Bharti Bhawan Geography Class-10:Chapter-12:Question Answer:भूगोल: कक्षा-10:अध्याय-12:प्रश्न उत्तर

               प्राकृतिक संकट और आपदा


  
                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न



1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ख, ग) लिखें|

1. सुनामी का कारण क्या है? 
(क) स्थलीय क्षेत्र में भूकम्प
(ख) महाद्वीप में कहीं भी भूकम्प
(ग) समुद्र के भीतर भूकम्प
(घ) इनके अतिरिक्त अन्य कारण
Ans. (ग) समुद्र के भीतर भूकम्प
2. इनमें कौन प्राकृतिक आपदा है? 
(क) दंगा
(ख) आतंकवाद
(ग) महामारी
(घ) इनमें से सभी
Ans. (ग) महामारी
3. बाढ़ किस प्रकार की आपदा है? 
(क) प्राकृतिक
(ख) मानव जनित
(ग) सामान्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) प्राकृतिक
4. उत्तर बिहार का कौन सा भाग सबसे अधिक बाढ़ग्रस्त है? 
(क) पूर्वी
(ख) पश्चिमी
(ग) दक्षिणी
(घ) उत्तरी 
Ans. (क) पूर्वी
5. कोसी में बाढ़ आने का क्या कारण है? 
(क) अधिक वर्षा
(ख) हिमालय की बर्फ का पिघालना
(ग) नदी के पेंदे में गाद भरना
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
6. 26 दिसम्बर 2004 को आई सुनामी से भारत का कौन सा द्वीप ज्यादा प्रभावित हुआ था? 
(क) निकोबार
(ख) लक्ष
(ग) न्यू मूरे
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) निकोबार
7. महासागर की तली में होनेवाले कंपन को किस नाम से पुकारा जाता है? 
(क) भूकम्प
(ख) चक्रवात
(ग) सुनामी
(घ) ज्वालामुखी
Ans. (ग) सुनामी
8. भूकम्प या सुनामी से बचाव का निम्नलिखित में कौन तरीका ठीक नहीं है? 
(क) भूकम्प के पूर्वानुमान को गम्भीरता से लेना
(ख) भगवान की प्रार्थना करना
(ग) भूकम्परोधी भवनों का निर्माण
(घ) राहत के लिए गैर सरकारी संगठनों को तैयार रखना
Ans. (ग) भूकम्परोधी भवनों का निर्माण



2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. …. को बाढ का देश कहा जाता है|
Ans. बांग्लादेश
2. भारत में चक्रवात का समय…… से…….. तक है|
Ans. मई जून, अक्टूबर नवम्बर
3. भूस्खलन……,……,…… राज्यों में हुआ है|
Ans. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
4. सुनामी….. भाषा का शब्द है|
Ans. जापानी
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

              अ                                 ब

1. भूकम्प तीव्रतामापक           (क) बंगाल की खाड़ी
2. तूफान महोर्मि                    (ख) कोसी नदी
3. 2008 की प्रलयंकारी बाढ    (ग) सुनामी
4. 26 दिसम्बर 2004          (घ) रिक्टर पैमाना
Ans. 1.(घ), 2.(क), 3.(ख), 4.(ग) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ