वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. वायु में ध्वनि-तरंगें
(क) अनुदैर्घ्य होती है
(ख) अनुप्रस्थ होती है
(ग) अंशतः अनुप्रस्थ और अंशतः अनुदैर्घ्य होती है
(घ) कभी अनुप्रस्थ तथा कभी अनुदैर्घ्य होती है
Ans. (क) अनुदैर्घ्य होती है
2. आवृत्ति तथा आवर्तकाल का गुणनफल होता है
(क) 1
(ख) 2
(ग) 4
(घ) 8
Ans. (क) 1
3. आवृत्ति v तथा तरंगदैर्ध्य ∆ वाले तरंग की चाल u दी जाती है, संबंध
(क) u=v∆ से
(ख) u=∆/v
(ग) u=v-∆ से
(घ) इनमें से किसी में नहीं
Ans. (क) u=v∆ से
4. श्रव्यता के परास से कम आवृत्तियों की तरंगों को कहते हैं
(क) पराश्रव्य
(ख) अवश्रव्य
(ग) सोनार
(घ) अनुरणन
Ans. (ख) अवश्रव्य
5. श्रव्यता के परास से अधिक आवृत्तियों की तरंगों को कहते हैं
(क) अवश्रव्य
(ख) ध्वनि का तरंगदैर्ध्य
(ग) पराश्रव्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) पराश्रव्य
6. किसी एकांक क्षेत्रफल से एक सेकेंड में गुजरनेवाली ध्वनि ऊर्जा को कहते हैं
(क) ध्वनि का तारत्व
(ख) ध्वनि की तीव्रता
(ग) पराध्वनि
(घ) सोनार
Ans. (ख) ध्वनि की तीव्रता
7. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि तथा परावर्तित ध्वनि के बीच समय अंतराल कम-से-कम होना चाहिए
(क) 2s
(ख) 1s
(ग) 1/15s
(घ) 0.2s
Ans. (ग) 1/15s
8. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनाई पड़ने के लिए ध्वनि का परावर्तन करनेवाली सतह को श्रोता कम-से-कम कितनी दूर होना चाहिए?
(क) 1 m
(ख) 11m
(ग) 1.1m
(घ) 110m
Ans. (ख) 11m
9. एक ध्वनि-स्रोत की आवृत्ति 10kHz है| इसके द्वारा पानी में और हवा में उत्पन्न ध्वनि-तरंगों की आवृत्तियाँ
(क) वही ं होंगी, जो ध्वनि-स्रोत की है
(ख) इन माध्यमों में तरंगों के तरंगदैर्ध्य पर निर्भर करेगा
(ग) माध्यम के घनत्व पर निर्भर करेगा
(घ) इन माध्यमों में तरंगों की चाल पर निर्भर करेगा
Ans. (क) वही ं होंगी, जो ध्वनि-स्रोत की है
10. एक स्टेथोस्कोप में, हृदय के धड़कन की ध्वनि स्टेथोस्कोप नली में गमन करती है
(क) सोनिक बूम जैसा
(ख) एक सरल रेखा में
(ग) नली में बारंबार परावर्तन द्वारा
(घ) नली में मुड़ जाने के कारण
Ans. (ग) नली में बारंबार परावर्तन द्वारा
11. किसी सभाभवन में जो ध्वनि निर्बंध बारंबार परावर्तनों के कारण होता है, उसे कहते हैं
(क) अनुरणन
(ख) तीव्रता
(ग) अवश्रव्य तरंगें
(घ) पराध्वनि
Ans. (क) अनुरणन
12. समुद्र के जल में छिपी वस्तुओं का पता लगाने में पराश्रव्य तरंगों का उपयोग किया जाता है|इस कार्य के लिए जिस तकनीक का व्यवहार किया जाता है, वह है
(क) अल्ट्रासोनोग्राफी (ultrasonography)
(ख) इकोकार्डियोग्राफी (EXHOCARDIOGRAPHY) (ग) सोनार (SONAR)
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) सोनार (SONAR)
13. मानव कान का वह भाग जो एक द्रव्य से भरा रहता है, वह है
(क) कर्णावर्त ( cochlea)
(ख) मुग्दरक (hammer)
(ग) कर्ण पल्लव (pinna)
(घ) निहाई (anvil)
Ans. (क) कर्णावर्त ( cochlea)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. संपीडन का क्षेत्र वह क्षेत्र है जहाँ घनत्व तथा दाब दोनों ही………. होते हैं|
Ans. अधिक
2. विरलन……… दाब के क्षेत्र हैं|
Ans. निम्न
3. जिस ध्वनि-स्रोत का कंपनी जितनी शीघ्रता से होता है, उसकी आवृत्ति उतनी ही…….. होती है|
Ans. अधिक
4. वायु में ध्वनि-तरंगें……… होती है|
Ans. अनुदैर्घ्य
5. आवृत्ति का SI मात्रक……… है|
Ans. हर्ट्ज (Hertz)
6. तरंग की चाल,…….. तथा तरंगदैर्ध्य का गुणनफल होता है|
Ans. आवृत्ति
7. 20,000Hz से अधिक आवृत्ति वाली तरंगों को……… तरंग कहते हैं|
Ans. पराश्रव्य
8. एक ध्वनि-तरंग की चाल 350 m/s है और इसकी आवृत्ति (10)6Hz है तो उसका तरंगदैर्घ्य……. है|
Ans. 3.5×(10)-4 मीटर
9. एक पहाड़ी से 200 मीटर दूर उत्पन्न ध्वनि की प्रतिध्वनि 6/5 सेकेण्ड के बाद सुनाई पड़ती है, तो ध्वनि की चाल………… m/s है|
Ans. 333.3
10. एकल आवृत्ति की ध्वनि को………. कहते हैं|
Ans. टोन
0 टिप्पणियाँ