लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के परिणाम
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1 लोकतंत्र का कौन सा सही गुण नहीं है?
(क) समानता का पोषक
(ख) व्यक्ति की गरिमा में वृद्धि
(ग) बहुसंख्यक का शासन
(घ) विभिन्नताओं में सामंजस्य की क्षमता
Ans. (ग) बहुसंख्यक का शासन
2. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के संदर्भ में कौन सा कथन सही है?
(क) लोगों के बीच टकराव का अभाव
(ख) आर्थिक असमानता का अभाव
(ग) निर्णय लेने में देरी, परन्तु सही निर्णय लेने की संभावना
(घ) सामाजिक असमानता का अंत
Ans. (ग) निर्णय लेने में देरी, परन्तु सही निर्णय लेने की संभावना
3. लोकतंत्र की सफलता के मूल्यांकन का सही आधार क्या है?
(क) लोकतंत्र- मूर्खो ं की सरकार
(ख) समय और धन का अपव्यय
(ग) विविधताओं में सामंजस्य
(घ) एक अनुत्तरदायी शासन व्यवस्था
Ans. (ग) विविधताओं में सामंजस्य
4. लोकतंत्र की सफलता के संदर्भ में सही कथन कौन सा है?
(क) गरीब देशों के आर्थिक विकास के लिए तानाशाही चाहिए
(ख) लोकतंत्र अपने नागरिकों के बीच आर्थिक असमानता समाप्त करने में समर्थ है|
(ग) लोकतंत्र विविधताओं में सामंजस्य लाने में अक्षम है|
(घ) लोकतंत्र में किसी तरह के टकराव की सम्भावना नहीं रहती है|
Ans. (ख) लोकतंत्र अपने नागरिकों के बीच आर्थिक असमानता समाप्त करने में समर्थ है|
5. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं के सन्दर्भ में सही कथन कौन सा है?
(क) लोकतंत्र में आर्थिक विकास होने पर आर्थिक असमानता दूर हो ही जाती है|
(ख) अलोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आर्थिक असमानता होती ही नहीं है|
(ग) लोकतंत्र में सामजिक असमानता को बहुत हद तक दूर करने की क्षमता रहती है|
(घ) अलोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ राजनीतिक और सामाजिक असमानता दूर करने की दृष्टि से लोकतंत्र से अधिक लोकप्रिय है|
Ans. (ग) लोकतंत्र में सामजिक असमानता को बहुत हद तक दूर करने की क्षमता रहती है|
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. विश्व के लगभग…… देशों में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अपनी जड़े जमा चुकी है|
Ans. 100
2. ….. जनमत पर आधृत शासन है|
Ans. लोकतंत्र
3. भारत में मतदान का……. भी होता है|
Ans. दुरूपयोग
4. ……. की गरिमा में वृद्धि लोकतंत्र में ही सम्भव है|
Ans. व्यक्ति
5. अशिक्षा लोकतंत्र के मार्ग की सबसे बड़ी…… है|
Ans. बाधा
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ
1. एक व्यक्ति, एक वोट, एक मोल
2. नागरिकों के बीच धन का समुचित वितरण
3. विभिन्न जातियों, धर्मों और संप्रदायों में मतभेद दूर करना
4. नागरिकों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं का ध्यान रखना
ब
(क) विविधताओं में सामंजस्य
(ख) उत्तरदायी शासन
(ग) आर्थिक समानता
(घ) राजनीतिक समानता
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(क), 4.(ख)
4. सही/गलत का चयन करें-
1. निर्धनता लोकतंत्र के लिए अभिशाप है|
Ans. सही
2. नागरिक गुणों का अभाव भारतीय लोकतंत्र के मार्ग में बड़ी बाधा है|
Ans. सही
3. लोकतंत्र असमानता का पोषक है|
Ans. गलत
4. विश्व के अधिकांश देशों में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था नहीं है|
Ans. गलत
5. निष्पक्ष निर्वाचन पद्धति लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्त है|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ