मानव जनित आपदाएँ- नाभिकीय, जैविक और रासायनिक
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. इनमें से कहाँ परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थापित किया गया है?
(क) वाराणसी में
(ख) दिल्ली में
(ग) कैगा में
(घ) मेरठ में
Ans. (ग) कैगा में
2. हिरोशिमा किस देश में स्थित है?
(क) भारत में
(ख) चीन में
(ग) जापान में
(घ) रूस में
Ans. (ग) जापान में
3. रेडियोधर्मी आपदा से बचाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेडियोधर्मी प्रतीक का विकास किसने किया है?
(क) कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने
(ख) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में
(ग) टोकियो विश्वविद्यालय में
(घ) संयुक्त राष्ट्र ने
Ans. (ख) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में
4. भारत में पहला परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र कहाँ स्थापित किया गया?
(क) ट्राम्बे में
(ख) पोखरन में
(ग) भोपाल में
(घ) चेन्नई में
Ans. (क) ट्राम्बे में
5. विश्व में सबसे पहले किस स्थान पर परमाणु बम गिराया गया था?
(क) सूरत में
(ख) चेर्नोबिल में
(ग) हिरोशिमा पर
(घ) काबुल पर
Ans. (ग) हिरोशिमा पर
6. भारत में कहाँ भूमिगत परमाणु विस्फोट परीक्षण हेतु किया गया है?
(क) नरोरा में
(ख) कैगा में
(ग) पोखरन में
(घ) तारापुर में
Ans. (ग) पोखरन में
7. भोपाल गैस त्रासदी किस वर्ष हुई थी?
(क) 1984 में
(ख) 1990 में
(ग) 1930 में
(घ) 2004 में
Ans. (क) 1984 में
8. तमिलनाडु के तूतीकोरिन तांबा उत्पादन केन्द्र में गैस के रिसाव से किस प्रकार की बीमारी फैली थी?
(क) उल्टी होना
(ख) सर्दी खांसी
(ग) उल्टी और सीनें में जलन
(घ) मस्तिष्क ज्वर
Ans. (ग) उल्टी और सीनें में जलन
9. कौन क्षेत्र अम्ल वर्षा से अधिक प्रभावित होता है?
(क) उत्तर बिहार
(ख) दामोदर घाटी
(ग) असम घाटी क्षेत्र
(घ) कोई नहीं
Ans. (ख) दामोदर घाटी
10. डेंगू बीमारी का क्या कारण है?
(क) आग लगना
(ख) जलजमाव
(ग) बाढ़ का प्रकोप
(घ) ठंडा भोजन
Ans. (ख) जलजमाव
11. ऐंथ्रेक्स क्या है?
(क) एक अति सूक्ष्म जीव
(ख) जंगली हिंसक पशु
(ग) युद्धपोत
(घ) युद्ध का अस्त्र
Ans. (क) एक अति सूक्ष्म जीव
12. अनुमानतः भारत में एड्स पीड़ितों की संख्या क्या है?
(क) 20.9 लाख
(ख) 1 करोड़
(ग) 30 लाख
(घ) 50 लाख
Ans. (क) 20.9 लाख
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. भारत में……. में अप्सरा परमाणु भट्टी है|
Ans. ट्राम्बे
2. ……. विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय रेडियोधर्मी प्रतीक विकसित किया है|
Ans. कैलिफोर्निया
3. ……. में भारत का पहला परमाणु परीक्षण हुआ था|
Ans. पोखरन
4. अमेरिका ने……. पर परमाणु बम गिराया था|
Ans. जापान
5. ………. में लाखों यहूदियों को गैस चेंबर में बंदकर मारा गया था|
Ans. जर्मनी
6. कीटनाशकों में…… का प्रयोग अधिक होता है|
Ans. गैमक्सेन
7. ……… एक प्रसिद्ध रसायन अस्त्र विशेषज्ञ है|
Ans. जी० हैरिजेल
8. मिसाइल……….. का उपकरण है|
Ans. मानव जनित आपदा
9. मेथिल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव…. में हुआ था|
Ans. भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्टरी
10. हिरोशिमा पर परमाणु बम…… अगस्त 1945 को गिराया गया था|
Ans. 6
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. यूरेनियम, रेडियम जैसी (क)दामोदरघाटी
धातुओं के नाभकीय विखंडन से
2. भोपाल गैस त्रासदी (ख)11.09.2001
3. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला (ग) दिसम्बर 1984
4. अम्ल वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र (घ)आपार ऊर्जा की प्राप्ति
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(क)
0 टिप्पणियाँ