परिवहन, संचार और व्यापार
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. भारत में कितने आकाशवाणी केन्द्र है?
(क) 52
(ख) 152
(ग) 403
(घ) लगभग 450
Ans. (ग) 403
2. भारत में टेलीफोन की सेवाएँ कब आरम्भ हुईं?
(क) 1815 में
(ख) 1881 में
(ग) 1912 में
(घ) 1947 में
Ans. (ख) 1881 में
3. इनमें कौन व्यापारिक केंद्र गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?
(क) कानपुर
(ख) भागलपुर
(ग) जबलपुर
(घ) वाराणसी
Ans. (ग) जबलपुर
4. दिल्ली से कोलकाता तक की राष्ट्रीय सड़क किस नाम से प्रसिद्ध है?
(क) NH-1
(ख) NH-2
(ग) NH-4
(घ) NH-5
Ans. (ख) NH-2
5. भारत के किस राज्य में सड़कों की लम्बाई सबसे अधिक है?
(क) बिहार में
(ख) तमिलनाडु में
(ग) उत्तर प्रदेश में
(घ) केरल में
Ans. (ग) उत्तर प्रदेश में
6. भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष हुआ था?
(क) 1986 में
(ख) 1988 में
(ग) 1989 में
(घ) 1985 में
Ans. (क) 1986 में
7. निम्नलिखित में कौन नई आर्थिक नीति का अंग नहीं है?
(क) राष्ट्रीयकरण
(ख) वैश्वीकरण
(ग) उदारीकरण
(घ) निजीकरण
Ans. (क) राष्ट्रीयकरण
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. भारत में सड़कों की सबसे अधिक लम्बाई……. राज्य में मिलती है|
Ans. उत्तर प्रदेश
2. भारतीय रेलमार्गों की कुल लम्बाई…… किलोमीटर है|
Ans. 65,436
3. सबसे लम्बी दूरी तय करनेवाली रेलगाड़ी….. एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध है|
Ans. विवेक
4. जीवन रेखा एक्स्प्रेस नाम की एक विशेष रेलगाड़ी…… को चलनी शुरू हुआ|
Ans. 16 जुलाई 1991
5. भारतीय रेलमार्ग कुल…. क्षेत्रों (zones) में विभाजित है|
Ans. 17
6……… भारत के पूर्वी तट का महत्वपूर्ण पतन है|
Ans. कोलकाता (हल्दिया)
7. मार्मगाओ……. राज्य में स्थित है और न्यू मंगलौर….. राज्य में|
Ans. गोवा, कर्नाटक
8. ….. तमिलनाडु में स्थित सबसे दक्षिणी पत्तन है|
Ans. तूतीकोरिन
9. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय सड़कों की कुल लम्बाई…. लाख किलोमीटर थी|
Ans. 4
10. भारत के कुल….. डाक क्षेत्रों में बांटा गया है|
Ans. 8
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. एक्सप्रेस मार्ग (क) कोल्लम से कोट्टापुरम
2. विश्व की सबसे ऊँची सड़क (ख)65, 426 किमी
3. ग्रेट डेक्कन महा मर्ग (NH-7) (ग)लेह, मनाली
4. कुल रेलमार्ग (घ) मुम्बई पुणे
5. राष्ट्रीय(नौगम्य) जलमार्ग-3 (ड़) वाराणसी से कन्याकुमारी
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ड़), 4.(ख), 5.(क)
1. कांडला पत्तन (क) पश्चिम बंगाल
2. नोवा शेवा पत्तन (ख) गोवा
3. मार्मगाओ पत्तन (ग) ओडिशा
4. पारादीप पत्तन (घ) महाराष्ट्र
5. हल्दिया पत्तन (ड़) गुजरात
Ans. 1.(ड़), 2.(घ), 3.(ख), 4.(ग), 5.(क)
0 टिप्पणियाँ