प्राकृतिक संसाधन
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. दो ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखिए|
उत्तर:-(क) मिथेन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
2. किन वर्ज्य पदार्थों का पुनः चक्रण हो सकता है?
उत्तर:-कागज, प्लास्टिक, धातु
3. प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर:-वे पदार्थ अथवा कारक जिनके द्वारा वायु, जल, भूमि के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक लक्षणों में अवांछित परिवर्तन उत्पन्न होता है, प्रदूषक कहते हैं|
4. वायुमंडल में CO2 गैस की मात्रा बढ़ने का पृथ्वी के औसत ताप पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:-पृथ्वी का ताप बढ़ जायेगी
5. प्रदूषकों को कितने वर्गों में बांटा गया है?
उत्तर:-(क) जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक
(ख) जैव अनिम्नीकरणीय प्रदूषक
6. D.D.T का पूरा नाम लिखें|
उत्तर:-डाइक्लोरोडाइफिनाइल ट्राइक्लोरोएथेन
7. वायु प्रदूषण के दो प्राकृतिक स्रोत लिखें|
उत्तर:-वनों या जंगलों में (क)आग तथा (ख)ज्वालामुखी
8. वर्षा के होने में महत्वपूर्ण प्रक्रिया लिखें|
उत्तर:-(क)जलाशयों से पानी का वाष्पीकरण
(ख) संघनन
9. मृदा क्या है?
उत्तर:-मृदा जैविक तथा अजैविक घटकों का जटिल मिश्रण है|यह पौधों को जकड़े रखती है और जीविका प्रदान करती है|
10. मृदा कटाव रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:-(क) पेड़ पौधों को अत्यधिक मात्रा में उगाना चाहिए (ख) सघन खेती अपनानी चाहिए
11. मृदा कटाव किससे होता है?
उत्तर:-मृदा की ऊपरी सतह वायु और जल द्वारा पृथक हो जाती है|
12. अम्ल वर्षा के लिए कौन सी गैसें उत्तरदायी है?
उत्तर:-सल्फर और नाइट्रोजन
13. किस गाँव/शहर/नगर में आप रहते हैं वहाँ पर उपलब्ध शुद्ध जल का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर:- शहर में- नगर निगम द्वारा निर्मित जल के टैंक
गाँव में- तालाब, कुएँ, नल, चापाकल और नदियाँ
14. दो अक्षय प्राकृतिक स्रोतों के उदाहरण दें|
उत्तर:-(क) वायु (ख) जल
15. दो क्षय प्राकृतिक स्रोतों के उदाहरण दें|
उत्तर:-(क) खनिज (ख) कोयला
16. भौम जल स्तर किसे कहते हैं?
उत्तर:-पृथ्वी के नीचे जहाँ पर समस्त रंध्राकाश के तल से भरे रहते हैं|
17. CFC का पूर्ण रूप लिखें|
उत्तर:-क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन
18. वायु प्रदूषण के कारण जीवों में कौन से श्वसन रोग उत्पन्न होते हैं?
उत्तर:-दमा, फेफड़ों का कैंसर, न्यूमोनिया
19. वायुमण्डल के प्रमुख दो गैसीय घटकों के नाम बताएं|
उत्तर:-नाइट्रोजन-78℅
आक्सीजन-21℅
20. ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोतों के उदाहरण दें|
उत्तर:-(क)कोयला (ख) पेट्रोलियम
21. ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोतों के उदाहरण दें|
उत्तर:-(क)ऊर्जा (ख) सौर ऊर्जा
22. प्राकृतिक संसाधन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:-प्रकृति में पाए जाने वाले ऐसे पदार्थों के भण्डार जो मानव मात्र के लिए उपयोगी है, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं|
23. किन्हीं पांच प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखिए|
उत्तर:-वायु, जल, खनिज, वनस्पति, जन्तु
24. वायुमंडल क्या है?
उत्तर:-पृथ्वी के चारों ओर गैसों का आवरण वायुमंडल कहलाता है|
25. उन गैसों के नाम लिखें जो वायु का लगभग 99℅ भाग है?
उत्तर:-नाइट्रोजन-78.08℅
आक्सीजन-20.9℅
26. ओजोन परत का क्या महत्व है?
उत्तर:-यह जीवों के लिए हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण कर इन्हें पृथ्वी तक नहीं पहुंचने देती |
27. मनुष्य को प्रतिदिन लगभग कितनी वायु की आवश्यकता होती है?
उत्तर:-लगभग 250-265 किलोग्राम
28. जल का वह विशिष्ट गुण लिखिए जिसके कारण यह सभी जीवों के लिए अत्यंत उपयोगी है|
उत्तर:-(क) जल का घनत्व जीवद्रव्य के घनत्व के बराबर होना (ख) सार्वत्रिक विलायक होना
29. वर्षा के आधार पर हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के नाम लिखें|
उत्तर:-(क)आर्द्र क्षेत्र
(ख) मध्यम आर्द्र क्षेत्र
(ग)आंशिक शुष्क क्षेत्र
(घर) शुष्क क्षेत्र
30. भूमिगत जल स्तर घटने के दो कारण लिखिए|
उत्तर:-(क) कम वर्षा
(ख) भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग
(ग) वनों की कटाई
31. पौधों की वृद्धि तथा विकास के लिए आवश्यक प्राकृतिक माध्यम का नाम लिखिए|
उत्तर:-मिट्टी
32. मृदा का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर:-भौतिक स्वरूप तथा संरचना के आधार पर मृदा का वर्गीकरण किया जाता है|
33. एक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत का नाम लिखें|
उत्तर:-सौर ऊर्जा
34. ऐसे स्थानों के नाम लिखें जहाँ पवन ऊर्जा का उपयोग विद्युत उत्पादन के लिए हमारे देश में किया जाता है|
उत्तर:-गुजरात में कच्छ तथा ओखा, उड़ीसा में पुरी तथा तमिलनाडु में ट्यूटीकोरिन
35. OTEC का पूर्ण रूप लिखें|
उत्तर:-Ocean Thermal Energy Conversation
(समुद्र तापीय ऊर्जा परिवर्तन)
36. हमारे देश का कितना भौगोलिक क्षेत्र वनों से ढंका है?
उत्तर:-6.36 करोड़ हेक्टेयर जो देश के संम्पूर्ण भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 20℅ है|
37. वनों की कटाई के मुख्य कारण लिखें|
उत्तर:-(क)जनसंख्या में वृद्धि
(ख) शहरीकरण व औद्योगीकरण
(ग)अधिक कृषि योग्य भूमि की आवश्यकता
(घ)वर्षा में कमी
(ड़) शिक्षा की कमी
38. आई०यू०सी०एन का विस्तृत रूप लिखें|
उत्तर:-International Union for Conservation of Nature and Resources
(अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ)
39. पिछले दो दशकों में हमारे प्राकृतिक गैस संसाधन में कितना वृद्धि हुई है?
उत्तर:-लगभग 10 गुना
0 टिप्पणियाँ