Bharti Bhawan Geography Class-10:Chapter-4:Question Answer:भूगोल: कक्षा-10:अध्याय-4:प्रश्न उत्तर

                 •वन और वन्य प्राणी संसाधन•


                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ,) लिखें|


1. निम्नलिखित में कौन भारत को छोड़ अन्य देश में दुर्लभ है? 
(क) भालू और गीदड़
(ख) बाघ और सिंह
(ग) गधे और हाथी 
(घ) हनुमान और हरिण 
Ans. (ख) बाघ और सिंह
2. इनमें कौन हमारे देश से प्रायः लुप्त हो चुका है? 
(क) चीता 
(ख) हनुमान
(ग) गैंडा
(घ) तेंदुआ
Ans. (क) चीता 
3. इनमें कौन शाकाहारी नहीं है? 
(क) गैंडा
(ख) बारहसिंगा
(ग) हरिण
(घ) भेड़िया
Ans. (घ) भेड़िया
4. इनमें किस पेड़ की लकड़ी बहुत कड़ी होती है? 
(क) देवदार 
(ख) हेसलाक
(ग) सागवान
(घ) बलूत
Ans. (ग) सागवान
5. इनमें कौन वन और वन्य प्राणियों के विनाश का कारण नहीं बनता? 
(क) कृषि क्षेत्रों में अत्यधिक वृद्धि
(ख) बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का होना
(ग) व्यापार की वृद्धि
(घ) पशुचारण और लकड़ी कटाई
Ans. (ग) व्यापार की वृद्धि
6. 2001 में भारत में वनाच्छादित भूभाग देश के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत था? 
(क) 19.27
(ख) 20.60
(ग) 20
(घ) 25
Ans. (क) 19.27
7. भारत की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार, देश के कितने प्रतिशत भूभाग पर वन रहना चाहिए? 
(क) 20
(ख) 22.5
(ग) 33.3
(घ) 40
Ans. (ग) 33.3
8. भारत के किस राज्य में वनाच्छादित भूभाग का क्षेत्र सबसे अधिक है? 
(क) केरल
(ख) कर्नाटक
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) उत्तर प्रदेश
Ans. (ग) मध्य प्रदेश
9. वन संरक्षण और प्रबंधन की दृष्टि से वनों को कितने वर्गों में रखा गया है? 
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6
Ans. (क) 3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ