आपदा प्रबंधन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. बाढ आने पर कैसे स्थान पर जाना उचित है?
(क) गाँव के बाहर
(ख) खेतों में
(ग) घर में ही
(घ) बाल बच्चों सहित ऊंची भूमि पर
Ans. (घ) बाल बच्चों सहित ऊंची भूमि पर
2. बस्ती में आग लगने पर निम्नलिखित कौन सा कार्य आवश्यक है?
(क) दरवाजे एवं खिड़कियाँ बंद रखना
(ख) आग बुझाने की प्रतिक्षा करना
(ग) अग्निशामक बुलाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) अग्निशामक बुलाना
3. भूकम्प के समय मलबे में दबे व्यक्ति का पता लगाने में कौन सबसे अधिक सहायक होता है?
(क) बायोराडार
(ख) इन्फ्रारेड कैमरा
(ग) प्रशिक्षित कुत्ता
(घ) इनमें से सभी
Ans. (ग) प्रशिक्षित कुत्ता
4. आपदा के समय सामान्य संचार व्यवस्था के भंग होने का क्या कारण है?
(क) कम ऊंचाई के टावर का होना
(ख) टावरों के बीच की दूरी का अधिक होना
(ग) केबिल का टूटना
(घ) इनके अतिरिक्त अन्य कारण
Ans. (ख) टावरों के बीच की दूरी का अधिक होना
5. यदि बिजली के तारों में आगे लगी हो तो तत्काल क्या करना चाहिए?
(क) तारों पर पानी डालना चाहिए
(ख) विद्युतकर्मियों के आने की प्रतिक्षा करनी चाहिए
(ग) मेनस्विच आफ कर देना चाहिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) मेनस्विच आफ कर देना चाहिए
6. लम्बे समय का सूखा बदल जाता है
(क) सुखाड़ में
(ख) महामारी में
(ग) अकाल में
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) अकाल में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. बाढ़ का पानी कम होने पर……. और…… का छिड़काव करना चाहिए|
Ans. डी०डी०टी०, ब्लीचिंग पाउडर
2. आग से जले स्थान पर……. या……. का लेप लगाना चाहिए|
Ans. बरनौल, मरहम
3. …….. उपग्रह संसाधनों की खोज करता है, जबकि…… उपग्रह आपदा संबंधी चेतावनी देता है|
Ans. आई०आर०एस०एस०, इनसेट
4. PSTN का पूरा नाम…….. है|
Ans. पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (सार्वजनिक टेलीफोन सेवा)
5. हैम आपरेटर…… ने अंडमान से सबसे पहले 2004 की सुनामी की सूचना दी थी|
Ans. संदीप बरुआ
6. अमेरिका और जापान में बराबर….. आते रहते हैं|
Ans. भूकम्प
7. ज्वालामुखी, भूकम्प और सुनामी की……. नहीं की जा सकती|
Ans. भविष्यवाणी
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-
अ
1. आकस्मिक प्रबंधन के घटक
2. समुद्रतल की हलचल मापनेवाला यंत्र
3. हैम रेडियो
4. पूर्वानुमान लगाना कठिन
5. बाढ़ से बचाव
6. बालू, मिट्टी और पानी डालना
ब
(क) आग लगने पर
(ख) आपदा की स्थिति में संचार की वैकल्पिक व्यवस्था
(ग) सुनामीटर
(घ) स्थानीय प्रशासन, स्वयं सेवी संगठन और गांव मुहल्ले के लोग
(ड़) भूकम्प
(च) वृक्षारोपण
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(ड़), 5.(च), 6.(क)
0 टिप्पणियाँ