परमाणु-सरंचना
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. परमाणु के मौलिक कणों के नाम लिखें|
उत्तर:-इलेक्ट्रॉन, प्रोटान, न्यूट्रॉन
2. परमाणु के नाभिक में उपस्थित मौलिक कणों के नाम लिखें|
उत्तर:-प्रोटान, न्यूट्रॉन
3. परमाणु के नाभिक में कैसा विद्युत आवेश रहता है?
उत्तर:-धनावेश
4. परमाणु उदासीन क्यों होता है?
उत्तर:-परमाणु में ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉनों और धन आवेशित प्रोटानों की संख्यायें समान होने के कारण परमाणु विद्युतत: उदासीन होता है|
5. इलेक्ट्रॉन और प्रोट्रॉन के अविष्कारकों के नाम बतायें|
उत्तर:-इलेक्ट्रॉन के अविष्कारक- जे०जे० टामसन
प्रोटान के अविष्कारक- गोल्डस्टीन
6. नाभिक का आवेश उसके किस कण पर निर्भर करता है?
उत्तर:-न्यूट्रॉन कण पर
7. परमाणु संख्या क्या है?
उत्तर:-परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटानों की कुल संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं| इसे Z द्वारा सूचित किया जाता है|
8. परमाणु द्रव्यमान क्या है?
उत्तर:-किसी तत्व के परमाणु के द्रव्यमान को इसका द्रव्यमान कहते हैं|
9. हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम बतायें|
उत्तर:-(क)हाइड्रोजन या प्रोटियम
(ख) ड्यूटीरियम
(ग) ट्राइटियम
10. आयन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:-आयन दो प्रकार के होते हैं-
(क) धनायन
(ख)ऋणायन
11. समस्थानिकों के परमाणु द्रव्यमान में क्यों भिन्नता होती है?
उत्तर:-तत्वों के कयी प्रकार होते हैं जिनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न भिन्न होते हैं| चूंकि तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान उस तत्व में उपस्थित सभी प्राकृतिक रूप से पाये जानेवाले समस्थानिकों के औसत द्रव्यमान के बराबर होता है|
12. संयोजकता इलेक्ट्रॉन क्या है?
उत्तर:- किसी भी परमाणु की बाह्यतम कक्षा के इलेक्ट्रॉन संयोजी इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं|
13. किस तत्व का परमाणु संख्या 17 है, उसकी संयोजकता कितनी होगी?
उत्तर:-7
14. तत्वों की संयोजकता किस निर्भर करती है?
उत्तर:-तत्वों की संयोजकता उनके परमाणु की बाह्यतम कक्षा के इलेक्ट्रॉन की संख्या पर निर्भर करती है|
15. विसर्ग नली में कैथोड किरणें कहाँ से निकलती हैं?
उत्तर:-कैथोड में
16. उस तत्व का नाम बतायें जिसके परमाणु में सिर्फ दो मूल कण पाये जाते हैं|
उत्तर:-हाइड्रोजन
17. किसी परमाणु में 13 प्रोटान है|इसकी परमाणु संख्या क्या होगी|
उत्तर:-परमाणु संख्या=प्रोटान संख्या
परमाणु संख्या=13
18. परमाणु संख्या 13 वाले तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें|
उत्तर:-1s2 2s2 2p6 3s2 3p1
19. Cl परमाणु तथा Cl- आयन में प्रोटान की संख्या बतायें|
उत्तर:-18
20. परमाणु संरचना के किस भाग पर तत्व के रसायनिक गुण निर्भर करते हैं?
उत्तर:-नाभिक पर
21. संकेत 14N7 में परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या बतायें|
उत्तर:-परमाणु संख्या=7
द्रव्यमान संख्या=14
22. हाइड्रोजन परमाणुओं के नाभिक में क्या होते हैं?
उत्तर:-1
23. किस कण में द्रव्यमान होता है परन्तु आवेश नहीं?
उत्तर:-न्यूट्रॉन
24. a कण क्या होते हैं?
उत्तर:-a कणों से आधात कराकर इन उदासीन कणों का पता लगाया जाता है|
25. किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में 3 प्रोटान 4 न्यूट्रॉन हैं|उस तत्व की द्रव्यमान संख्या क्या होगी?
उत्तर:-7
26. L कक्ष में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो सकते हैं?
उत्तर:-8
27. सोडियम तथा क्लोरीन के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें|
उत्तर:-सोडियम->2-8-1
क्लोरीन->2-8-7
28. Cl- में प्रोटान की संख्या बताएं|
उत्तर:-8
29. क्लोरीन की परमाणु संख्या 17 है|इस तत्व की संयोजकता बताएं|
उत्तर:-8
30. यदि तत्व का Z=3 हो तत्व की संयोजकता क्या होगी?
उत्तर:-1 लिथियम
31. अगर किसी परमाणु का K तथा L कक्ष भरा है, तो उस इलेक्ट्रॉन की संख्या होगी?
उत्तर:-10
32. निम्नलिखित में समस्थानिक और समभारिक की पहचान करें|
(क)14C6 , 14N7
उत्तर:-समभारिक
(ख) 12C6, 14C6
उत्तर:-समस्थानिक
33. हीलियम का द्रव्यमान4u है| इसके परमाणु में दो प्रोटान है|इसमें कितने न्यूट्रॉन होंगे?
उत्तर:-2
0 टिप्पणियाँ