Bharti Bhawan physics Class-9:Chapter-5:Question Answer:भौतिकी: कक्षा-9:अध्याय-5: प्रश्न उत्तर

                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. कार्य को
(क) केवल दिशा होती है
(ख) केवल परिमाण होता है
(ग) न दिशा होती है न परिमाण
(घ) परिमाण और दिशा दोनों होता है
Ans. (ख) केवल परिमाण होता है
2. जूल मात्रक है
(क) कार्य और ऊर्जा का
(ख) कार्य और शक्ति का
(ग) शक्ति और ऊर्जा का
(घ) बल और कार्य का 
Ans. (क) कार्य और ऊर्जा का
3. अपने सिर पर 20 किलोग्राम का बक्सा उठाए हुए कोई कुली क्षैतिज प्लेटफार्म पर 50 मीटर चलता है| गुरूत्व-बल के विरुद्ध कुली द्वारा गया कार्य होगा
(क) 200 जूल
(ख) 2000 जूल
(ग) 1980 जूल
(घ) 0 जूल
Ans. (घ) 0 जूल
4. यदि किसी गतिमान वस्तु की चाल को दुगुना कर दिया जाए, तो
(क) उसका त्वरण दुगुना हो जाएगा
(ख) उसका भार दुगुना हो जाएगा
(ग) उसकी गतिज ऊर्जा दुगुनी हो जाएगी
(घ) उसकी गतिज ऊर्जा चौगुना हो जाएगी
Ans. (घ) उसकी गतिज ऊर्जा चौगुना हो जाएगी
5. बराबर द्रव्यमान के दो पिंड क्रमशः 3 वोल्ट और 4 वोल्ट के वेग से चल रहा है| उनकी गतिज ऊर्जा का अनुपात होगा
(क) 9:4
(ख) 3:2
(ग) 4:9
(घ) 2:3
Ans. (क) 9:4
6. किसी गतिशील पिंड का वेग आधा करने से उसकी गतिज ऊर्जा हो जाती है
(क) आधी 
(ख) दोगुनी
(ग) चौगुनी
(घ) चौथाई
Ans. (घ) चौथाई
7. 1 किलोग्राम की वस्तु की गतिज ऊर्जा 1 जूल तब होगी जबकि इसकी चाल होगी
(क) 45m/s
(ख) 1m/s
(ग) 1.4m/s
(घ) 4.4m/s
Ans. (घ) 4.4m/s
8.  30 किलोग्राम लोहे के एक गोले तथा 10.5 किलोग्राम ऐल्यूमिनियम के एक गोले के व्यास बराबर है| दोनों गोलों को किसी मीनार से एक साथ गिराया गया| जब वे गोले पृथ्वी से 10 मीटर ऊपर है, तब उनका 
(क) त्वरण समान होगा
(ख) संवेग समान होगा
(ग) स्थितिज ऊर्जा समान होगा
(घ) गतिज ऊर्जा समान होगा
Ans. (क) त्वरण समान होगा
9. किसी वस्तु के संवेग को समान को तिगुना करने से उसकी गतिज ऊर्जा
(क) दोगुनी हो जाएगी
(ख) चौगुनी हो जाएगी
(ग) नौगुनी हो जाएगी
(घ) तिगुनी हो जाएगी
Ans. (ग) नौगुनी हो जाएगी
10. यदि 2500 जूल कार्य करने में किसी मशीन को 5 सेकेण्ड समय लगता है तो उसकी शक्ति होगी
(क) 250 W
(ख) 125 kW
(ग) 0.5 W
(घ) 0.5 kW
Ans. (घ) 0.5 kW
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. कार्य का SI मात्रक…………. है|
Ans. जूल
2. शक्ति का SI मात्रक…………. है|
Ans. वाट
3. किसी पिंड का विस्थापन शून्य है, तो बल द्वारा उस पिंड पर किया गया कार्य……… होगा|
Ans. शून्य
4. यदि किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता हो, तो यह कहा जाता है कि उसमें…….. है|
Ans. ऊर्जा
5. किसी वस्तु की गतिज तथा स्थितिज ऊर्जाओं के योग को उसकी कुल……… ऊर्जा कहते हैं|
Ans. यांत्रिक
6. कार्य करने की दर को……. कहते हैं|
Ans. शक्ति
7. 1 किलोवाट घंटा (kWh) ………. का मात्रक है|
Ans. ऊर्जा
8. जूल ऊर्जा का बहुत……… मात्रक है जबकि 1 kWh ऊर्जा का……….. मात्रक है|
Ans. छोटा, बड़ा
9. …….. की न तो उत्पत्ति की जा सकती है और न ही विनाश|
Ans. ऊर्जा
10. रुपांतरित के पहले और रूपांतरण के पश्चात कुल ऊर्जा सदैव…….. 
रहती है|
Ans. अचर(नियत) 
11. 1 जूल =……… ×1 मीटर
Ans. 1 न्यूटन
12. 1 W =………. /s
Ans. 1 जूल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ