Bharti Bhawan chemistry Class-9:Chapter-2:Very Short Question Answer: रसायन शास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-2: अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

                      पदार्थ का वर्गीकरण




                     अतिलघु उत्तरीय प्रश्न




1. क्या धातुयें तत्त्व होती है? 
उत्तर:-हां, धातुएँ तत्व होती है|
2. दो पदार्थों के रासयनिक संयोग से जो पदार्थ बनता है वह क्या कहलाता है? 
उत्तर:-यौगिक
3. वायु के मुख्य अवयव क्या है? 
उत्तर:-नाइट्रोजन, आक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प
4. भौतिक परिवर्तन अस्थायी क्यों होता है? 
उत्तर:-क्योंकि इसके मूल संघटन और द्रव्यमान में कोई परिवर्तन नहीं होता है और इस परिवर्तन के फलस्वरूप कोई नया पदार्थ नहीं बनता है|इसलिए भौतिक परिवर्तन अस्थायी होता है|
5. उस विधि का नाम बतायें जिसके द्वारा नमक और जल से बने विलयन में से अवयवों को पृथक किया जा सकता है? 
उत्तर:-वाष्पन विधि के द्वारा
6. बारूद किन किन पदार्थों का मिश्रण है? 
उत्तर:-बारूद (पोटैशियम नाइट्रेट), गंधक और कोयले
7. क्या हीरा एक तत्व है? 
उत्तर:-हाँ, हीरा एक तत्व है
8. विलयन की परिभाषा दें|
उत्तर:- विलयन- दो या दो अधिक पदार्थों (द्रव्यों) का समांग मिश्रण विलयन कहते हैं|
9. क्या निलंबन में ठोस के कण दिखायी पड़ते हैं? 
उत्तर:-हाँ
10. लोहे के चूर्ण में थोड़ा बालू के कण मिश्रित हो गये हैं|इस मिश्रण में से लोहे के चूर्ण को पृथक करने के लिए किसी एक तकनीक का नाम बतायें|
उत्तर:-चुम्बकीय विधि के द्वारा
11. तीन उर्ध्वपतित होनेवाले पदार्थों के नाम लिखें|
उत्तर:-(क) क्लोराइड (नौसादर) 
(ख)आयोडीन
(ग) कपूर
12. मिश्रणीय द्रव क्या है? एक उदाहरण दें|
उत्तर:-वे द्रव जो एक दूसरे के साथ पूर्णतः मिश्रित हो जाते हैं, मिश्रणीय द्रव कहलाते हैं|जैसे- अल्कोहल
13. क्या कोलाइड के कणों का स्कंदन होता है? 
उत्तर:-हाँ
14. जल में उपस्थित हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करनेवाले दो पदार्थों के नाम लिखें|
उत्तर:-(क) पोटाश एलम (फिटकरी) 
(ख) क्लोरीन या विरंजक चूर्ण
15. दूध से मक्खन कैसे निकाला जाता है? 
उत्तर:-अपकेंद्रीकरण या मंथन विधि से
16. आयोडीन में धातुई चमक होती है|क्या आयोडीन को धातु माना जा सकता है? 
उत्तर:-न
17. ठोस गैस के मिश्रण का एक उदाहरण दें|
उत्तर:-मिट्टी
18. नमक के एक जलीय विलयन को तनु बनाने में एक छात्र ने गलती से जल के स्थान पर उसमें ऐसीटोन (क्वथनांक 56°C) मिला दिया|उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें ऐसीटीन को पुनः प्राप्त किया जा सकता है|
उत्तर:-आश्वन
19. 60°C ताप पर निर्मित पोटैशियम क्लोराइड के एक संतृप्त विलयन को कमरे के ताप तक ठंडा किया जाए तो क्या होगा? 
उत्तर:-रवा बनकर विलयन से अलग हो जाता है|
20. धुआँ और कुहासा दोनों एरोसाल हैं|बतायें की इन दोनों में क्या अंतर है? 
उत्तर:-धुआँ- धुआँ में परिक्षेपित प्रावस्था ठोस है|
कुहासा- कुहासा में परिक्षेपित प्रावस्था द्रव है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ