Bharti Bhawan history Class-10:Chapter-7:Question Answer:इतिहास: कक्षा-10:अध्याय-7:प्रश्न उत्तर

                    व्यापार और भूमंडलीकरण



                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. रेशम मार्ग कहाँ से प्रारंभ होता था? 
(क) भारत से
(ख) चीन से
(ग) इराक से
(घ) अफगानिस्तान
Ans. (ख) चीन से
2. पास्ता सिसली (इटली) में किनके द्वारा ले जाया गया? 
(क) चीनियों द्वारा
(ख) अरबों द्वारा
(ग) भारतीयों द्वारा
(घ) पुर्तगालियों द्वारा
Ans. (ख) अरबों द्वारा
3. गिरमिटिया मजदूरों को बिहार के किस भाग से भेजा जाता था? 
(क) पूर्वी
(ख) पश्चिमी
(ग) उत्तरी 
(घ) दक्षिणी
Ans. (ख) पश्चिमी
4. कार्न ला किस देश में पारित किया गया था? 
(क) फ्रांस में
(ख) जर्मनी में
(ग) रूस में
(घ) ब्रिटेन में
Ans. (घ) ब्रिटेन में
5. अविभाजित भारत में केनाल कालोनी किस प्रांत में बनाई गई? 
(क) पंजाब में
(ख) उत्तर प्रदेश में
(ग) मध्य प्रदेश में
(घ) राजस्थान में
Ans. (क) पंजाब में
6. विश्व बाजार के रूप में पहला कौन सा नगर उभरकर सामने आया? 
(क) लंदन
(ख) पेरिस
(ग) अलेक्जेंड्रिया
(घ) दिलमुन
Ans. (ग) अलेक्जेंड्रिया
7. ईस्ट इंडिया कंपनी अफीम किस देश को भेजती थी? 
(क) अफगानिस्तान को
(ख) अमेरिका को
(ग) जापान को
(घ) चीन को
Ans. (घ) चीन को
8. बृहत उत्पादन व्यवस्था किस देश में आरम्भ की गई? 
(क) ब्रिटेन में
(ख) रूस में
(ग) अमेरिका में
(घ) जर्मनी में
Ans. (ग) अमेरिका में
9. द्वितीय महायुद्ध के बाद आर्थिक दुष्प्रभावों को समाप्त करने के लिए यूरोप में किस संस्था का उदय हुआ? 
(क) यूरोपीय आर्थिक समुदाय
(ख) जी-77
(ग) ओपिक
(घ) सार्क
Ans. (क) यूरोपीय आर्थिक समुदाय
10. आधुनिक युग में आर्थिक क्षेत्र में सबसे बड़ी क्रांति कौन सा थी? 
(क) फ्रांसीसी क्रांति
(ख) रूसी क्रांति
(ग) औद्योगिक क्रांति
(घ) वाणिज्यिक क्रांति
Ans. (घ) वाणिज्यिक क्रांति
11. विश्वव्यापी आर्थिक महामंदी किस वर्ष आरम्भ हुई? 
(क) 1914 में
(ख) 1919 में
(ग) 1929 में
(घ) 1945 में
Ans. (ग) 1929 में
12. ब्रिटेन वुड्स सम्मेलन किस वर्ष हुआ था? 
(क) 1944 में
(ख) 1945 में
(ग) 1952 में
(घ) 1957 में
Ans. (क) 1944 में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1…… अमेरिका से आलू यूरोप ले गया|
Ans. कोलम्बस
2. सोने के काल्पनिक शहर को…… कहा गया|
Ans. एल डोराडो
3. अलेक्जेंड्रिया नगर की स्थापना…… ने की थी|
Ans. सिकन्दर
4. आर्थिक महामंदी का आरम्भ…. से हुआ|
Ans. अमेरिका
5. न्यू डील को अमेरिका राष्ट्रपति……. ने लागू किया|
Ans. एफ०डी०रूजवेल्ट
3. सही/गलत का चयन करें-

1. रास्ताफारियानवाद विद्रोही धर्म था|
Ans. सही
2. चटनी म्यूजिक मारीशस में प्रचलित थी|
Ans. गलत
3. प्रथम विश्वयुद्ध से इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई|
Ans. गलत
4. महामंदी के कारण अमेरिका पूंजी के प्रवाह में तेजी आई|
Ans. गलत
5. यूरोपीय इकोनॉमिक कम्यूनिटी की स्थापना 1957 में हुई|
Ans. सही
6. वर्साय की संधि तुर्की के साथ हुई|
Ans. गलत
4. सारणी पर आधारित प्रश्न
                                         सारणी

1. रेशम मार्ग का उद्गम- चीन, जापान, भारत
2. गुलामी प्रथा का प्रचलन- इंगलैंड, जर्मनी एवं अमेरिका
3. कार्न ला- ब्रिटेन- मक्का का आयात प्रतिबन्धित
4. बृहत उत्पादन व्यवस्था- अमेरिका- हेनरी फोर्ड
5. गिरमिटिया मजदूर- भारत, अमेरिका और इंगलैंड
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-

1. रेशम मार्ग कहाँ से आरम्भ होता था? 
Ans. चीन से
2. गुलामी प्रथा का प्रचलन किस देश में था? 
Ans. अमेरिका में
3. कार्न ला किस देश में पारित किया गया? 
Ans. ब्रिटेन में
4. अमेरिका में बृहत उत्पादन व्यवस्था किसने आरम्भ की
Ans. हेनरी फोर्ड ने
5. गिरमिटिया मजदूर किस देश से ले जाए जाते थे? 
Ans. भारत से
5. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

           अ                                  ब

1. औद्योगिक क्रांति    (क)आई०सी०आई०सी०आई०
2. साम्यवादी गुट का अगुआ    (ख) 1929
3. आर्थिक महामंदी             (ग) सोवियत संघ
4. इजरायल                     (घ) इंगलैंड
5. निजी बैंक                   (ड़) फिलीस्तीन
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(ड़), 5.(क) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ