भारत में राष्ट्रवाद
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. गाँधी जी ने साबरमती आश्रम की स्थापना किस वर्ष की थी?
(क) 1891 में
(ख) 1893 में
(ग) 1915 में
(घ) 1916 में
Ans. (घ) 1916 में
2. तीनकठिया प्रणाली किनपर लागू की थी?
(क) किसानों पर
(ख) श्रमिकों पर
(ग) व्यापारियों पर
(घ) उद्योगपतियों पर
Ans. (क) किसानों पर
3. गदर पार्टी की स्थापना किसने की थी?
(क) बरकतुल्ला ने
(ख) महेंद्र प्रताप ने
(ग) लाला हरदयाल ने
(घ) चंद्रशेखर आजाद ने
Ans. (ग) लाला हरदयाल ने
4. लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ था?
(क) 1915 में
(ख) 1916 में
(ग) 1917 में
(घ) 1918 में
Ans. (ख) 1916 में
5. रालेट कानून किस देश उद्देश्य से बनाया गया?
(क) सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए
(ख) शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए
(ग) कालाबाजारी रोकने के लिए
(घ) क्रांतिकारी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए
Ans. (घ) क्रांतिकारी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए
6. जालियाँवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए सरकार ने किस समिति का गठन किया था?
(क) हंटर समिति
(ख) डायर समिति
(ग) मांटेग्यू समिति
(घ) चेम्सफोर्ड समिति
Ans. (क) हंटर समिति
7. हिंद स्वराज नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
(क) गोपाल कृष्ण गोखले ने
(ख) महात्मा गाँधी ने
(ग) लाला लाजपत राय ने
(घ) बाल गंगाधर तिलक ने
Ans. (ख) महात्मा गाँधी ने
8. तुर्की में खलीफा का पद किस वर्ष समाप्त किया गया?
(क) 1920 में
(ख) 1922 में
(ग) 1924 में
(घ) 1930 में
Ans. (ग) 1924 में
9. चौरीचौरा वर्तमान भारत के किस राज्य में स्थित है?
(क) बिहार में
(ख) मध्य प्रदेश में
(ग) उत्तर प्रदेश में
(घ) आंध्र प्रदेश में
Ans. (ग) उत्तर प्रदेश में
10. स्वराज दल के अध्यक्ष कौन थे?
(क) मोतीलाल नेहरू
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) मदनमोहन मालवीय
(घ) चित्तरंजन दास
Ans. (घ) चित्तरंजन दास
11. कांग्रेस ने किस तिथि को पूर्ण स्वतंत्रता दिवस मनाया?
(क) 31 दिसम्बर 1929 को
(ख) 26 जनवरी 1930 को
(ग) 12 मार्च 1930 को
(घ) 23 मार्च 1931 को
Ans. (ख) 26 जनवरी 1930 को
12. 1932 में पूना समझौता किनके बीच हुआ?
(क) गांधी जी डा० अंबेडकर के बीच
(ख) गांधी जी और जिन्ना के बीच
(ग) परिवर्तनवादियों और अपरिवर्तनवादियों के बीच
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) गांधी जी डा० अंबेडकर के बीच
13. किस किसान आंदोलन के दौरान वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी गई?
(क) चंपारण
(ख) खेड़ा
(ग) अहमदाबाद
(घ) बारदोली
Ans. (घ) बारदोली
14. अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किस वर्ष हुआ?
(क) 1921 में
(ख) 1928 में
(ग) 1929 में
(घ) 1936 में
Ans. (घ) 1936 में
15. आल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई?
(क) 1885 में
(ख) 1905 में
(ग) 1906 में
(घ) 1907 में
Ans. (ग) 1906 में
16. हिंदू महासभा के संस्थापक कौन थे?
(क) लाला लाजपत राय
(ख) मदन मोहन मालवीय
(ग) के०बी० हेडगेवार
(घ) चित्तरंजन दास
Ans. (ख) मदन मोहन मालवीय
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. न्यायाधीश सिडनी रालेट की अध्यक्षता में सरकार ने……. का गठन किया|
Ans. राजद्रोह समिति (सेडीशन कमिटी)
2. पराजित तुर्की के साथ…….. की संधि की गई|
Ans. सेवर्स
3. खिलाफत समिति का गठन…… ने किया|
Ans. अलीबंधुओं
4. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव……. कांग्रेस अधिवेशन में स्वीकार किया गया|
Ans. नागपुर
5. लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में ए०आई०टी०यू०सी० की स्थापना……….. में हुई|
Ans. 1920
6. टाना भगत आंदोलन को नेतृत्व………. ने प्रदान किया|
Ans. जतरा भगत
7. ……… की घटना के बाद गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया|
Ans. चौरीचौरा
8. वर्ष……… में सूर्यसेन और उनके साथियों ने……….. पर अधिकार कर एक अस्थायी सरकार की स्थापना की|
Ans. 1930, चटगाँव
9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष……… थे|
Ans. व्योमेशचंद्र
10. रंगा विद्रोह…… में…… में हुआ था|
Ans. 1916, आंध्र प्रदेश
11. वर्ष……. में……… में खोंड विद्रोह हुआ था|
Ans. उड़ीसा
3. सही/गलत का चयन करें-
1. होमरूल आंदोलन एनी बेसेट गंगाधर तिलक ने चलाया|
Ans. सही
2. भारतीय स्वाधीनता समिति की स्थापना लाला हरदयाल ने फ्रांस में की|
Ans. गलत
3. तिलक स्वराज फंड की स्थापना सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान की गई|
Ans. गलत
4. अल्लूरी सीताराम राजू ने गुरिल्ला युद्ध किया|
Ans. सही
5. गया कांग्रेस अधिवेशन में परिवर्तन पराजित हुए|
Ans. सही
4. सारणी पर आधारित प्रश्न
सारणी
1. गोपाल कृष्ण गोखले- महात्मा गाँधी- राजनीतिक गुरु
2. खिलाफत आंदोलन- अलीबंधु- खलीफा
3. 5 फरवरी 1922- चौरीचौरा- असहयोग आंदोलन
4. पूर्ण स्वराज की माँग – लाहौर, 1929- जवाहरलाल नेहरू
5. सरदार वल्लभभाई पटेल- बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व-1926
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें|
1. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
Ans. गोपालकृष्ण गोखले
2. खलीफा के समर्थन में अलीबंधुओं ने कौन सा आंदोलन चलाया?
Ans. खिलाफत आंदोलन
3. किस घटना के विरोध में गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया?
Ans. चौरीचौरा
4. पूर्ण स्वराज की माँग किसने और कब की?
Ans. जवाहरलाल नेहरू, 1929
5. बारदोली सत्याग्रह को किसने नेतृत्व प्रदान किया था? यह आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
Ans. सरदार वल्लभभाई पटेल ने, 1926 में
5. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-
अ ब
1. लार्ड लिटन (क) के०बी० हेडगेवार
2. ब्रिगेडियर जनरल डायर (ख) मोतीलाल नेहरू
3. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ग) जालियाँवाला बाग
4. नेहरू रिपोर्ट (घ) नमक सत्याग्रह
5. दांडी यात्रा (ड़) वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट
Ans. 1.(ड़), 2.(ग), 3.(क), 4.(ख), 5.(घ)
0 टिप्पणियाँ