Bharti Bhawan political science Class-10:Chapter-4:Question Answer:राजनीतिशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-4:प्रश्न उत्तर

                 संघात्मक शासन व्यवस्था


        
                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. किस देश में संघात्मक शासन व्यवस्था नहीं है? 
(क) भारत में
(ख) फ्रांस में
(ग) स्विट्जरलैंड में
(घ) बेल्जियम में
Ans. (ख) फ्रांस में
2. भारतीय संविधान में केंद्र राज्य अधिकारों के संबंध में कितनी सूचियाँ है? 
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
Ans. (ग) तीन
3. स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व भारत में देशी राज्यों की संख्या कितनी थी? 
(क) 420
(ख) 565
(ग) 741
(घ) 945
Ans. (ख) 565
4. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई? 
(क) 1953 में
(ख) 1954 में
(ग) 1955 में
(घ) 1956 में
Ans. (क) 1953 में
5. झारखंड राज्य का गठन किस तिथि को हुआ? 
(क) 1 नवम्बर 2000 को
(ख) 9 नवम्बर 2000 को
(ग) 15 नवम्बर 2000 को
(घ) 15 नवम्बर 2001 को
Ans. (ग) 15 नवम्बर 2000 को
6. संघीय सरकार की सही विशेषता कौन है? 
(क) राज्य सरकारों को केन्द्र सरकार द्वारा सत्ता दिया जाना
(ख) सरकार के तीनों अंगों के बीच सत्ता का विभाजन
(ग) निर्वाचित अधिकारी के ही हाथों में सर्वोच्च सत्ता
(घ) विभिन्न स्तरों की सरकारों के बीच संविधान द्वारा सत्ता का विभाजन
Ans. (घ) विभिन्न स्तरों की सरकारों के बीच संविधान द्वारा सत्ता का विभाजन
7. इनमें गलत बयान कौन सा है? 
(क) संघीय शासन व्यवस्था में केन्द्र और इकाइयों के बीच सत्ता का स्पष्ट विभाजन कर दिया जाता है|
(ख) भारत में संघीय शासन व्यवस्था है, क्योंकि संविधान द्वारा केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच सत्ता का विभाजन कर दिया गया है|
(ग) श्रीलंका में व्यावहारिक रूप से भी संघीय शासन व्यवस्था नहीं है, क्योंकि केन्द्र सरकार के पास ही सारे अधिकार है|
(घ) स्थानीय सरकार भारत की संघीय व्यवस्था में बाधक है|
Ans. (घ) स्थानीय सरकार भारत की संघीय व्यवस्था में बाधक है|
8. भारत की भाषा नीति का सही लाभ क्या है? 
(क) अंग्रेजी भाषा का प्रभुत्व
(ख) भाषा के आधार पर राज्यों के गठन से राष्ट्रीय हित की उपेक्षा
(ग) अपनी अपनी भाषा को सांविधानिक मान्यता दिलाने की होड़
(घ) राष्ट्रीय एकता मजबूत
Ans. (घ) राष्ट्रीय एकता मजबूत
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. संघीय शासन व्यवस्था में…… सरकार होती है|
Ans. दोहरी
2. भारत को…….. का संघ कहा जाता है|
Ans. राज्यों
3. भारतीय संविधान में अधिकारों की तीन सूचियाँ है- संघ सूची, राज्य सूची एवं………. |
Ans. समवर्ती सूची
4. संघीय व्यवस्था में प्रायः……. नागरिकता का प्रावधान रहता है|
Ans. दोहरी
5. संयुक्त राज्य अमेरिका में…….. नागरिकता है जबकि भारत में…….. नागरिकता का प्रावधान है|
Ans. दोहरी, एकहरी
6. उत्तरांचल का नाम अब……… हो गया है|
Ans. उत्तराखंड
7. भारत में…… राज्य और…… केंद्रशासित प्रदेश है|
Ans. 29,7
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

         अ                                    ब

1. पंचायती राज            (क) केन्द्र राज्य संबंध
2. नगर निगम                    (ख) फजल अली
3. ग्राम पंचायत           (ग) लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण
4. सरकारिया आयोग          (घ) ग्रामीण संस्था
5. राज्य पुनर्गठन आयोग     (ड़) शहरी निकाय
Ans. 1.(ग), 2.(ड़), 3.(घ), 4.(क), 5.(ख) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. दिल्ली एक राज्य है|
Ans. गलत
2. भारत में सुरक्षा को संघ सूची में रखा गया है|
Ans. सही
3. भारत में संघीय व्यवस्था नहीं है, क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बांट दिए गए हैं|
Ans. गलत
4. ब्रिटेन में एकात्मक शासन व्यवस्था है|
Ans. सही
5. श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है, क्योंकि उसे प्रांतों में बांट दिया गया है|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ