•समाजवाद, साम्यवाद और रूस की क्रांति•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. इंग्लैंड में समाजवाद का जनक किसे माना जाता है?
(क) सेंट साइमन को
(ख) चार्ल्स फूरिए को
(ग) राबर्ट ओवेन को
(घ) लुई ब्लां को
Ans. (ग) राबर्ट ओवेन को
2. प्रथम इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी
(क) रूस में
(ख) फ्रांस में
(ग) जर्मनी में
(घ) लंदन में
Ans. (घ) लंदन में
3. 1917 की पहली रूसी क्रांति को किस नाम से जाना जाता है?
(क) फरवरी की क्रांति
(ख) मार्च की क्रांति
(ग) अक्टूबर की क्रांति
(घ) नवम्बर की क्रांति
Ans. (क) फरवरी की क्रांति
4. रूस की बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किया
(क) केरेन्सकी
(ख) ट्राटस्की
(ग) लेनिन ने
(घ) स्टालिन ने
Ans. (ग) लेनिन ने
5. 1917 की रूस की क्रांति के समय किस जार का शासन था?
(क) पीटर महान
(ख) एलेक्जेंडर प्रथम
(ग) निकोलस प्रथम
(घ) निकोलस द्वितीय
Ans. (घ) निकोलस द्वितीय
6. साम्यवादी घोषणापत्र के लेखक थे
(क) लियो टॉल्स्टॉय
(ख) मैक्सिम गोर्की
(ग) लेनिन
(घ) कार्ल मार्क्स और एंगेलस
Ans. (घ) कार्ल मार्क्स और एंगेलस
7. अप्रैल थीसिस किसने तैयार किया था?
(क) लेनिन ने
(ख) ट्राटस्की ने
(ग) केरेन्सकी ने
(घ) स्टालिन ने
Ans. (क) लेनिन ने
8. युद्ध और शांति नामक पुस्तक के लेखक थे
(क) प्लेखानोव
(ख) टाल्सटाय
(ग) गोर्की
(घ) तुर्गनेव
Ans. (ख) टाल्सटाय
9. नई आर्थिक नीति (नेप, NEP) का जन्मदाता था
(क) कार्ल मार्क्स
(ख) स्टालिन
(ग) लेनिन
(घ) ट्राटस्की
Ans. (ग) लेनिन
10. लाल सेना का गठन किया था
(क) जार एलेक्जेंडर द्वितीय ने
(ख) जार निकोलस द्वितीय ने
(ग) केरेन्सकी ने
(घ) ट्राटस्की ने
Ans. (घ) ट्राटस्की ने
11. चेका क्या था?
(क) सेना की टुकडी़
(ख) विशेष पुलिस दस्ता
(ग) पादरी वर्ग
(घ) श्रमिक वर्ग
Ans. (ख) विशेष पुलिस दस्ता
12. लेनिन ने ब्रेस्ट लिटोव्स्क की संधि (1918) किस राष्ट्र के साथ की?
(क) इंग्लैंड
(ख) फ्रांस
(ग) जर्मनी
(घ) इटली
Ans. (ग) जर्मनी
13. विश्व में साम्यवादी शासन की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई?
(क) रूस में
(ख) जर्मनी में
(ग) चेकोस्लोवाकिया में
(घ) पोलैंड में
Ans. (क) रूस में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. क्रीमिया युद्ध में रूस की……. हुई|
Ans. पराजय
2. दास कैपिटल का लेखक……. था|
Ans. कार्ल मार्क्स
3. लेनिन…… दल का नेता था|
Ans. बोल्शेविक
4. लेनिन का जन्म…… में हुआ था|
Ans. 1870
5. लेनिन का उत्तराधिकारी….. बना|
Ans. स्टालिन
6. कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था……. में|
Ans. जर्मनी
3. सही/गलत का चयन करें-
1. सेंट साइमन स्वप्नदर्शी समाजवादी था|
Ans. सही
2. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना रूस में की गई|
Ans. गलत
3. रूसी क्रांति के समय रूस का शासक जार एलेक्जेंडर द्वितीय था|
Ans. गलत
4. नारोदनिक आंदोलन रूस में हुआ|
Ans. सही
5. कौमिन्टर्न की स्थापना लेनिन ने की|
Ans. सही
4. सारणी पर आधारित प्रश्न
सारणी
1. राबर्ट ओवेन- समाजवाद का जनक- इंगलैंड
2. कार्ल मार्क्स-1867- दास कैपिटल
3. निहिलिस्ट आंदोलन- रूस- आतंकवाद
4. नयी आर्थिक नीति- सोवियत संघ- लेनिन
5. सोवियत संघ का विघटन- मिखाइल गोर्बाचेव- ग्लासनोस्त और पेरेस्त्रोइका
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें|
1. इंग्लैंड में समाजवाद का जनक किसे माना जाता है?
Ans. राबर्ट ओवेन को
2. 1867 में दास कैपिटल का प्रकाशन किसने किया था?
Ans. कार्ल मार्क्स ने
3. आतंकवादी निहिलिस्ट आंदोलन किस देश में हुआ था?
Ans. रूस ने
4. सोवियत संघ में नयी आर्थिक नीति किसने लागू की थी?
Ans. लेनिन ने
5. ग्लोसनोस्त और पेरेस्त्रोइका की नीति किसने लागू की जिससे सोवियत संघ का विघटन हुआ?
Ans. मिखाइल गोर्बाचेव ने
5. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो (क) रूसी संसद
2. केरेन्सकी (ख) मिखाइल गोर्बाचेव
3. ड्यूमा (ग) मार्क्स और एंगेल्स
4. ग्लासनोस्त (घ) मेन्शेविक दल का नेता
5. फौलादी पुरुष (ड़) स्टालिन
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(ख), 5.(ड़)
0 टिप्पणियाँ