•वैश्वीकरण•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें|
1. वैश्वीकरण की प्रमुख विशेषता है
(क) वस्तुओं का मुक्त प्रवाह
(ख) पूंजी का मुक्त प्रवाह
(ग) प्रोद्यौगिकी का मुक्त प्रवाह
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
2. वैश्वीकरण के फलस्वरूप दो देशों के उत्पादकों के बीच प्रतिस्पर्धा
(क) कम होगी
(ख) बढ़ जाएगी
(ग) घटती बढ़ती रहेगी
(घ) कोई परिवर्तन नहीं होगा
Ans. (ख) बढ़ जाएगी
3. बहुराष्ट्रीय निगमों द्वारा दूसरे देशों में निवेश का सबसे सामान्य तरीका है
(क) नये कारखानों की स्थापना
(ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना
(ग) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी
(घ) इनमें से सभी
Ans. (ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना
4. सरकार की नवीन आर्थिक नीति का अंग है
(क) उदारीकरण
(ख) निजीकरण
(ग) वैश्वीकरण
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
5. वैश्वीकरण से किसके जीवन स्तर में सुधार हुआ है?
(क) सभी लोगों के
(ख) संपन्न वर्ग के लोगों के
(ग) अकुशल श्रमिकों के
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) संपन्न वर्ग के लोगों के
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. लगभग तीन दशक पूर्व की तुलना में भारतीय खरीदारों के पास अब वस्तुओं के अधिक…….. है|
Ans. विकल्प
2. वैश्वीकरण का अभिप्राय देश की अर्थव्यवस्था का…… की अर्थव्यवस्था से समन्वय है|
Ans. विश्व
3. बहुराष्ट्रीय निगमों ने विभिन्न देशों के उत्पादन को……. का कार्य किया है|
Ans. जोड़ने
4. वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करनेवाले कारकों में……. प्रौद्योगिकी का विकास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है|
Ans. सूचना एवं संचार
5. विश्व के विभिन्न देशों के बीच मुक्त……. वैश्वीकरण का आधार है|
Ans. व्यापार
6. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना……… में हुई है|
Ans. 1995
7. विश्व व्यापार संगठन सभी देशों के लिए……. से संबंधित नियम बनाता है|
Ans. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
8. वैश्वीकरण से भारतीय उद्योगों की…….. में वृद्धि होने की संभावना है|
Ans. कुशलता
9. औद्योगिक क्रांति के पश्चात…… की प्रक्रिया अधिक तीव्र हुई है|
Ans. वैश्वीकरण
10. आयात पर लगाए जानेवाले कर व्यापार…….. है|
Ans. अवरोधक
3. सही/गलत का चयन करें-
1. वैश्वीकरण का मुक्त व्यापार की नीति से कोई संबंध नहीं है|
Ans. गलत
2. बहुराष्ट्रीय निगमों का उत्पादन किसी देश की सीमाओं के भीतर होता है|
Ans. गलत
3. बहुराष्ट्रीय निगमों ने विभिन्न देशों के उत्पादन को जोड़ने का कार्य किया है|
Ans. सही
4. वैश्वीकरण को प्रभावित करनेवाले कारकों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है|
Ans. सही
5. विश्व व्यापार संगठन की नीति विकासशील देशों के पक्ष में है|
Ans. गलत
6. वैश्वीकरण से व्यापार का क्षेत्र संकुचित हो जाता है|
Ans. गलत
7. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों पर सरकार का कोई नियत्रंण नहीं रहता है|
Ans. गलत
8. वैश्वीकरण से बिहार के पर्यटन उद्योगों को प्रोत्साहन है|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ