Bharti Bhawan Geography Class-10:Chapter-11:Question Answer:भूगोल: कक्षा-10:अध्याय-11:प्रश्न उत्तर

         मानचित्र अध्ययन (उच्चावच प्रदर्शन) 




                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न



1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|


1. यदि समोच्च रेखाएँ एक दूसरे से बहुत अधिक दूरी पर खींची गयी हो तो इनसे किस प्रकार की भूआकृति का प्रदर्शन होता है? 
(क) धीमी ढाल
(ख) खड़ी ढाल
(ग) सागरतल
(घ) सीढीनुमा ढाल
Ans. (क) धीमी ढाल
2. यदि भूमि की ढाल को छोटी छोटी और सटी हुई रेखाओं से प्रदर्शित किया गया हो तो इसे क्या कहा जाता है? 
(क) छायाकरण
(ख) हैश्यूर
(ग) समोच्च रेखाएँ
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) हैश्यूर
3. यदि समोच्च रेखाओं द्वारा किसी नदी को प्रदर्शित करने में दो या दो से अधिक रेखाएँ एक ही बिंदु पर मिलती दिखाई गयी हों तो उस स्थान पर किस प्रकार की भूआकृति का अनुमान लगाया जाता है? 
(क) झील
(ख) पहाड़
(ग) जलप्रपात
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) जलप्रपात
4. जब समोच्च रेखाएँ संकेन्द्रीय वृत्ताकार हों जिनके बीच की वृत्तीय रेखा अधिक ऊंचाई प्रदर्शित करती हो तो इससे किस प्रकार की भूआकृति का अनुमान लगाया जाता है? 
(क) पहाड़
(ख) पठार
(ग) नदीघाटी
(घ) जलप्रपात
Ans. (क) पहाड़
5. उच्चावच प्रदर्शन की हैश्यूर विधि का विकास किसने किया था? 
(क) गुटेन्बर्ग
(ख) लेहमान
(ग) गिगर
(घ) रिटर
Ans. (ख) लेहमान
6. पहाड़ी छायाकरण विधि में भूआकृतियों पर किस दिशा से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है? 
(क) उत्तर पूर्व
(ख) दक्षिण पूर्व
(ग) पश्चिमोत्तर
(घ) दक्षिण पश्चिम
Ans. (ग) पश्चिमोत्तर
7. तल चिह्न की सहायता से चिह्नित ऊंचाई को उस स्थान का क्या कहा जाता है? 
(क) विशेष ऊंचाई
(ख) स्थानिक ऊंचाई
(ग) त्रिकोणमितीय स्टेशन
(घ) समोच्च रेखा
Ans. (ख) स्थानिक ऊंचाई
8. स्तर रंजन विधि में मानचित्र में नीले रंग से किस प्रकार के भाग को दिखाया जाता है? 
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) वन क्षेत्र
(घ) जलीय भाग
Ans. (घ) जलीय भाग
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. …… को आधार मानकर धरातल की ऊँचाई नापी जाती है|
Ans. सागरतल
2. भूमि की ढाल को दिखाने के लिए छोटी छोटी और सटी रेखाओं को……. कहा जाता है|
Ans. रेखाचिह्न(हैश्यूर) 
3. यदि मानचित्र में कोई क्षेत्र पीले रंग से प्रदर्शित हो तो वहाँ…… का अनुमान लगाया जाता है|
Ans. मरुभूमि
4. धीमी ढाल प्रदर्शित करनेवाली समोच्च रेखाएँ….. खींची जाती है|
Ans. दूर दूर
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-




Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(ख), 4.(क) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ