खाद्य संसाधन पशु
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. किन्हीं दो श्रमिक पशुओं के नाम लिखें|
उत्तर:-बैल, ऊंट
2. किन्हीं दो दुग्ध उत्पादक पशुओं के नाम लिखें|
उत्तर:-गाय, भैंस
3. जन्तु भोजन उत्पादों का नाम लिखें|
उत्तर:-दूध, मांस, अण्डा तथा मछली
4. हरा चारा की प्रमुख किस्में कौन कौन है?
उत्तर:-नेपियर या हाथी घास, गिनी घास, रोड्स घास तथा सूडान घास
5. कुक्कुटों के आहारों का नाम लिखें|
उत्तर:- विभिन्न प्रकार के महीन दले हुए अनाज-चावल, चावल की भूसी, गेंहूँ, चोकर, मक्का, बाजरा, मूंगफली की खली
6. एक अच्छे पशु आवास की दो विशेषतायें लिखें-
उत्तर:-(क) आवास स्वच्छ, सूखा तथा हवादार होना चाहिए|
(ख)आवास इस प्रकार का होना चाहिए कि पशुधनों को प्रतिकूल मौसम जैसे- वर्षा, कड़ी धूप, अत्यधिक ठण्ड से सुरक्षा
7. मुर्गियों में वायरस से होनेवाले दो रोगों के नाम लिखें|
उत्तर:-रानीखेत, हैजा
8. संकर नस्ल की दो गायों का नाम लिखें`
उत्तर:-करन स्विस, करन फ्राइस
9. उन्नत नस्ल की दो विदेशी प्रजातियों की मुर्गियों का नाम लिखें|
उत्तर:-व्हाइट लेग हार्न, राक आस्ट्रालार्प
10. मछली के अतिरिक्त किसी ऐसे दो जन्तु खाद्य पदार्थों का नाम लिखें जो जल से पहले प्राप्त होता है?
उत्तर:-केकड़ा, झींगा
11. मधुमक्खी के छत्ते में रहनेवाली तीन प्रकार की जातियाँ कौन कौन सा है?
उत्तर:- एक रानी मधुमक्खी, कुछ नर मधुमक्खी या ड्रोन, कार्यकर्ता या सेवक
12. मधुमक्खी के दो उत्पादों का नाम लिखें-
उत्तर:-मधु या शहद, मधुमोम
13. मधुमक्खी अपने भोजन के लिए फूलों से क्या लेती है?
उत्तर:-मधुमक्खी अपने भोजन के लिए फूलों से परागकण एवं मकरंद लेती है|
14. विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पालतू पशुओं से संबंधित पक्षों का अध्ययन होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-पशुपालन
15. हमारे देश में एक गाय प्रतिवर्ष औसतन दूध देती है?
उत्तर:-200 किलोग्राम
16. हमारे देश में प्रति व्यक्ति भोजन के रूप मांस की वार्षिक खपत कितनी है?
उत्तर:-131 ग्राम
17. खरगोश के किस नस्ल से अच्छे किस्म के ऊन प्राप्त किए जाते हैं?
उत्तर:-अंगोरा किस्म
18. गाय बच्चे जनने के बाद जिस सीमित काल के लिए दूध देती है, वह काल क्या कहलाता है?
उत्तर:-दुग्ध स्त्राव काल
19. हरियाणा राज्य के किस संस्थान में अधिक दूध देनेवाली गायों की संकर नस्लें विकसित की गई है, उनके नाम क्या है?
उत्तर:- NDRT(नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट)
20. उच्च उत्पादन क्षमतावाली भैंसे मेहसाना तथा सूर्ती समान्यतः हमारे देश के किस राज्य में पायी जाती है?
उत्तर:-गुजरात
21. पशुओं में कृत्रिम विधि से वीर्य की मादा की योनि में प्रविष्ट कराना क्या कहलाता है?
उत्तर:-कृत्रिम वीर्य सेचन
22. उन्नत नस्ल के पशुओं के वीर्यों का संग्रह किए जाने वाले संस्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर:-वीर्य बैंक
23. पशुओं में परिरक्षित वीर्य को मादा की योनि में सुई से प्रविष्ट कराकर अंडे को निषेचित करने की विधि क्या कहलाता है?
उत्तर:-कृत्रिम वीर्य सेचन
24. पशुधनों को दिए जानेवाली हरे चारा के किन्हीं दो किस्मों के नाम लिखें-
उत्तर:-रोड्स घास, सूडान घास
25. पशुधनों में बैक्टीरिया से होनेवाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें-
उत्तर:-(क) क्षयरोग तथा (ख)एंथ्रेक्स
26. आर्थिक लाभ के लिए कुक्कटों का पालन क्या कहलाता है?
उत्तर:-कुक्कुटपालन
27. आर्थिक मांस के उत्पादन के उद्देश्य से मुर्गियों के कौन सा नस्ल सामान्यतः पालन किया जाता है?
उत्तर:-(क)राक आस्ट्रालार्प, (ख)ब्लैक माइनोर्का
28. बड़े आकर की ज्यादा संख्या में अंडे देनेवाली मुर्गियों की कोई दो नस्लों के नाम लिखें|
उत्तर:- (क)ILS-82, (ख)HH260, (ग)B-77
29. मुर्गियों के अतिरिक्त अंडे प्राप्त करने के लिए कुक्कटों का कौन कौन सा प्रकार का पालन किया जाता है?
उत्तर:-(क)असील (ख) बसरा (ग) कोचीन (घ) ब्रह्म (ड़) चटगाँव
30. हमारे देश में स्थित ऐसे दो स्थानों के नाम बताएं जहाँ राष्ट्रीय कुक्कट प्रजनन फार्म चलाए जा रहे हैं?
उत्तर:-(क)भुवनेश्वर, (ख)मुम्बई, (ग)चंडीगढ़
31. मुर्गीपालकों को कुल लागत खर्च का करीब कितने प्रतिशत मुर्गियों की खुराक पर खर्च करना चाहिए?
उत्तर:-70℅
32. कुक्कटों को होने वाले एक संक्रामक रोग का नाम लिखें|
उत्तर:-रानीखेत
33. विज्ञान की वह शाखा जिसका संबंध मछली उद्योग से है, क्या कहलाता है?
उत्तर:-पीसीकल्चर या मत्स्यपालन का फिश फार्मिंग
34. मत्स्यकी के अन्तर्गत मछलियों के अतिरिक्त पाये जानेवाली किन्हीं दो जन्तुओं के नाम लिखें|
उत्तर:-(क) झींगा (ख) महाचिंगट
35. जलीय पौधों तथा जंतुओं का पालन करना क्या कहलाता है?
उत्तर:-जलीय संवर्धन
36. कुल मछली उत्पादन के क्षेत्र में भारत का पूरे विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर:-7वां
37. समुद्री मछलियों तथा कवचीय मछलियों का उत्पादन एवं संवर्धन किस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाता है?
उत्तर:-समुद्री मत्स्यकी कार्यक्रम के अन्तर्गत
38. आर्थिक महत्व वाली तीन प्रकार के समुद्री मछलियों का नाम बतायें|
उत्तर:-सार्डिन, एनकोभीज, सीयरफिश, टूना
39. संवर्धित मोतियों का उत्पादन किस जलीय जन्तु की सहायता से किया जाता है?
उत्तर:-आएस्टर
40. मछलियों के कयी प्रजातियों का एक ही तालाब में एक ही समय में किए जानेवाली संवर्धन क्या कहलाता है?
उत्तर:-मिश्रित मछली संवर्धन
41. मछलियों में पिट्यूटरी हार्मोन की सूई लगाकर युग्मक प्राप्त करने की विधि क्या कहलाता है?
उत्तर:-प्रेरित प्रजनन
42. मधुमक्खी पालन के लिए व्यवहार में आनेवाले बक्से क्या कहलाता है?
उत्तर:-मधुमक्खीपेटिका
43. बकरियों की दो प्रजातियों का नाम लिखें|
उत्तर:-(क) जमुना परी नस्ल
(ख) हिमालयन नस्ल
0 टिप्पणियाँ