खनिज संसाधन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. निम्नलिखित किस खनिज में भारत सुसंपन्न है?
(क) तांबा
(ख) लोहा
(ग) सोना
(घ) चांदी
Ans. (ख) लोहा
2. इनमें कौन लौह अयस्क नहीं है?
(क) हेमाटाइट
(ख) मैग्नेटाईट
(ग) ऐन्थ्रेसाइट
(घ) लाइमोनाइट
Ans. (ग) ऐन्थ्रेसाइट
3. इनमें कौन लोहे का निर्यात नहीं करता?
(क) मुम्बई
(ख) कोलकाता
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापट्टनम
Ans. (क) मुम्बई
4. इनमें कौन मैंगनीज का महत्वपूर्ण उत्पादक नहीं है?
(क) ओडिशा
(ख) कर्नाटक
(ग) तमिलनाडु
(घ) महाराष्ट्र
Ans. (ग) तमिलनाडु
5. झारखंड का घाटशिला किसी खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(क) तांबा
(ख) बाक्साइट
(ग) अबरक
(घ) लौह अयस्क
Ans. (क) तांबा
6. किस प्रकार की चट्टानों में खनिजों का जमाव परतों में मिलता है?
(क) आग्नेय
(ख) अवसादी
(ग) रूपांतरित
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (घ) इनमें से कोई नहीं
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. ………. से ऐल्युमिनियम तैयार किया जाता है|
Ans. बाक्साइट
2. अबरक……. उद्योग में काम आता है|
Ans. विद्युत
3. ….. में अबरक का सबसे ज्यादा भंडार है|
Ans. आंध्र प्रदेश
4. राजस्थान के अलवर जिले में……. (खनिज) मिलता है|
Ans. लौह
5. …… पहाड़ी से भद्रावती कारखाने को लोहा मिलता है|
Ans. बाबूदाना
6. महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मैंगनीज उत्पादन……. राज्य में होता है|
Ans. मध्य प्रदेश
7. …… राज्य का अबरक बंगाल रूबी के नाम से जाना जाता है|
Ans. झारखण्ड
8. हेमाटाइट और…… उच्च कोटि के लौह अयस्क है|
Ans. मैग्नेटाईट
9. ……… से जापान को लौह अयस्क निर्यात किया जाता है|
Ans. विशाखापट्टनम
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
खनिज उत्पादन क्षेत्र
1. लौह अयस्क (क) घाटशिला क्षेत्र
2. मैंगनीज (ख) गुडूर क्षेत्र
3. बाक्साइट (ग) बगियाबुरू
4. अबरक (घ) कैरा क्षेत्र
5. तांबा (ड़) गंगपुर
अयस्क प्राप्त होनेवाली धातु
6. हेमाटाइट (च) तांबा
7. बाक्साइट (छ) लोहा
8. कापर पाइराइट (ज) ऐलुमिनियम
Ans. 1.(ग), 2.(ड़), 3.(घ), 4.(ख), 5.(क), 6.(छ), 7.(ज), 8.(च)
0 टिप्पणियाँ