•सत्ता में भागीदारी की कार्यप्रणाली•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. सत्ता में भागीदारी की सर्वोत्तम प्रणाली कहाँ विकसित की गई है?
(क) श्रीलंका में
(ख) भारत में
(ग) बेल्जियम में
(घ) पाकिस्तान में
Ans. (ग) बेल्जियम में
2. सत्ता में भागीदारी की आवश्यकता कहाँ पड़ती है?
(क) क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बंटे समाज में
(ख) क्षेत्रीय विभाजन वाले बड़े राज्य में
(ग) प्रत्येक लोकतांत्रिक राज्य में
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
3. बेल्जियम के किस शहर के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर रोक लगा दी गई है?
(क) ब्रूसेल्स
(ख) मर्चटेम
(ग) एंटवर्प
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) मर्चटेम
4. सत्ता में भागीदारी का सही लाभ क्या है?
(क) निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी
(ख) अस्थिरता और आपसी फूट में वृद्धि
(ग) विविधताओं में वृद्धि
(घ) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव में कमी
Ans. (घ) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव में कमी
5. बेल्जियम में सत्ता में भागीदारी के संदर्भ में सही कथन क्या है?
(क) बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का संदर्भ
(ख) फ्रेंच भाषी अल्पसंख्यकों के हितों की उपेक्षा
(ग) संघीय शासन व्यवस्था अपनाकर देश को भाषा के आधार पर टूटने से बचाना
(घ) क्षेत्रीय हितों को नजरअंदाज करना
Ans. (ग) संघीय शासन व्यवस्था अपनाकर देश को भाषा के आधार पर टूटने से बचाना
6. श्रीलंका में सत्ता में भागीदारी से संबंधित सही कथन क्या है?
(क) अल्पसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास
(ख) बहुसंख्यक सिंहली भाषी के हितों की उपेक्षा
(ग) संघीय व्यवस्था अपनाकर सभी क्षेत्र के हितों का ध्यान
(घ) सरकार की नीतियों द्वारा सिंहली भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास
Ans. (घ) सरकार की नीतियों द्वारा सिंहली भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. सरकार के तीनों अंगों- कार्यपालिका,……. एवं न्यायपालिका के बीच सत्ता का विभाजन किया जाता है|
Ans. विधायिका
2. सत्ता में भागीदारी के माध्यम से…… सरकार को अपनी सहमति देती है|
Ans. जनता
3. बेल्जियम…… का एक छोटा सा लोकतांत्रिक राज्य है|
Ans. यूरोप
4. श्रीलंका में…… भाषा बोलनेवाले अल्पसंख्यक है|
Ans. तमिल
5. यूरोपीय संघ मुख्यालय…… है|
Ans. ब्रूसेल्स
6. भारतीय संविधान में सत्ता के विभाजन के उद्देश्य से……… सूचियों का प्रावधान है|
Ans. तीन
7. विभिन्न पेशाओं और व्यापार से जुड़े लोग अपने हितों की पूर्ति के लिए……. का गठन करते हैं|
Ans. हित समूह
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. शक्तियों का विभाजन (क)विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की भागीदारी
2. संघीय सरकार (ख)दो या अधिक
राजनीतिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी
3. गठबंधन सरकार (ग)सरकार के तीनों अंगों
के बीच सत्ता का विभाजन
4. सामुदायिक सरकार (घ)विभिन्न स्तर की
सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(क)
4. सही/गलत का चयन करें-
1. सत्ता की भागीदारी लोकतंत्र के लिए घातक है|
Ans. गलत
2. सत्ता की भागीदारी से सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना कम हो जाती है|
Ans. सही
3. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की भागीदारी से अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित रहते हैं|
Ans. सही
4. भारत में सत्ता की भागीदारी में अल्पसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया गया है|
Ans. गलत
5. लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी एक दल का निर्वाचन में बहुमत नहीं आने पर गठबंधन सरकार का गठन होता है|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ