Bharti Bhawan political science Class-10:Chapter-6:Question Answer:राजनीतिशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-6:प्रश्न उत्तर

           लोकतांत्रिक जनसंघर्ष एवं आंदोलन



                        वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. किसी विशेष वर्ग या समूह के हितों को बढ़ावा देनेवाले संगठन को किस नाम से पुकारा जाता है? 
(क) राजनीतिक दल
(ख) आंदोलन
(ग) हित समूह
(घ) लोककल्याणकारी राज्य
Ans. (ग) हित समूह
2.  राजनीतिक दल और हित समूह में मुख्य अंतर क्या है? 
(क) राजनीतिक दल का संबंध सिर्फ राजनीतिक पक्ष से होता है जबकि हित समूह का संबंध सिर्फ सामाजिक पक्ष से|
(ख) हित समूह का उद्देश्य समिति लोगों के लिए काम करना है, परन्तु राजनीतिक दल को सभी लोगों के लिए काम करना पड़ता है|
(ग) हित समूह का उद्देश्य सत्ता पर आधिपत्य करना नहीं होता जबकि राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना होता है|
(घ) हित समूह लोगों की लामबंदी में विश्वास नहीं रखते, परन्तु राजनीतिक दल रखते हैं|
Ans. (ग) हित समूह का उद्देश्य सत्ता पर आधिपत्य करना नहीं होता जबकि राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना होता है|
3. राजनीतिक दल का सम्बन्ध किससे है? 
(क) किसी वर्ग विशेष या समूह के हितों को बढ़ावा देने से
(ख) जनसामान्य के कल्याण से
(ग) सिर्फ सामाजिक समस्या के समाधान से 
(घ) राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को लामबंद करने से
Ans. (घ) राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को लामबंद करने से
4. नेपाल में लोकतंत्र की वापसी कब हुई? 
(क) 2002 में
(ख) 2003 में
(ग) 2004 में
(घ) 2006 में
Ans. (घ) 2006 में
5. वर्तमान में म्यामांर में किसके नेतृत्व में लोकतंत्र की वापसी का संघर्ष चल रहा है? 
(क) अगस्तो पिनोशे 
(ख) मिशेल बैशेले
(ग) आंग सान सू ची 
(घ) गिरिजा प्रसाद कोईराला
Ans. (ग) आंग सान सू ची 
6. चिपको आंदोलन का प्रारंभ किस राज्य से हुआ? 
(क) उत्तराखंड से
(ख) छत्तीसगढ़ से
(ग) पंजाब से
(घ) झारखण्ड से
Ans. (क) उत्तराखंड से
7. ताड़ी विरोधी आंदोलन किनके द्वारा चलाया गया? 
(क) दलितों द्वारा
(ख) महिलाओं द्वारा
(ग) मजदूरों द्वारा
(घ) किसानों द्वारा
Ans. (ख) महिलाओं द्वारा
8. किस संगठन ने बिजली की दरें कम करवाने के लिए मेरठ में प्रयत्न किया? 
(क) दलित पैंथर्स ने
(ख) महिला समाज ने
(ग) भारतीय किसान यूनियन ने
(घ) मजदूर किसान शक्ति संगठन ने
Ans. (ग) भारतीय किसान यूनियन ने
9. सूचना के अधिकार के आंदोलन की शुरुआत किस राज्य से शुरू हुई? 
(क) राजस्थान से
(ख) बिहार से
(ग) मध्य प्रदेश से 
(घ) हरियाणा से
Ans. (क) राजस्थान से
10. नर्मदा बचाओ आंदोलन में नर्मदा क्या है? 
(क) पहाड़
(ख) जंगल
(ग) नदी
(घ) घाटी
Ans. (ग) नदी
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. वर्तमान में……. में लोकतंत्र की वापसी के लिए संघर्ष चल रहा है|
Ans. म्यांमार
2. जनसंघर्ष का एक रूप लोकतांत्रिक…. आंदोलन भी है|
Ans. राजनीतिक
3. चिली में…… तानाशाही के विरुद्ध शुरू हुआ था|
Ans. सैनिक
4. नेपाल में 30 अप्रैल 2006 को…… को प्रधानमंत्री के पद की शपथ दिलाई गई थी|
Ans. गिरिजा प्रसाद कोईराला
5. ……… 2006 में चिली की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई|
Ans. मिशेल बैशेले
6. भारत में 1974 का जनसंघर्ष……. के नाम से प्रसिद्ध हुआ|
Ans. संपूर्ण क्रांति
7. ताड़ी विरोधी आंदोलन में……… प्रदेश की महिलाएँ आगे आई|
Ans. आंध्र
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

      अ                          ब

1. नेपाल               (क) फेडेकोर
2. चिली                (ख) आंग सान सू ची
3. भारत                (ग) ज्ञानेंद्र
4. म्यांमार              (घ) आयेंदे
5. बोलिविया          (ड़) संपूर्ण क्रांति
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(ड़), 4.(ख), 5.(क) 
4. सही/गलत का चयन

1. लोकतांत्रिक की सबसे के लिए नेपाल का संघर्ष सैनिक तानाशाही के विरुद्ध था|
Ans. गलत
2. पोलैंड में एकल दल की तानाशाही के विरुद्ध जनसंघर्ष हुआ था|
Ans. सही
3. चिली में राजशाही के विरुद्ध जनसंघर्ष हुआ था|
Ans. गलत
4. भारत में 1974 का जनसंघर्ष लोकतंत्र के विरुद्ध था|
Ans. गलत
5. म्यांमार में सैनिक शासन लोकतंत्र की वापसी के मार्ग में एक बड़ी बाधा है|
Ans. सही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ