•इंडो-चाइना (हिंदचीन) में उपनिवेशवाद और राष्ट्रवाद•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. हिंदचीन में कौन राष्ट्र शामिल नहीं था?
(क) वियतनाम
(ख) लाओस
(ग) चीन
(घ) कंबोडिया
Ans. (ग) चीन
2. अंकोरवाट का मंदिर किस देश में बनाया गया?
(क) कंबोडिया
(ख) लाओस
(ग) वियतनाम
(घ) थाईलैंड
Ans. (क) कंबोडिया
3. हिंदचीन में आनेवाले पहले यूरोपीय व्यापारी थे
(क) डच
(ख) अंगरेज
(ग) पुर्तगाली
(घ) फ्रांसीसी
Ans. (ग) पुर्तगाली
4. फ्रेंच-इंडों-चाइना की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(क) 1802 में
(ख) 1858 में
(ग) 1883 में
(घ) 1887 में
Ans. (घ) 1887 में
5. हिंदचीन में कोलोन किन्हें कहा जाता था?
(क) विद्यार्थियों को
(ख) सैनिकों को
(ग) फ्रांसीसी नागरिकों को
(घ) चीनी नागरिकों को
Ans. (ग) फ्रांसीसी नागरिकों को
6. लियांग किचाओ कौन था?
(क) चीनी सुधारक
(ख) जापानी दार्शनिक
(ग) वियतनामी क्रांतिकारी
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) चीनी सुधारक
7. वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक कौन थे?
(क) हो ची मिन्ह
(ख) न्गूयेन आन्ह
(ग) राजा फूत्से
(घ) हुइन्ह फू सो
Ans. (क) हो ची मिन्ह
8. ‘दि हिस्ट्री ऑफ़ दि लास ऑफ़ वियतनाम’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(क) जान वेन
(ख) जान फोर्ड कपोला
(ग) फान बोई चाऊ
(घ) फान चू त्रिन्ह
Ans. (ग) फान बोई चाऊ
9. वियतनाम युद्ध की समाप्ति किस अमेरिकी राष्ट्रपति के समय में हुई?
(क) जार्ज वाशिंगटन
(ख) निक्सन
(ग) जान एफ० कैनेडी
(घ) रूजवेल्ट
Ans. (ख) निक्सन
10. जेनेवा समझौता किस वर्ष हुआ था?
(क) 1945 में
(ख) 1946 में
(ग) 1954 में
(घ) 1973 में
Ans. (ग) 1954 में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. तोंकिन अन्नाम में…….. सभ्यता संस्कृति का प्रभाव था|
Ans. चीनी
2. वियतनाम में ईसाइयत के विरुद्ध……. हुआ|
Ans. स्कालर्स रिवोल्ट
3. पाथेट लाओ का गठन…… में किया गया|
Ans. लाओस
4. …….. नामक दार्शनिक की अदालत ने वियतनाम युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया|
Ans. लार्ड रसेल
5. दिएन बिएन फू के युद्ध में……. की हार हुई|
Ans. फ्रांस
6. अंकोरवाट के विष्णु मंदिर का निर्माण राजा……. ने करवाया|
Ans. सूर्यवर्मा द्वितीय
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. वियतनाम के तोंकिन और अन्नाम पर चीनी प्रभाव था|
Ans. सही
2. होआ हाओ आंदोलन उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलन था|
Ans. सही
3. फान बोई चाऊ राजशाही के विरोधी थे|
Ans. गलत
4. वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना 1975 में हुई|
Ans. गलत
5. पाथेट लाओ का गठन सुफुन्ना बोंग ने किया|
Ans. सही
6. 1975 में लाओस का नाम बदलकर कंपूचिया कर दिया गया|
Ans. गलत
4. सारणी पर आधारित प्रश्न
सारणी
1. कोलोन- फ्रांसीसी- हिंदचीन
2. तोंकिन फ्री स्कूल- पश्चिमी शिक्षा- वियतनाम
3. हुइन्ह फू सो- होआ हाओ आंदोलन- वियतनाम
4. वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य-1945- हो ची मिन्ह
5. राजकुमार सिहानुक – कंबोडिया- शासक
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें|
1. हिंदचीन में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को क्या कहा जाता था?
Ans. कोलोन
2. वियतनाम में तोंकिन फ्री स्कूल क्यों स्थापित किए गए?
Ans. पश्चिमी शिक्षा देने के लिए
3. वियतनाम में होआ हाओ आंदोलन किसने चलाया?
Ans. हुइन्ह फू सो ने
4. 1945 में स्थापित वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
Ans. हो ची मिन्ह को
5. राजकुमार सिहानुक कौन थे?
Ans. कंबोडिया के शासक
5. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. अंकोरवाट का मंदिर (क) होआ हाओ आंदोलन
2. हुइन्ह फू सो (ख) हो ची मिन्ह
3. वियेतमिन्ह (ग) विष्णु
4. नियो-लियो-हकसत
(एन०एल०एच०एस०) (घ)सिहानुक
5. लाल खमेर सेना (ड़) लाओस
Ans. 1.(ग), 2.(क), 3.(ख), 4.(ड़), 5.(घ)
0 टिप्पणियाँ