•यूरोप में राष्ट्रवाद-उदय और विकास•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, या घ) लिखें|
1. नेपोलियन ने जर्मनी में किस संघ की स्थापना की?
(क) ट्रांसपेडेन संघ
(ख) सिसेल्पाइन संघ
(ग) राइन राज्यसंघ
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) राइन राज्यसंघ
2. हंगरी की भाषा क्या थी?
(क) इतालवी
(ख) मैग्यार
(ग) पोलिश
(घ) फ्रेंच
Ans. (ख) मैग्यार
3. जाल्वेराइन की स्थापना किस राज्य ने की?
(क) प्रशा ने
(ख) आस्ट्रिया ने
(ग) सार्डिनिया ने
(घ) नेपल्स ने
Ans. (क) प्रशा ने
4. ‘यंग यूरोप’ की स्थापना किसने की थी?
(क) मेजिनी ने
(ख) कावूर ने
(ग) गैरीबॉल्डी ने
(घ) बिस्मार्क ने
Ans. (क) मेजिनी ने
5. यूनान के स्वतंत्रता संग्राम में किसकी पराजय हुई?
(क) यूनान की
(ख) तुर्की की
(ग) रूस की
(घ) फ्रांस
Ans. (ख) तुर्की की
6. ‘फ्रेंड्स आफ इटली’ नामक संस्था का गठन किसने किया था?
(क) जियोबर्टी ने
(ख) चार्ल्स एलबर्ट ने
(ग) विक्टर इमैनुएल ने
(घ) मेजिनी ने
Ans. (घ) मेजिनी ने
7. फ्रैंकफर्ट की संधि किस वर्ष हुई थी?
(क) 1864 में
(ख) 1866 में
(ग) 1870 में
(घ) 1871 में
Ans. (घ) 1871 में
8. 1830 की क्रांति के बाद फ्रांस में किस प्रकार का शासन स्थापित हुआ?
(क) संघीय शासन-व्यवस्था
(ख) संवैधानिक राजतंत्र
(ग) निरंकुश राजतंत्र
(घ) गणराज्य
Ans. (ख) संवैधानिक राजतंत्र
9. सेडोवा के युद्ध में किसकी पराजय हुई?
(क) आस्ट्रिया की
(ख) प्रशा की
(ग) नेपल्स की
(घ) सार्डिनिया की
Ans. (क) आस्ट्रिया की
10. किस युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण पूरा हुआ?
(क) क्रीमिया का युद्ध
(ख) सेडोवा का युद्ध
(ग) प्रशा डेनमार्क युद्ध
(घ) सीडान का युद्ध
Ans. (घ) सीडान का युद्ध
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. अर्न्स्ट रेनन ने…….. की व्याख्या की|
Ans. राष्ट्रवाद
2. फ्राइडरीख लिस्ट जर्मन…….. थे|
Ans. अर्थशास्त्री
3. मेटरनिख आस्ट्रिया का….. था|
Ans. चांसलर
4. ……. को यूरोपीय सभ्यता का पालना कहा जाता था|
Ans. यूनान
5. एड्रियानोपुल की संधि तुर्की और……. में हुई|
Ans. रूस
6. ‘यंग इटली’ की स्थापना…….. ने की|
Ans. मेजिनी
7. ‘लाल कुर्ती’ का गठन……. ने किया|
Ans. गैरीबॉल्डी
8. मेटरनिख का पतन वर्ष…… में हुआ|
Ans. 1848
9. सेडोवा का युद्ध वर्ष……… में हुआ|
Ans. 1866
10. जर्मनी के एकीकरण के बाद जर्मन सम्राट….. बना|
Ans. विलियम प्रथम
3. सही/गलत का चयन करें-
1. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने यूरोप में राष्ट्रवाद का प्रसार किया|
Ans. सही
2. मेटरनिख उदारवादी राष्ट्रवाद था|
Ans. गलत
3. कार्ल्सबाद के आदेशों द्वारा उदारवाद का प्रसार किया गया|
Ans. गलत
4. नव गुएल्फ आंदोलन जर्मनी में हुआ|
Ans. गलत
5. ‘रक्त और लौह’ की नीति मेजिनी ने अपनाई|
Ans. गलत
4. सारणी पर आधारित प्रश्न
सारणी
1. अर्न्स्ट रेनन -फ्रांसीसी दार्शनिक- राष्ट्रवाद की नयी परिभाषा
2. मेटरनिख- आस्ट्रिया का चांसलर- कार्ल्सबाद के आदेश
3. यूरोप का मरीज- आटोमन साम्राज्य- तुर्की
4. जर्मेनियम- जर्मनी- राष्ट्रवाद का नारी प्रतीक
5. कार्बोनारी- इटली- गुप्त संस्था
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें|
1. राष्ट्रवाद की नयी परिभाषा किसने दी? वह कौन था?
Ans. अर्न्स्ट रेनन ने, फ्रांसीसी दार्शनिक
2. कार्ल्सबाद के आदेश किसने जारी किए?
Ans. मेटरनिख ने
3. ‘यूरोप का मरीज’ किसे कहा जाता था?
Ans. तुर्की को
4. जर्मनी में राष्ट्रवाद का प्रतीक कौन थी?
Ans. जर्मेनियम
5. कार्बोनारी नामक गुप्त संस्था की स्थापना किस देश में की गई?
Ans. इटली में
5. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-
अ ब
1. अर्न्स्ट रेनन (क)तुर्की
2. जाल्वेराइन (ख) मेजिनी
3. यंग इंडिया (ग) शुल्क संघ
4. ‘यूरोप का मरीज’ (घ) फ्रांसीसी दार्शनिक
5. विक्टर इमैनुएल (ड़) यूनान
6. हीगेल (च) सार्डिनिया का राजा
7. गैरीबॉल्डी (छ) जर्मन दार्शनिक
8. यूरोपीय सभ्यता का पालन (ज) इतालवी देशभक्त
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(क), 5.(च), 6.(छ), 7.(ज), 8.(ड़)
0 टिप्पणियाँ