी समुद्री लहर है, परन्तु यह भयानक आपदा मानी जाती है|क्यों?
Ans. सागर में भूकंप आने के कारण सूनामी लहरें काफी ऊँची ऊँची उठती है, जो तटवर्ती भागों में भारी तबाही मचाती है| इसलिए सुनामी भयानक आपदा मानी जाती है|
4. अधिक उर्वरक या कीटनाशक के प्रयोग से प्रदूषण फैलता है|क्यों?
Ans. भूमि की उर्वरता कम होती है|
0 टिप्पणियाँ