Bharti Bhawan Geography Class-9:Chapter-17:Question Answer:भूगोल: कक्षा-9:अध्याय-17:प्रश्न उत्तर

          समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन



                        वस्तुनिष्ठ प्रश्न



1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. निम्नलिखित में कौन आपदा प्रबंधन से संबंधित नहीं है? 
(क) पूर्वानुमान, चेतावनी और प्रशिक्षण
(ख)आपदा के समय की प्रबंधन की गतिविधियाँ
(ग)आपदा के बाद निश्चित हो जाना
(घ)आपदा के बाद भी प्रबंधन कार्य करना
Ans. (ग)आपदा के बाद निश्चित हो जाना
2. ग्रीष्मकाल में निम्नलिखित में किस आपदा की संभावना अधिक रहती है? 
(क) वायुयान दुर्घटना की
(ख) रेल दुर्घटना की
(ग)आगजनी
(घ) सड़क दुर्घटना की
Ans. (ग)आगजनी
3. निम्नलिखित में कौन सामुदायिक आपदा प्रबंधन का प्राथमिक क्रियाकलाप नहीं है? 
(क) निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र की सूचित करना
(ख) स्वच्छ जल एवं भोजन का प्रबंध
(ग)आपातकालीन राहत शिविर की व्यवस्था
(घ) प्रशासन को सूचना न देना
Ans. (घ) प्रशासन को सूचना न देना
4. निम्नलिखित में कौन ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति का प्रमुख कार्य है? 
(क) सब की सुरक्षा
(ख) चिकित्सा व्यवस्था करना
(ग) राहत शिविर की देखभाल
(घ) सभी
Ans. (घ) सभी
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. सिन्धु घाटी सभ्यता……… सभ्यता थी|
Ans. नगरीय
2. आपदा सूचना देकर…….. आती है|
Ans. नहीं
3. आग लगने पर सर्वप्रथम……. को सूचना देनी चाहिए|
Ans. अग्निशामक और प्रशासन तंत्र
3. कलम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

          अ                             ब

1. आग से सुरक्षा   (क) नाव की व्यवस्था
2. बाढ़ से सुरक्षा   (ख)अग्निशामक की व्यवस्था
3. विकसित सूचना तंत्र  (ग) पूर्वानुमान, चेतावनी और                                        प्रशिक्षण
4. आपदा प्रबंधन   (घ) मोबाइल का प्रयोग
Ans. 1.(ख), 2.(क), 3.(घ), 4.(ग) 
कारण बताएं:-



1. आपदा प्रबंधन में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है|क्यों? 
Ans. इनका सहयोग प्रभावी होता है|
2. जले अंग पर ठंडा पानी देना चाहिए|क्यों? 
Ans. तत्काल जलन कम हो
3. आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोग अधिक उपयोगी होते हैं|क्यों? 
Ans. आपदा के कई रूप होते हैं, ऐसी स्थिति में आपदा के आ जाने पर इससे होनेवाली बरबादी अथवा हानि को कम करने तथा लोगों को सहायता तत्काल पहुँचाने में स्थानीय लोग ही मदद करते हैं, यही लोग निकटवर्ती प्रशासन को इसकी खबर देते हैं, जिससे राहत कार्यों में तेजी आती है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ