Bharti Bhawan Geography Class-10:Chapter-7:Question Answer:भूगोल: कक्षा-10:अध्याय-7:प्रश्न उत्तर

                          कृषि संसाधन




                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर(क, ख, ग, घ) लिखें|

1. इनमें कौन गेहूँ का प्रमुख उत्पादक नहीं है? 
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) तमिलनाडु
(घ) राजस्थान
Ans. (ग) तमिलनाडु
2. किस राज्य में धान के सिंचित क्षेत्र अधिक मिलते हैं? 
(क) पश्चिम बंगाल में
(ख) तमिलनाडु में
(ग) आंध्र प्रदेश में
(घ) उत्तर प्रदेश में
Ans. (ख) तमिलनाडु में
3. भारत में ज्वार की सबसे अधिक खेती कहाँ होती है? 
(क) महाराष्ट्र में
(ख) गुजरात में
(ग) उत्तर प्रदेश में
(घ) तमिलनाडु में
Ans. (क) महाराष्ट्र में
4. अधिक दिनों तक वर्षा का वियोग सहना किस फसल के लिए घातक होता है? 
(क) धान
(ख) गेहूँ
(ग) चाय
(घ) कपास
Ans. (ग) चाय
5. किस फसल की खेती के लिए ढालू भूमि आवश्यक है? 
(क) गेहूँ
(ख) कपास
(ग) कहवा
(घ) गन्ना
Ans. (ग) कहवा
6. कौन सा राज्य भारत का जूट क्षेत्र कहलाता है? 
(क) असम
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) ओडिशा
(घ) तमिलनाडु
Ans. (ख) पश्चिम बंगाल
7. दक्षिण भारत में सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य कौन है? 
(क) आंध्र प्रदेश
(ख) ओडिशा
(ग) महाराष्ट्र
(घ) तमिलनाडु
Ans. (ग) महाराष्ट्र
8. आपरेशन फ्लड से क्या तात्पर्य है? 
(क) बाढ़ नियंत्रण
(ख) डेयरी विकास
(ग) बांध मरम्मत
(घ) धान की उन्नत खेती
Ans. (ख) डेयरी विकास
9. हरित क्रांति का दूसरा चरण कब प्रारंभ हुआ? 
(क) 1983-84 में
(ख) 1951-52 में
(ग) 2000-01 में
(घ) 1914-15 में
Ans. (क) 1983-84 में
10. दुग्ध उत्पादन से संबंधित आपरेशन फ्लड 2 नामक योजना कब प्रारंभ की गई? 
(क) 1970 में
(ख) 1985 में
(ग) 1981 में
(घ) 1999 में
Ans. (ग) 1981 में
11. जैम, जेल, स्क्वाश इत्यादि का कच्चा माल क्या है? 
(क) सब्जी
(ख) गन्ना
(ग) फल
(घ) मकई
Ans. (ग) फल
12. हारवेस्टर और थ्रेसर का प्रयोग किस कार्य में किया जाता है? 
(क) चीनी उत्पादन में
(ख) कृषि में
(ग) पशुपालन में
(घ) दूध उत्पादन में
Ans. (ख) कृषि में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. नीलगिरि……. और……. उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है|
Ans. चाय, कहवा(काफी) 
2. रबर का उत्पादन मुख्य रूप से……. में होता है|
Ans. केरल
3. …. भारत का नारियल प्रदेश कहलाता है|
Ans. केरल
4. भारत में सबसे अधिक चाय निर्यात करनेवाले पत्तन…… है|
Ans. कोलकाता
5. भारत के….. क्षेत्र में गरम मसालों की खेती की जाती है|
Ans. मालबार तटीय
6. जूट उत्पादन के लिए…… राज्य भारत में प्रसिद्ध है|
Ans. प० बंगाल
7. भारत में धान का प्रतिहेक्टेयर सबसे अधिक उत्पादन….. राज्य में होता है|
Ans. पंजाब
8. भारत में ज्वार की सबसे अधिक खेती…… राज्य में होती है|
Ans. महाराष्ट्र
9. आपरेशन फ्लड 1 नामक योजना……. में प्रारंभ की गई|
Ans. 1970
10. राजस्थान, आंध्र प्रदेश और बिहार की कुछ भूमि सिंचाई की सुविधा न होने के कारण…. रह जाती है|
Ans. परती
11. उन्नत किस्म के बीजों से अच्छे…. उगते है|
Ans. पौधे
12. भूमि की नमी समाप्त होने पर…. की आवश्यकता पड़ती है|
Ans. सिंचाई
13. कृषिकार्य से बचे समय में गाय, बकरी इत्यादि का पालन…… का स्त्रोत है|
Ans. आय

3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

     अ                                 ब

1. दूध                       (क) हरित क्रांति
2. काफी                    (ख) बासमती
3. चावल                      (ग) आपरेशन फ्लड
4. गेहूँ सहित अन्य खाद्यान्न  (घ)अरेबिका और रोबस्टा
5. पशुपालन                (ड़) आर्द्र भूमि कृषि की उपज
6. हिमाच्छादित हिमालय    (च)भूतों निर्धारण योजना
7. चकबंदी        (छ)सदानीरा नदियों का उद्गम स्थल
8. मक्का, खीरा, ककड़ी, खरबूजा   (ज)पूरक आर्थिक                                                          साधन
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(ख), 4.(क), 5.(ज), 6.(छ), 7.(च), 8.(ड़) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ