Bharti Bhawan Biology Class-9:Chapter-3:Very Short Question Answer:जीव विज्ञान:कक्षा-9:अध्याय-3:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

                       जीवों में विविधता




                     अतिलघु उत्तरीय प्रश्न




1. जीवों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:-पृथ्वी पर अनेक प्रकार के जीव पाये जाते हैं, बैक्टीरिया से लेकर ह्वेल तक| कैलिफोर्निया के रेड वुडवृक्ष 100 मीटर तक लंबे होते हैं| वर्गीकरण जीवों के अध्ययन को आसान करता है| हम सभी प्रकार के जीवन को एक बार में जान सकते हैं| इससे जीवों के पारस्परिक संबंधों का पता चलता है|
2. वर्गिकी का जनक किसे कहते हैं? 
उत्तर:-कैथोलिक लिन्नियस ने अठारहवीं शताब्दी में सर्वप्रथम वर्गिकी या टैक्सोनॉमी की स्थापना की, अत: उन्हें वर्गिकी का जनक कहते हैं|
3. किन आधारों पर जीवों को विभिन्न समूहों में रखा जाता है? 
उत्तर:-जीवों के आपसी समानताओं एवं विषमताओं के आधार पर उन्हें विभिन्न समूहों में रखा जाता है|
4. आदिम जीव किसे कहते हैं? 
उत्तर:-ऐसे जीवों को जिनके शरीर प्राचीन बनावट के हैं, तथा जिनमें कोई खास परिवर्तन नहीं आया उन्हें आदिम या प्रीमिटिव कहते हैं|
5. अपेक्षाकृत उन्नत जीव को क्या कहते हैं?
उत्तर:-विकास के क्रम में जो नये जीव उत्पन्न हुये उन्नत, विकसित एवं अपेक्षाकृत जटिल थे|
6. मोनेरा को किस आधार पर अलग किया जाता है? 
उत्तर:-प्रोकैरियोटिक में एक ही जगह मोनेरा है जिसमें जीवाणु तथा साइनोबैक्टीरिया या नील हरित शैवाल को रखा गया| जगत मोनेरा के बाद भी कुछ कठिनाइयाँ रह गयीं| जीवाणु जैसा कवक -यूकैरियोटिक जीव है लेकिन प्रकाश संश्लेषण में असमर्थ है| इन्हें न तो मोनेरा में न तो प्रोटिस्टा में रखा जा सकता है| जिसके अन्तर्गत अब प्रकाश संश्लेषण में सक्षम शैवाल है| इसलिए कवक के लिए एक नया जगत बनाया गया जिसे जगत फंजाई नाम दिया गया|
7. प्रोटिस्टा के दो उदाहरण लिखें|
उत्तर:-एककोशिकीय सूक्ष्मजीव, सरल सूक्ष्मजीव
8. शैवाल को किस विभाग में रखा गया है? 
उत्तर:- थैलोफाइटा विभाग
9. शैवाल तथा कवक के बीच सहजीवी संबंध का एक उदाहरण दें|
उत्तर:-लाइकेन
10. ब्रायोफाइटा की एक विशेषता को लिखें|
उत्तर:-इसके अधिकांश पौधे हरे एवं छोटे होते हैं|
11. संघ पोरीफेरा के दो उदाहरण दें|
उत्तर:-साइकन, हायलोनेमा 
12. दो समुद्री जन्तुओं (एक वर्ग मतस्य तथा एक संघ इकाइनोडर्मेटा से) के नाम लिखें|
उत्तर:-मेंढक, तारा मछली
13. नम मिट्टी में पाये जानेवाली एनीलिडा का नाम लिखें|
उत्तर:-केंचुआ
14. एक स्वतंत्रजीवी प्लेटीहेल्मिन्थीज का नाम लिखें|
उत्तर:-प्लेनेरिया 
15. उपसंघ वर्टिब्रेटा की एक प्रमुख विशेषता बताएं|
उत्तर:-सिर में विशेष प्रकार के जोड़े संवेदी आंग होते हैं, वर्टिब्रेटा जन्तु देखने, सुनने तथा सूंघने जैसे कार्य करते हैं| ये विशेषता उपसंघ वर्टिब्रेटा में पाये जाते हैं|
16. संघ कार्डेटा की एक विशेषता का उल्लेख करें-
उत्तर:-इनमें नोटोकॉर्ड या पृष्ठरज्जु उपस्थित होता है|अधिकांश कार्डेटा में यह उपास्थि या अस्थि के बने अन्त:कंकाल कशेरुक दण्ड या रीढ की हड्डी में परिवर्तित हो जाता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ