Bharti Bhawan chemistry Class-9:Chapter-3:Very Short Question Answer: रसायन शास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-3: अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

                 परमाणु, अणु और आयन




                   अतिलघु उत्तरीय प्रश्न




1. परमाणु सिद्धांत के प्रणेता कौन थे? 
उत्तर:-डाल्टन
2. यौगिक परमाणु की परिकल्पना सर्वप्रथम किसने की? 
उत्तर:-डाल्टन
3. तत्व के संकेत से क्या समझते हैं? 
उत्तर:-संकेत एक तत्व का पूर्ण नाम का संक्षिप्त रूप है|
4. तत्व का ग्राम परमाणु द्रव्यमान क्या है? 
उत्तर:-जब तत्व के परमाणु को ग्राम में व्यक्त किया जाता है तो वह ग्राम परमाणु द्रव्यमान कहलाता है|
5. सोडियम और क्लोरीन के परमाणु द्रव्यमान क्रमशः 23 और 35.5 है, सोडियम क्लोराइड(Nacl) का सूत्र द्रव्यमान क्या होगा? 
उत्तर:-सोडियम क्लोराइड का सूत्र द्रव्यमान
=(सोडियम का परमाणु द्रव्यमान) +(क्लोरीन का परमाणु द्रव्यमान) =23+35.5=58.5
6. Ca का परमाणु द्रव्यमान 40 और CaCO3 आण्विक द्रव्यमान 100 है|CaCO3 में Ca का प्रतिशत क्या है? 
उत्तर:-CaCO3 में Ca का द्रव्यमान 40 है तथा CaCO3 का आणविक द्रव्यमान 100 है|
CaCO3 का द्रव्यमान=40/100×100=40℅
CaCO3 में Ca का प्रतिशत=40℅
7. परमाणु क्या है? 
उत्तर:-किसी तत्व का अंतिम सूक्ष्मतम कण, जो रसायनिक अभिक्रियाओं में भाग ले सकता है, परमाणु कहलाता है|
8. कैल्सियम नाइट्रेट का अणु सूत्र लिखें|
उत्तर:-CaNO3
9. तत्व की संयोजकता क्या है? 
उत्तर:-किसी तत्व के अन्य तत्वों से संयोग करने की क्षमता को उस तत्व की संयोजकता कहते हैं|
10. आयन क्या है? 
उत्तर:-कुछ यौगिक आवेशित कणों के बने होते हैं|आवेशयुक्त ये कण आयन कहलाता है|
11. निम्नलिखित के रसायनिक सूत्र लिखें-
(क) कैल्सियम क्लोराइड
उत्तर:-CaCl2
(ख)ऐलुमिनियम नाइट्रेट
उत्तर:-AlNO3
12. अमोनियम क्लोराइड में उपस्थित तत्वों के नाम लिखें|
उत्तर:-अमोनिया और क्लोराइड
13. आक्सीजन परमाणुओं के 1 मोल का द्रव्यमान क्या है? 
उत्तर:-16 ग्राम 
14. निम्नलिखित को मोल में परिवर्तित करें-
(क) 28 ग्राम नाइट्रोजन के परमाणु
उत्तर:- नाइट्रोजन के मोलों संख्या=28/14=2
(ख) 22 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर:-कार्बन डाइऑक्साइड के मोलों संख्या
22/12+16×2=22/44=0.5
15. परमाणु द्रव्यमान व्यक्त करने के लिए आजकल किस तत्व को प्रमाणिक माना गया है? 
उत्तर:-आक्सीजन
16. नाइट्रोजन का रसायनिक संकेत क्या है? 
उत्तर:-N
17. समान द्रव्यमान वाले दो फ्लास्क A और B  में से A में 5 मोल CH4 है, जबकि B में 5 मोल NH3 है बताएं कि इन दोनों फ्लास्कों में किसका भार ज्यादा होगा? 
उत्तर:-A वाला
18. CH3COONa में धनायन और ऋणायन की पहचान करें|
उत्तर:-ऋणायन
19. P4O10 अणु की परमाणुकता क्या है? 
उत्तर:-बहुपरमाणुक 
20. आवेशयुक्त परमाणु या परमाणुओं के समूह को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-आयन
21. किसी तत्व के परमाणु की संरचना के अध्ययन में किस माइक्रोस्कोप का प्रयोग होता है? 
उत्तर:-इलेक्ट्रान टनेलिंग माइक्रोस्कोप
22. आक्सीजन परमाणुओं के 2 मोल का द्रव्यमान क्या होगा? 
उत्तर:-32

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ