Bharti Bhawan Geography Class-10:Chapter-6:Question Answer:भूगोल: कक्षा-10:अध्याय-6:प्रश्न उत्तर

                  ऊर्जा या शक्ति संसाधन



                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. भारत में विद्युत की सबसे अधिक खपत किसमें है? 
(क) घरेलू कामों में
(ख) व्यापारिक कामों में
(ग) उद्योगों में
(घ) कृषि कार्यों में
Ans. (ग) उद्योगों में
2. भारत में खनिज तेल का उत्पादन 2010 में कितना रहा? 
(क) 72 लाख टन
(ख) 7 करोड़ टन
(ग) 3 करोड़ 35 लाख टन
(घ) 9 करोड़ टन
Ans. (ग) 3 करोड़ 35 लाख टन
3. पेट्रोलियम किन चट्टानों में मिलता है? 
(क) आग्नेय
(ख) परतदार
(ग) रूपांतरित
(घ) इनमें से सभी
Ans. (ख) परतदार
4. इनमें कहाँ प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं? 
(क) छत्तीसगढ़
(ख) कर्नाटक
(ग) त्रिपुरा
(घ) मध्यप्रदेश
Ans. (ग) त्रिपुरा
5. भारत में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत कौन सा है? 
(क) कोयला
(ख) पेट्रोलियम
(ग) प्राकृतिक गैस
(घ) जलविद्युत
Ans. (क) कोयला
6. इनमें कौन खनिज केरल तट पर बालू के रूप में मिलता है? 
(क) यूरेनियम
(ख) कोयला
(ग) थोरियम
(घ) सोना
Ans. (ग) थोरियम
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. खनिज तेल में कोयले की अपेक्षा….. ऊर्जा उत्पन्न करने की शक्ति होती है|
Ans. अधिक
2. ……. और थोरियम परमाणु खनिज है|
Ans. यूरेनियम
3. आणविक शक्ति केन्द्र रावतभाटा……. (राज्य) में अवस्थित है|
Ans. राजस्थान
4. उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध आणविक शक्ति केन्द्र….. है|
Ans. नरोरा
5. भारत का अधिकतर कोयला…. किस्म का है|
Ans. बिटूमेनी
6. रानीगंज क्षेत्र……. (राज्य) में है और ललमटिया क्षेत्र….. (राज्य) में|
Ans. प० बंगाल, झारखण्ड
7. कोयली तेलशोधक कारखाना……….. क्षेत्र से कच्चा तेल प्राप्त करता है|
Ans. खंभात बेसिन (अंकलेश्वर) 
8. प्राकृतिक गैस का सर्वाधिक उत्पादन…….. (तेल क्षेत्र) से प्राप्त होता है|
Ans. बाम्बे हाई
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

       अ                                     ब
1. ऐंथ्रासाइट       (क) एशिया की प्रथम जल विद्युत                                         परियोजना
2. कलपक्कम    (ख)ऊर्जा का गैर परम्परागत स्त्रोत
3. डिगबोई     (ग)कार्बन की मात्रा 80℅ से अधिक
4. एल०पी०जी०          (घ)आणविक शक्ति केन्द्र
5. शिवसमुद्रम जल विद्युत  (ड़)तेल उत्पादक क्षेत्र
6. पवन ऊर्जा              (च)घरेलू उपयोग के लिए
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(ड़), 4.(च), 5.(क), 6.(ख) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ