Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-13:Question Answer:भूगोल: कक्षा-9:अध्याय-13:प्रश्न उत्तर

                        क्षेत्रीय अध्ययन



                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न



1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. क्षेत्रीय अध्ययन किस रूप में किया जाना चाहिए? 
(क) प्राकृतिक पर्यावरण के अवलोकन के रूप में
(ख) मानवीय पर्यावरण के अवलोकन के रूप में
(ग) प्राकृतिक और मानवीय पर्यावरण का अवलोकन करते हुए वहाँ की समस्याओं के समाधान के रूप में
(घ) भ्रमण का आनंद लेने के रूप में
Ans. (ग) प्राकृतिक और मानवीय पर्यावरण का अवलोकन करते हुए वहाँ की समस्याओं के समाधान के रूप में
2. किसी क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर के गिरने का क्या कारण हो सकता है? 
(क) वहाँ की जनसंख्या में वृद्धि होना
(ख) वहाँ नलकूपों से अधिक जल का निष्कासन होना
(ग) वृक्षों की अधिक कटाई होना तथा वर्षा कम होना
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. ढालू भूमि पर मिट्टी का कटाव……… होता है|
Ans. अधिक
2. उपजाऊ क्षेत्रों में बस्तियों का आकार…….. मिला करता है और घर सटे सटे हुआ करते हैं|
Ans. बड़ा
3. वर्षा के अभाव में पेड़ पौधें……. उगा करते हैं|
Ans. कम
4. …… के दिनों में गाँव के कुओं का जलस्तर घटने लगता है|
Ans. गर्मी
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
           अ                                          ब

1. प्रदूषण बढने के कारण    (क)नदी आदि में कचरे                   तथा अपशिष्ट पदार्थ डालने पर सख्त रोक
2. भूमिगत जलस्तर के गिरने के कारण (ख)अत्यधिक                                                     वृक्षारोपण
3  वायु प्रदूषण से बचाव के उपाय  (ग) बोरिंगकर जल
                                                 का निष्कासन
4. जल प्रदूषण से बचाव के उपाय  (घ)कल कारखानों                                                   की वृद्धि
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(क) 
कारण बताएं:-


1. क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल के विद्यार्थियों को रूचि लेनी चाहिए|क्यों? 
Ans. क्षेत्रीय पर्यावरण के भौतिक और मानव पक्षों के सह संबंधों को सही सही समझने के लिए क्षेत्रीय अध्ययन में भूगोल विद्यार्थी को रूचि लेनी चाहिए|
2. क्षेत्रीय अध्ययन करने के लिए सर्वप्रथम भूगोल के मूल तत्त्वों या सिद्धांतों का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है|क्यों? 
Ans. उस क्षेत्र के बारे में भौगोलिक दृष्टिकोण से सही सही जानकारी प्राप्त कर सके|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ