Bharti Bhawan chemistry Class-9:Chapter-1:Very Short Question Answer: रसायन शास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-1: अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

                    हमारे परिवेश के पदार्थ




                    अतिलघु उत्तरीय प्रश्न



1. वह चीज क्या कहलाता है जो कुछ स्थान घेरती है तथा जिसमें द्रव्यमान होता है? 
उत्तर:-पदार्थ
2. द्रव्य क्या है? 
उत्तर:- पदार्थ का वह रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं जिसके स्पष्ट गुण हों, द्रव्य कहलाता है|
3. क्या चीज एक द्रव्य है? 
उत्तर:-हाँ, चीनी एक द्रव्य है|
4. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखें|
उत्तर:-पदार्थ की तीन अवस्थायें है-(क) ठोस, (ख) द्रव और (ग) गैसीय
5. पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान क्या कहलाता है? 
उत्तर:-आयतन
6. 10°C पर जल की भौतिक अवस्था क्या होती है? 
उत्तर:- द्रव
7. अंतरा अणुक स्थान से क्या समझते हैं? 
उत्तर:-पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान को अन्तराण्विक स्थान कहते हैं|
8. अंतरा अणुक आकर्षण बल क्या है? 
उत्तर:-पदार्थ अत्यंत छोटे छोटे सूक्ष्म कणों का बना होता है| इन कणों के बीच एक प्रकार का आकर्षण बल कार्यरत रहता है|यह बल अंतरा अणुक आकर्षण बल कहलाता है|
9. ठोस पदार्थ में बहाव क्यों नहीं होता है? 
उत्तर:-ठोस पदार्थ के कण इतनी मजबूती से परस्पर बंधे रहते हैं|इनमें अन्तराण्विक स्थान बहुत कम होता है|इसलिए ये निर्वात एक दूसरे के ऊपर से फिसल नहीं सकते|अत: ठोस पदार्थों में बहाव की प्रवृत्ति नहीं होती है|
10. ठोस पदार्थ पर ऊष्मा क्या प्रभाव पड़ता है? 
उत्तर:-ऊष्मा के प्रभाव से ठोस कणों की ऊर्जा प्रायः बढ़ जाती है|ऐसा होने से ये कण अपने विराम के मध्य स्थान के चारों तरह अत्यधिक तीव्रता से कम्पन करने लगते हैं|किन्तु कणों की ऊर्जा इतनी अधिक भी नहीं होती है कि वे अपने विराम के मध्य स्थान को छोड़कर बाहर हो जाये ं|अतः ठोस पदार्थों में प्रसार की मात्रा बहुत कम होती है|
11. उस प्रक्रिया का नाम बतायें जिसमें किसी दूषित वस्तु की दुर्गन्ध उसके चारों ओर वायु में फैल जाती है? 
उत्तर:-उर्ध्वपातन

12. जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर वह क्यों फैल जाता है? 
उत्तर:-क्योंकि जल एक द्रव है|द्रव पदार्थों में बहने की प्रवृत्ति पायी जाती है|इसी कारण जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर वह फैल जाता है|
13. 10°C  और 25°C में किस ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है? 
उत्तर:-25°C ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है|
14. किसी द्रव के क्वथनांक पर वायु के दाब का प्रभाव पड़ता है? 
उत्तर:-द्रव का क्वथनांक वायुमंडल के दाब पर निर्भर करता है|वायुमंडल का दाब अधिक रहने पर द्रव का क्वथनांक भी बढ़ जाता है|इसके विपरीत वायुमंडल दाब कम रहने पर द्रव का क्वथनांक भी कम हो जाता है|जब हम वायु में ऊपर जाते हैं तो वायुमंडल का दाब कम होने लगता है जिससे द्रव का क्वथनांक भी कम होते जाता है|
15. सामान्य दाब पर एक पदार्थ का क्वथनांक कमरे के ताप से कम है|बताएं कि पदार्थ की भौतिक अवस्था क्या है? 
उत्तर:-द्रव
16. किसी ठोस के द्रवणांक की परिभाषा लिखें|
उत्तर:-ठोस पदार्थ के द्रवणांक प्रायः उच्च होते हैं|
17. क्या होता है जब जल को 0°C तक ठण्डा किया जाता है? 
उत्तर:- जल को  0°C तक ठण्डा किया जाता है तो वह बर्फ का रूप धारण कर लेता है|
18. गैस को ठण्डा करने पर क्या होता है? 
 उत्तर:-गैैस को ठण्डा करने पर उसके कणों की ऊर्जा कम हो जाती है जिससे कणों का गमन धीमा हो जाता है और वे एक दूसरे के अधिक निकट आ जाते हैं|
19. अमोनियम क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होता है? 
उत्तर:-अमोनियम क्लोराइड को गर्म करने पर वह सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाती है|
20. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था को कहते हैं? 
उत्तर:-पदार्थ की चतुर्थ अवस्था प्लाज्मा अवस्था कहलाती है|
21. क्या कारण है कि गैसों को संपीडित किया जा सकता है, किंतु द्रव को नहीं? 
उत्तर:-गैसों की अपेक्षा द्रव में अंतराण्विक स्थान बहुत कम होता है|
22. उस गैस का नाम बताएं जिसकी आपूर्ति अस्पतालों में द्रव रूप में की जाती है|
उत्तर:- आक्सीजन गैस
23. किसी पदार्थ का ताप 35 °C है| केल्विन स्केल में इसका ताप क्या होगा? 
उत्तर:-308.15 केल्विन
24. सामान्य दाब पर जल का एक नमूना का क्वथनांक 102°C है| क्या यह जल शुद्ध है? 
उत्तर:-नहीं
25. उबलते हुए जल की तुलना में उसका भाप अधिक जलन पैदा करता है, क्यों? 
उत्तर:-अधिक ताप के कारण
26. क्या अमोनियम की गैसीय अवस्था को अवस्था को वाष्प कहा जा सकता है? 
उत्तर:-नहीं
27. एक ऐसे सामान्य पदार्थ का नाम लिखें जिसे गर्म या ठंडा करने पर उसकी अवस्था में परिवर्तित हो जाता है|
उत्तर:-जल
28. ऐल्कोहॉल और ईथर में किसका वाष्पण तीव्रता से होगा? 
उत्तर:-ईथर
29. पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान क्या कहलाता है? 
उत्तर:-पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान आयतन कहलाता है|
30. क्या पदार्थ के ठोस रूप में भी उसके कण गतिमान रहते हैं? 
उत्तर:-हां, पदार्थ के ठोस रूप में भी उसके कण गतिमान रहते हैं|
31. गैस के दाब से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:-बर्तन के दीवारों के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैसों के कणों द्वारा आरोपित बल गैस का दाब कहलाता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ