Bharti Bhawan Biology Class-9:Chapter-2:Very Short Question Answer:जीव विज्ञान:कक्षा-9:अध्याय-2:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

                               ऊतक




                     अतिलघु उत्तरीय प्रश्न




1. एक पादप ऊतक का नाम बताएं|
उत्तर:-जाइलम
2. जड़ के शीर्ष पर कौन ऊतक पाया जाता है? 
उत्तर:-शीर्षस्थ विभाज्योतक ऊतक जड़ के शीर्ष पर पाया जाता है|
3. सरल ऊतक के दो उदाहरण दें|
उत्तर:-मृदूतक, स्थूलकोण
4. किस ऊतक की कोशिकायें सदा विभाजित होती रहती है? 
उत्तर:-विभोज्योतिकी ऊतक
5. विभज्योतकी ऊतक को किस आधार पर विभाजित किया जाता है? 
उत्तर:-विभज्योतकी ऊतक को तीन आधार पर विभाजित किया जाता है-
(क) शीर्षस्थ
(ख) पार्श्वस्थ
(ग) अन्तर्वेशी
6. किस सरल ऊतक में अन्तरकोशिकीय स्थान होता है? 
उत्तर:-मृदूतक
7. दो ऊतकों के नाम बतायें जो पौधे को यांत्रिक सहायता देता है? 
उत्तर:-स्थूलकोण ऊतक, दृढ़ ऊतक
8. वैसे मृदूतक को क्या कहते हैं जिसमें क्लोरोफिल पाया जाता है? 
उत्तर:-हरित ऊतक क्लोरिनकाइमा में क्लोरोफिल पाया जाता है|
9. किस ऊतक की कोशिकाओं में भित्ति अनियमित ढंग से कोनों पर मोटी होती है? 
उत्तर:-स्थूलकोण ऊतक
10. नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है? 
उत्तर:-स्थूलकोण ऊतक
11. मृदूतक कोशिकाओं की दो विशेषतायें लिखें-
उत्तर:-(क) पौधों को सहारा देता है
(ख) यह खाद्य का संचय करता है
12. दो स्थायी पादप ऊतकों के नाम लिखें|
उत्तर:-सरल स्थायी ऊतक, जटिल स्थायी ऊतक
13. जाइलम का निर्माण किन तत्वों से होता है? 
उत्तर:-जाइलम चार तत्वों से बना है-
(क) वाहिनिकायें या ट्रैकीड्स 
(ख) वाहिकाएँ
(ग) जाइलम तन्तु
(घ) जाइलम मृदूतक
14. जाइलम का मुख्य कार्य क्या है? 
उत्तर:- जाइलम के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-
(क) ये पौधों को यांत्रिक सहायता देती है एवं जल को तने द्वारा जड़ से पत्ती तक पहुँचाती है|
(ख) ये मुख्यतः पौधों को यांत्रिक सहायता प्रदान करते हैं|
(ग) यह भोजन संग्रह करता है एवं किनारे की ओर पानी के पार्श्वीय संवहन में मदद करता है|
15. फ्लोएम किन तत्वों से बनता है? 
उत्तर:-फ्लोएम चार तत्वों से बनता है-
(क) चालनी नलिकाएँ
(ख) सहकोशिकायें 
(ग) फ्लोएम या बास्ट तन्तु
(घ) फ्लोएम मृदूतक
16. किस ऊतक द्वारा पौधों में खाद्य पदार्थों का संवहन होता है? 
उत्तर:-फ्लोएम ऊतक
17. किन्हीं दो प्रकार के एपिथीलियमी ऊतक का नाम बतायें|
उत्तर:-(क) शल्की या शल्काय एपीथीलियम 
(ख) स्तंभाकार एपीथीलियम
18. त्वचा की सतह पर किस प्रकार की एपीथीलियम ऊतक पायी जाती है? 
उत्तर:-शल्काय एपीथीलियम नामक ऊतक
19. पक्ष्माभी एपीथीलियम की सीलिया में होनेवाली गति क्या कहलाती है? 
उत्तर:- पक्ष्माभी एपीथीलियम की सिलिया में होनेवाली गति सिलिया सिलियरी गति कहलाता है|
20. संयोजी ऊतक के दो उदाहरण दें-
उत्तर:-(क)एरियोलर ऊतक
(ख)एडिपोज ऊतक
21. संयोजी ऊतक कितने प्रकार की होती है? नाम लिखें|
उत्तर:-संयोजी ऊतक तीन प्रकार की होती है|
(क) वास्तविक संयोजी ऊतक
(ख) तरल ऊतक या संवहन ऊतक
22. एरियोलर ऊतक में पाये जानेवाली दो प्रकार की कोशिकाओं का नाम लिखें|
उत्तर:-फाइब्रोब्लास्ट, हिस्टोसाइट्स 
23. एडिपोज ऊतक में पाये जानेवाली संचित भोज्य पदार्थ क्या हैं? 
उत्तर:-वसा
24. अस्थियों को मांसपेशियों से जोड़नेवाला ऊतक क्या कहलाता है? 
उत्तर:-टेन्डन कहलाता है|
25. अस्थि को अस्थि से जोड़नेवाला ऊतक क्या कहलाता है? 
उत्तर:-लिगामेंट अस्थि
26. दो मुख्य प्रकार के कंकाल ऊतक का नाम लिखें|
उत्तर:- उपस्थि ऊतक, अस्थि
27. उपास्थि के मैट्रिक्स में पाये जानेवाली कोशिकायें क्या कहलाता है? 
उत्तर:-कांड्रियोब्लास्ट उपास्थि
28. दो प्रकार के तरल संयोजी ऊतक का नाम बतायें|
उत्तर:-रूधिर, प्लाज्मा
29. रक्त के प्लाज्मा में पाये जानेवाली तीन प्रकार की रूधिर कणिकायें कौन कौन सा है? 
उत्तर:-(क) लाल रूधिर कणिकायें
(ख) श्वेत रुधिर कणिकायें
(ग) प्लेटलेट्स कणिकायें
30. शारीरिक अंगों में गति किस प्रकार के ऊतक के कारण होता है? 
उत्तर:-पेशी ऊतक के कारण शारीरिक अंगों में गति होती है|
31. जन्तुओ ं का मस्तिष्क किस प्रकार के ऊतक का बना होता है? 
उत्तर:-तंत्रिका ऊतक
32. तंत्रिका ऊतक की इकाई क्या कहलाता है? 
उत्तर:-न्यूरॉन या तंत्रिका कोशिका 
33. बहुकोशिकीय जीवों में कार्यों दक्षतापूर्वक संचालन के लिए क्या व्यवस्था रहती है? 
उत्तर:-बहुकोशिकीय जीवों में कार्यों के दक्षतापूर्वक संचालन के लिए कोशिकाओं के भिन्न भिन्न समूह होते हैं|कोशिकाओं के इस समूह को ऊतक कहते हैं|
34. समान उत्पत्ति तथा समान कार्यों को संपादित करने वाली कोशिकाओं के समूह को क्या कहलाता है? 
उत्तर:-ऊतक
35. तने की चौड़ाई में वृद्धि किन ऊतकों के निर्माण से होती है? 
उत्तर:-पार्श्वस्थ विभज्योतकी ऊतक के निर्माण से
36. पत्तियों के आधार पर या टहनी के पर्व के दोनों ओर पाए जानेवाले ऊतक को क्या कहलाता है? 
उत्तर:-अंतर्देशीय या अंतवृष्टि ऊतक
37. स्थायी ऊतक का निर्माण किस ऊतक की वृद्धि के फलस्वरूप होता है? 
उत्तर:-अंतर्वेशी या अंतवृष्टि ऊतक के वृद्धि से होता है
38. सरल स्थायी ऊतक किस प्रकार की कोशिकाओं का बना होता है? 
उत्तर:-समरूप कोशिकाओं का
39. जलीय पौधों में मुख्यतः किस प्रकार का ऊतक पाया जाता है? 
उत्तर:-वायुत्तक या ऐरेनेकाइमा 
40. किस ऊतक की कोशिकाएँ मृत, लम्बी संकरी तथा दोनों सिरों पर नुकुली होती है? 
उत्तर:-दृढ ऊतक या स्कलेरेनकाईमा 
41. शुष्क स्थानों पर पाए जानेवाले पौधों में एपिडर्मिस की कोशिकाओं के उपर किसकी एक परत रहती है? 
उत्तर:-क्यूटिकल
42. क्या कार्क कोशिकाओं में जीवद्रव्य पाया जाता है? 
उत्तर:-नहीं
43. दो या दो से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बने ऊतक क्या कहलाता है? 
उत्तर:-जटिल स्थायी ऊतक
44. जाइलम एवं फ्लोएम मिलकर किसका निर्माण करते हैं? 
उत्तर:-संवहन बंडल का
45. सहकोशिकायें चालनी नलिका के किस भाग में अवस्थित रहती है? 
उत्तर:-पार्श्वभाग 
46. किस जन्तु ऊतक की कोशिकाएँ फर्श या दीवार पर लगी चपटी ईंटों की तरह दिखती है? 
उत्तर:-शल्की या शल्काभ एपीथीलियम
47. किस ऊतक के मुक्त सिरे पर सूक्ष्म रसांकुर विद्धमान होते हैं? 
उत्तर:-स्तंभाकार एपीथीलियम
48. छोटी आंत के भीतरी स्तर का निर्माण किस ऊतक से होता है? 
उत्तर:- स्तंभाकार एपीथीलियम
49. घनाकार कोशिकाओं वाले ऊतक को क्या कहलाता है? 
उत्तर:-क्यूबाइडल एपीथीलियम
50. अंडवाहिनी में अंडाणु को एक ही दिशा में जाने देने के लिए किस ऊतक की कोशिकाएँ मदद करती है? 
उत्तर:-पक्ष्माभी या पक्ष्मल एपीथीलियम
51. एंटीबाडी का निर्माण किन कोशिकाओं द्वारा होता है? 
उत्तर:-प्लाज्मा कोशिकाओं द्वारा
52. किस ऊतक में तारे जैसी कोशिकाएँ पायी जाती है? 
उत्तर:-जालवत संयोजी ऊतक
53. बाह्यकर्ण में किस प्रकार का ऊतक पाया जाता है? 
उत्तर:-कंकाल ऊतक
54. हैवर्सियन नलिकाएँ कहाँ पायी जाती 
उत्तर:-मैमोलियम आस्थ की अनुप्रस्थ काट में
55. आयतन के हिसाब से प्लाज्मा रूधिर का कितना प्रतिशत भाग है? 
उत्तर:-55℅
56. किस प्रकार की रूधिर कोशिकाओं में केन्द्रक नहीं पाया जाता है? 
उत्तर:-लाल रूधिर कोशिकाएँ
57. लाल रूधिर कविताओं में पाया जानेवाले प्रोटीन रंजक को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-हीमोग्लोबिन
58. एक न्यूरॉन के एक्सान के अंतिम छोर की शाखाएँ दूसरे न्यूरॉन के डेंड्राइट्स जुड़कर क्या बनाती है? 
उत्तर:-सिनैप्स बनाती है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ