लोकतंत्र की चुनौतियाँ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. इनमें कौन लोकतंत्र की चुनौती का उदाहरण नहीं है?
(क) दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यकों को दी गई रियायतें वापस लेने का दबाव
(ख) सऊदी अरब अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यकों को दी गई रियायतें वापस लेने का दबाव
(ग) भारत में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा
(घ) श्रीलंका में सरकार और तमिलों के बीच तनाव
Ans. (ग) भारत में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा
2. लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त क्या है?
(क) शिक्षा का अभाव
(ख) बेरोजगारी
(ग) लोकतंत्र में आस्था
(घ) मतदान का दुरूपयोग
Ans. (ग) लोकतंत्र में आस्था
3. लोकतंत्र के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा क्या है?
(क) लोकतंत्र में आस्था
(ख) अशिक्षा
(ग) सामाजिक समानता
(घ) राजनीतिक जागृत
Ans. (ख) अशिक्षा
4. स्विट्ज़रलैंड में महिलाओं को मताधिकार किस वर्ष प्राप्त हुआ?
(क) 1848 में
(ख) 1871 में
(ग) 1971 में
(घ) 1991 में
Ans. (ग) 1971 में
5. भारतीय लोकतंत्र की कमजोरियों को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय क्या है?
(क) आर्थिक असमानता
(ख) मीडिया पर नियंत्रण
(ग) सुधारात्मक कानूनों का निर्माण
(घ) बूथ छापामारी
Ans. (ग) सुधारात्मक कानूनों का निर्माण
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. ……. की गौरवपूर्ण क्रांति ने लोकतंत्र के सिद्धांत को पल्लवित पुष्पित होने का मौका दिया|
Ans. इंग्लैंड
2. ……. में ब्रिटेन में सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को मान्यता दी गई|
Ans. 1928
3. ब्रिटिश शासकों ने…….. और शासन करो नीति अपनाकर हमारे देश पर वर्षों तक शासन किया|
Ans. फूट डालो
4. …. व्यक्ति के लिए लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं रह जाता है|
Ans. निर्धन
5. भारतीय लोकतंत्र का स्वरूप…….. है|
Ans. लोककल्याणकारी
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. लार्ड ब्राइस (क) निष्पक्ष निर्वाचन
2. स्विट्जरलैंड (ख)जीविका का साधन प्राप्त करने का समान अधिकार
3. लोकतांत्रिक सुधार (ग) माडर्न डेमोक्रेसी
4. राज्य के नीति निर्देशक तत्त्व (घ) लिच्छवी गणतंत्र
5. बिहार (घ) प्रत्यक्ष लोकतंत्र
Ans. 1.(ग), 2.(ड़), 3.(क), 4.(ख), 5.(घ)
4. सही/गलत का चयन करें-
1. 1917 की रूसी क्रांति ने लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया|
Ans. गलत
2. निर्वाचन का सबसे बड़ा दोष बूथ-छापामारी है|
Ans. सही
3. लोकतंत्र समानता के सिद्धांत पर आधृत है|
Ans. सही
4. पंचायती राज लोकतांत्रिक सुधार के लिए उठाया गया एक कदम है|
Ans. सही
5.भारतीय लोकतंत्र के सामने कोई चुनौती नहीं है|
Ans. गलत
0 टिप्पणियाँ